logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार देर रात तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने तिल्दा-नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास और मोहभट्ठा पारा सहित विभिन्न इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक, दीनदयाल चौक, सराफा मार्केट, सिंधी कैंप, बुधवारी बाजार, मिशन कॉलोनी और रेस्ट हाउस जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ बैंकों, एटीएम, लॉज, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही फरार वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी जांच की गई। अभियान के दौरान देर रात बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मिले लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक बाहर न घूमने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों को अवैध या संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी देने के लिए शासन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 और 'समाधान' ऐप का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील की गई। रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

9 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार देर रात तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने तिल्दा-नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास और मोहभट्ठा पारा सहित विभिन्न इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक,

दीनदयाल चौक, सराफा मार्केट, सिंधी कैंप, बुधवारी बाजार, मिशन कॉलोनी और रेस्ट हाउस जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ बैंकों, एटीएम, लॉज, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी

861bbcf9-f96f-4cc5-bbfe-466b3a0cf7ad

दी। इसके साथ ही फरार वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी जांच की गई। अभियान के दौरान देर रात बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मिले लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक बाहर न घूमने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों को

ec53bffe-9ea5-4e30-9b13-6d72960a5506

अवैध या संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी देने के लिए शासन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 और 'समाधान' ऐप का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील की गई। रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार देर रात तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने तिल्दा-नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास और मोहभट्ठा पारा सहित विभिन्न इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक, दीनदयाल चौक, सराफा मार्केट, सिंधी कैंप, बुधवारी बाजार, मिशन कॉलोनी और रेस्ट हाउस जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ बैंकों, एटीएम, लॉज, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही फरार वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी जांच की गई। अभियान के दौरान देर रात बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मिले लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक बाहर न घूमने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने आम नागरिकों को अवैध या संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी देने के लिए शासन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 और 'समाधान' ऐप का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील की गई। रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    4
    रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार देर रात तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने तिल्दा-नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, अटल आवास और मोहभट्ठा पारा सहित विभिन्न इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक, दीनदयाल चौक, सराफा मार्केट, सिंधी कैंप, बुधवारी बाजार, मिशन कॉलोनी और रेस्ट हाउस जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ बैंकों, एटीएम, लॉज, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

कार्रवाई के तहत पुलिस टीम ने निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही फरार वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी जांच की गई। अभियान के दौरान देर रात बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मिले लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक बाहर न घूमने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस ने आम नागरिकों को अवैध या संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी देने के लिए शासन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 और 'समाधान' ऐप का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों का सत्यापन कराने की अपील की गई। रायपुर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कॉम्बिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बलौदाबाजार के ग्राम मुडियाडीह में वन विभाग की पहल पर युवान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को वन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना, वन संवर्धन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। मुडियाडीह के स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशन और वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. एकता कर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी राधेलाल चंद्राकर, बीट प्रभारी आबिद खान और वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव की उपस्थिति में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के महत्व और प्रकृति के संतुलन में पेड़ों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं के छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में नीम, फूलदार और छायादार प्रजातियों के कुल 10 पौधों का रोपण किया गया, जिनकी जिम्मेदारी पूर्वक देखभाल करने का संकल्प भी छात्रों ने लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सेवाराम वर्मा, समन्वयक दिलीप पैकरा, शिक्षक नरेश दीवान, लेखराम दीवान, प्रेमशंकर दीवान, कैलाश, पारस कुर्रे, ग्राम पंचायत मुडियाडीह की सरपंच अनीता गोयल, प्रतिनिधि लिंकन गोयल, कमल, राजेश कुर्रे, सूरज, सुखराम बारले, भगवानदास, कन्हैया बंजारे, सुनील गायकवाड़ और बड़ी संख्या में मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    बलौदाबाजार के ग्राम मुडियाडीह में वन विभाग की पहल पर युवान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को वन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना, वन संवर्धन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। मुडियाडीह के स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

यह आयोजन वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशन और वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. एकता कर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी राधेलाल चंद्राकर, बीट प्रभारी आबिद खान और वन प्रबंधन समिति धमनी के अध्यक्ष रामनारायण यादव की उपस्थिति में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के महत्व और प्रकृति के संतुलन में पेड़ों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं के छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में नीम, फूलदार और छायादार प्रजातियों के कुल 10 पौधों का रोपण किया गया, जिनकी जिम्मेदारी पूर्वक देखभाल करने का संकल्प भी छात्रों ने लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सेवाराम वर्मा, समन्वयक दिलीप पैकरा, शिक्षक नरेश दीवान, लेखराम दीवान, प्रेमशंकर दीवान, कैलाश, पारस कुर्रे, ग्राम पंचायत मुडियाडीह की सरपंच अनीता गोयल, प्रतिनिधि लिंकन गोयल, कमल, राजेश कुर्रे, सूरज, सुखराम बारले, भगवानदास, कन्हैया बंजारे, सुनील गायकवाड़ और बड़ी संख्या में मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • मुंगेली जिले के जनपद पंचायत पथरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरेली में विकास कार्यों को लेकर भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों, पंचों और उपसरपंच ने मिलकर सरपंच और पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता, घटिया निर्माण और पंचायत के कार्यों में मनमानी करने का खुला आरोप लगाया है। इस मामले में डीएमएफ मद से स्वीकृत 10 लाख रुपये के डीएवी पब्लिक स्कूल जरेली-पेंड्री जीर्णोद्धार कार्य, सीसी रोड निर्माण और पुलिया निर्माण में गंभीर गड़बड़ी की बात सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि धरातल पर कई कार्य बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं, जबकि उनके नाम पर आवंटित पूरी राशि का आहरण पहले ही कर लिया गया है। इसके अलावा निर्माण कार्यों में सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने को लेकर भी स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इस पर कड़े सवाल उठाए हैं। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने मुंगेली कलेक्टर और जनपद पंचायत पथरिया के सीईओ से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद सीईओ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
    1
    मुंगेली जिले के जनपद पंचायत पथरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरेली में विकास कार्यों को लेकर भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों, पंचों और उपसरपंच ने मिलकर सरपंच और पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता, घटिया निर्माण और पंचायत के कार्यों में मनमानी करने का खुला आरोप लगाया है।

इस मामले में डीएमएफ मद से स्वीकृत 10 लाख रुपये के डीएवी पब्लिक स्कूल जरेली-पेंड्री जीर्णोद्धार कार्य, सीसी रोड निर्माण और पुलिया निर्माण में गंभीर गड़बड़ी की बात सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि धरातल पर कई कार्य बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं, जबकि उनके नाम पर आवंटित पूरी राशि का आहरण पहले ही कर लिया गया है। इसके अलावा निर्माण कार्यों में सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने को लेकर भी स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इस पर कड़े सवाल उठाए हैं।

इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने मुंगेली कलेक्टर और जनपद पंचायत पथरिया के सीईओ से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद सीईओ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    14 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड की छात्राओं ने राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा (रायपुर) में आयोजित राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा-2026 एवं गौ सेवा संगम में पलारी की छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। इन विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने करकमलों से सम्मानित किया। पलारी विकासखंड के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिसदेवरी की छात्रा कु. नेहा कोशले ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। नेहा की इस सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और उनकी इस उपलब्धि ने पलारी को राज्य स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। इस परीक्षा में पलारी की बेटियों का दबदबा जिला स्तर पर भी देखने को मिला। ग्रुप-ए (कक्षा 6 से 8) में एम.एस. पलारी की छात्रा कु. डाविना साहू ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3,100 का नगद पुरस्कार जीता। वहीं, ग्रुप-बी (कक्षा 9 से 12) में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), ओड़ान की छात्रा कु. टिकेश्वरी ध्रुव ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर ₹2,100 का नगद पुरस्कार हासिल किया। इस राज्य स्तरीय परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 621 विद्यार्थियों ने तीन वर्गों—ए वर्ग (कक्षा 6 से 8), बी वर्ग (कक्षा 9 से 12) और सी वर्ग (स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर) में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गौ संरक्षण एवं संवर्धन, गोवंश के वैज्ञानिक महत्व, गौ आधारित कृषि, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौवंश की भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय संयोजक (गौ सेवक गतिविधि) श्री अजीत महापात्र उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री चंद्रशेखर देवांगन ने की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ शिक्षक आयोग के अध्यक्ष श्री सुधीर गौतम और समाजसेवी श्री आत्मबोध अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष श्री सुबोध राठी और परीक्षा प्रमुख श्री मनोज पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्राओं की इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए विजेताओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
    2
    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड की छात्राओं ने राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा (रायपुर) में आयोजित राज्य स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा-2026 एवं गौ सेवा संगम में पलारी की छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। इन विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने करकमलों से सम्मानित किया।

पलारी विकासखंड के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिसदेवरी की छात्रा कु. नेहा कोशले ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए उन्हें ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। नेहा की इस सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है और उनकी इस उपलब्धि ने पलारी को राज्य स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

इस परीक्षा में पलारी की बेटियों का दबदबा जिला स्तर पर भी देखने को मिला। ग्रुप-ए (कक्षा 6 से 8) में एम.एस. पलारी की छात्रा कु. डाविना साहू ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3,100 का नगद पुरस्कार जीता। वहीं, ग्रुप-बी (कक्षा 9 से 12) में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), ओड़ान की छात्रा कु. टिकेश्वरी ध्रुव ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर ₹2,100 का नगद पुरस्कार हासिल किया। इस राज्य स्तरीय परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 621 विद्यार्थियों ने तीन वर्गों—ए वर्ग (कक्षा 6 से 8), बी वर्ग (कक्षा 9 से 12) और सी वर्ग (स्नातक से स्नातकोत्तर स्तर) में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गौ संरक्षण एवं संवर्धन, गोवंश के वैज्ञानिक महत्व, गौ आधारित कृषि, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौवंश की भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

इस गरिमामयी समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय संयोजक (गौ सेवक गतिविधि) श्री अजीत महापात्र उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्री चंद्रशेखर देवांगन ने की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ शिक्षक आयोग के अध्यक्ष श्री सुधीर गौतम और समाजसेवी श्री आत्मबोध अग्रवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष श्री सुबोध राठी और परीक्षा प्रमुख श्री मनोज पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छात्राओं की इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए विजेताओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा बेहद जर्जर अवस्था में है, जिसे लेकर आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा की इस बदहाली और उपेक्षा को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है और वे इस स्थिति से अत्यंत नाराज हैं।
    1
    छत्तीसगढ़ में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा बेहद जर्जर अवस्था में है, जिसे लेकर आम जनता में भारी रोष व्याप्त है। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा की इस बदहाली और उपेक्षा को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है और वे इस स्थिति से अत्यंत नाराज हैं।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आधुनिक खेती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के लिए ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की गई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने रिमझिम बारिश के बीच ड्रोन स्प्रेयर का सफल प्रदर्शन कर किसानों को इस आधुनिक तकनीक की उपयोगिता से रूबरू कराया। इस योजना के तहत जिले की पांच प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों— बलौदाबाजार, कसडोल, बया, गिर्रा (पलारी) और दामाखेड़ा (सिमगा) में कुल 11 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। सहकारिता विभाग ने इस वर्ष ड्रोन के माध्यम से लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि में छिड़काव का लक्ष्य रखा है। किसान अपनी संबंधित समिति में आवेदन कर एक निर्धारित शुल्क पर इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। तय तारीख पर प्रशिक्षित पायलट खेतों में पहुंचकर छिड़काव करेंगे, जबकि इसके लिए खाद या कीटनाशक किसानों को खुद ही उपलब्ध कराना होगा। उद्घाटन के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय में अधिक क्षेत्र में संभव होगा, जिससे समय, श्रम और खेती की लागत में कमी आएगी। इसके साथ ही संतुलित छिड़काव से फसलों का नुकसान कम होगा और पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 'ड्रोन दीदी' जैसी पहलों से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों से रसायनों के बजाय पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती अपनाने की भी अपील की। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि जिले की सभी सहकारी समितियां पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत हो चुकी हैं और अब ये सीएससी, मिनी बैंक व माइक्रो एटीएम की तरह काम कर रही हैं, जिससे किसानों को छोटी रकम निकालने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 समिति प्रबंधकों, 10 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए और नौ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के चेक व दो को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए।
    2
    छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आधुनिक खेती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के लिए ड्रोन स्प्रेयर सेवा की शुरुआत की गई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित ड्रोन पायलटों ने रिमझिम बारिश के बीच ड्रोन स्प्रेयर का सफल प्रदर्शन कर किसानों को इस आधुनिक तकनीक की उपयोगिता से रूबरू कराया।

इस योजना के तहत जिले की पांच प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों— बलौदाबाजार, कसडोल, बया, गिर्रा (पलारी) और दामाखेड़ा (सिमगा) में कुल 11 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। सहकारिता विभाग ने इस वर्ष ड्रोन के माध्यम से लगभग 50 हजार एकड़ कृषि भूमि में छिड़काव का लक्ष्य रखा है। किसान अपनी संबंधित समिति में आवेदन कर एक निर्धारित शुल्क पर इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। तय तारीख पर प्रशिक्षित पायलट खेतों में पहुंचकर छिड़काव करेंगे, जबकि इसके लिए खाद या कीटनाशक किसानों को खुद ही उपलब्ध कराना होगा।

उद्घाटन के अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय में अधिक क्षेत्र में संभव होगा, जिससे समय, श्रम और खेती की लागत में कमी आएगी। इसके साथ ही संतुलित छिड़काव से फसलों का नुकसान कम होगा और पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 'ड्रोन दीदी' जैसी पहलों से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों से रसायनों के बजाय पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक खेती अपनाने की भी अपील की।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जानकारी दी कि जिले की सभी सहकारी समितियां पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत हो चुकी हैं और अब ये सीएससी, मिनी बैंक व माइक्रो एटीएम की तरह काम कर रही हैं, जिससे किसानों को छोटी रकम निकालने के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 समिति प्रबंधकों, 10 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए और नौ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के चेक व दो को लर्निंग लाइसेंस वितरित किए गए।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • भारत के छात्रों के साथ न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाई गई है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अब जवाबदेही से बचना पूरी तरह से नामुमकिन हो चुका है और जिम्मेदार पक्षों को हर हाल में जवाब देना ही होगा।
    1
    भारत के छात्रों के साथ न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाई गई है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अब जवाबदेही से बचना पूरी तरह से नामुमकिन हो चुका है और जिम्मेदार पक्षों को हर हाल में जवाब देना ही होगा।
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.