logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा - सैफई विकास खंड में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शानदार समापन, ग्रामीणों की भारी मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक; भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग

1 hr ago
user_देवेन्द्र सिंह
देवेन्द्र सिंह
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

इटावा - सैफई विकास खंड में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शानदार समापन, ग्रामीणों की भारी मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक; भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा - सैफई विकास खंड में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शानदार समापन, ग्रामीणों की भारी मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक; भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग
    1
    इटावा - सैफई विकास खंड में ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का शानदार समापन, ग्रामीणों की भारी मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक; भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में वार्ड आया चढ़ी टावर पर *(SD) UP: इटावा स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में वार्ड आया मीना ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए टावर पर चढ़कर आत्महत्या की दी धमकी, करीब आधे घंटे के ड्रामे के बाद अधिकारियों ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा.......!!*
    1
    इटावा सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में वार्ड आया चढ़ी टावर पर 
*(SD) UP: इटावा स्थित सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में वार्ड आया मीना ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए टावर पर चढ़कर आत्महत्या की दी धमकी, करीब आधे घंटे के ड्रामे के बाद अधिकारियों ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा.......!!*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मी ने 30 फुट ऊंचे टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास एक घंटे की मशक्कत के बाद उतरी* इटावा। सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत 50 वर्षीय संविदा कर्मी मीना देवी ने स्टाफ कर्मियों से विवाद के बाद विश्वविद्यालय परिसर में वीसी कार्यालय के पास स्थित करीब 30 फुट ऊंचे टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना से विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मीना देवी विश्वविद्यालय में वार्ड आया के पद पर संविदा पर कार्यरत हैं। स्टाफ कर्मियों से विवाद होने के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें वहां से वापस भेज दिया। इससे आहत होकर वह वीसी कार्यालय के पास स्थित ऊंचे टावर पर चढ़ गईं। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर कार्यालय के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे तक चली मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद मीना देवी टावर से नीचे उतर आईं। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    1
    *इटावा के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मी ने 30 फुट ऊंचे टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास एक घंटे की मशक्कत के बाद उतरी*
इटावा। सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में कार्यरत 50 वर्षीय संविदा कर्मी मीना देवी ने स्टाफ कर्मियों से विवाद के बाद विश्वविद्यालय परिसर में वीसी कार्यालय के पास स्थित करीब 30 फुट ऊंचे टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना से विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मीना देवी विश्वविद्यालय में वार्ड आया के पद पर संविदा पर कार्यरत हैं। स्टाफ कर्मियों से विवाद होने के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें वहां से वापस भेज दिया। इससे आहत होकर वह वीसी कार्यालय के पास स्थित ऊंचे टावर पर चढ़ गईं।
महिला को टावर पर चढ़ा देखकर कार्यालय के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया।
करीब एक घंटे तक चली मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद मीना देवी टावर से नीचे उतर आईं। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए।
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में काफी देर तक हलचल बनी रही।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ज्ञानेश कुमार के स्तीफ़ा की मांग भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष खबर को शेयर करें
    1
    ज्ञानेश कुमार के स्तीफ़ा की मांग 
भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष 
खबर को शेयर करें
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • पूर्व फौजी खेमकरण सिंह यादव के निधन पर जताया शोक, तिरंगा ओढ़ाकर दी सलामी सपा सैनिक प्रकोष्ठ की टीम ने आवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए, परिजनों को बंधाया ढांढस जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुरा में पूर्व सैनिक खेमकरण सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की टीम ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। निधन की सूचना मिलने पर सपा सैनिक प्रकोष्ठ, जसवंतनगर की टीम उनके आवास पर पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर सलामी दी और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के कानपुर मंडल प्रभारी जयवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व सैनिक के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल रहा।
    1
    पूर्व फौजी खेमकरण सिंह यादव के निधन पर जताया शोक, तिरंगा ओढ़ाकर दी सलामी

सपा सैनिक प्रकोष्ठ की टीम ने आवास पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए, परिजनों को बंधाया ढांढस
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुरा में पूर्व सैनिक खेमकरण सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की टीम ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
निधन की सूचना मिलने पर सपा सैनिक प्रकोष्ठ, जसवंतनगर की टीम उनके आवास पर पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर सलामी दी और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ के कानपुर मंडल प्रभारी जयवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व सैनिक के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल रहा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 12 से 14 नवंबर तक होगा 28वां मानस सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक देश-प्रदेश के मानस वक्ता रामकथा के माध्यम से देंगे संस्कारों और मर्यादा का संदेश अजीतमल। बाबरपुर-अजीतमल कस्बे में आयोजित होने वाले 28वें तीन दिवसीय मानस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को फफूंद रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर में मानस सम्मेलन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश दीक्षित ने की, जबकि संचालन समिति के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य राम अवतार गुप्ता ने किया। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं, मानस वक्ताओं को आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। समिति की ओर से बताया गया कि 28वां तीन दिवसीय मानस सम्मेलन आगामी 12, 13 और 14 नवंबर को बाबरपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में आयोजित होगा। सम्मेलन में देश और प्रदेश के मानस वक्ता रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों का संदेश देंगे। रामचरितमानस के प्रसंगों के जरिए लोगों को नैतिकता, सदाचार, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक समरसता के प्रति प्रेरित किया जाएगा। बैठक में सम्मेलन के लिए आमंत्रित किए जाने वाले मानस वक्ताओं के नामों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इनमें रमेश जी रामायणी, राजेंद्र पाठक, राजेंद्र मिश्र, सीताशरण जी महाराज, पुष्पांजलि शुक्ला और रुचि रामायणी सहित अन्य मानस वक्ताओं के नाम शामिल रहे। वक्ताओं के कार्यक्रम और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति के महामंत्री डॉ. राम दर्शन कठेरिया, राम बहादुर तिवारी, लक्ष्मण तिवारी और संजीव पोरवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। वहीं, कोषाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता ने गत वर्ष आयोजित सम्मेलन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान राम बिहारी दुबे, पूर्व सैनिक नादान वर्मा, हनुमान सिंह चौहान, पंडित शिवराम शुक्ला, लालजी पोरवाल, बृजेश कठेरिया, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता और अभिनव पोरवाल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मानस सम्मेलन धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामकथा के माध्यम से लोगों को सद्मार्ग पर चलने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है। समिति ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
    1
    12 से 14 नवंबर तक होगा 28वां मानस सम्मेलन, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
देश-प्रदेश के मानस वक्ता रामकथा के माध्यम से देंगे संस्कारों और मर्यादा का संदेश
अजीतमल। बाबरपुर-अजीतमल कस्बे में आयोजित होने वाले 28वें तीन दिवसीय मानस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को फफूंद रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर में मानस सम्मेलन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश दीक्षित ने की, जबकि संचालन समिति के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य राम अवतार गुप्ता ने किया। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्थाओं, मानस वक्ताओं को आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई।
समिति की ओर से बताया गया कि 28वां तीन दिवसीय मानस सम्मेलन आगामी 12, 13 और 14 नवंबर को बाबरपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी में आयोजित होगा। सम्मेलन में देश और प्रदेश के मानस वक्ता रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों का संदेश देंगे। रामचरितमानस के प्रसंगों के जरिए लोगों को नैतिकता, सदाचार, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक समरसता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में सम्मेलन के लिए आमंत्रित किए जाने वाले मानस वक्ताओं के नामों पर भी विचार-विमर्श हुआ। इनमें रमेश जी रामायणी, राजेंद्र पाठक, राजेंद्र मिश्र, सीताशरण जी महाराज, पुष्पांजलि शुक्ला और रुचि रामायणी सहित अन्य मानस वक्ताओं के नाम शामिल रहे। वक्ताओं के कार्यक्रम और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में समिति के महामंत्री डॉ. राम दर्शन कठेरिया, राम बहादुर तिवारी, लक्ष्मण तिवारी और संजीव पोरवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। वहीं, कोषाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता ने गत वर्ष आयोजित सम्मेलन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। आयोजन की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान राम बिहारी दुबे, पूर्व सैनिक नादान वर्मा, हनुमान सिंह चौहान, पंडित शिवराम शुक्ला, लालजी पोरवाल, बृजेश कठेरिया, कृष्ण मुरारी कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता और अभिनव पोरवाल सहित समिति के अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मानस सम्मेलन धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रामकथा के माध्यम से लोगों को सद्मार्ग पर चलने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है। समिति ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से सम्मेलन की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • धनुष यज्ञ की लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, प्रभु श्री राम ने शिव धनुष तोड़ माता सीता के गले में डाली वरमाला ​खेड़ापति सरकार दरबार में आयोजित रामलीला में दानवीर किरण दीक्षित ‘दद्दा’ ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन ​दानवीर दद्दा ने रामलीला समिति को दिए ₹51,000; भविष्य में हर वर्ष ₹1 लाख दान देने की घोषणा ​लहार, भिंड लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खेड़ापति सरकार के दरबार में आयोजित वार्षिक रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी दानवीर किरण दीक्षित (दद्दा) ने फीता काटकर रामलीला का औपचारिक उद्घाटन किया। ​इस अवसर पर रामलीला समिति के उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री एवं कोषाध्यक्ष संजीव चौधरी ने पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। दानवीर दद्दा ने प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती उतारी, कलाकारों को दक्षिणा प्रदान की और मधुर भजन प्रस्तुत किए। ​समिति को ₹51,000 की सहयोग राशि और सम्मान.... ​उद्घाटन अवसर पर दानवीर दद्दा ने ₹51,000 की सहयोग राशि समिति के सदस्य व पत्रकार मोनू उपाध्याय तथा सह-कोषाध्यक्ष अन्नू त्रिपाठी को सौंपी। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में जहाँ भी रामलीला का आयोजन होगा और उन्हें आमंत्रित किया जाएगा, वे हर वर्ष ₹1,00,000 दान स्वरूप प्रदान करेंगे। ​कार्यक्रम में समिति के डायरेक्टर राजू पेशकार, मनोज दूरवार, उत्तम चौधरी (कक्का) और संतोष चौधरी ने दानवीर दद्दा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न के रूप में ‘राम दरबार’ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार व आपकी जन अदालत न्यूज के चैनल हेड राजाभैया पाल का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। ​धनुष यज्ञ की लीला का जीवंत मंचन...... ​उद्घाटन के पश्चात कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ की लीला का अत्यंत मनमोहक मंचन किया गया: ​राजा जनक की चिंता: देश-विदेश से आए बलशाली राजा और रावण भी शिव धनुष को हिला तक नहीं सके। यह देख राजा जनक अत्यंत दुखी होकर बोले—"क्या इस सभा में मेरी पुत्री सीता के योग्य कोई पुरुष नहीं है? क्या मेरी पुत्री कुंवारी ही रह जाएगी?" ​लक्ष्मण का क्रोध और गुरु की आज्ञा: राजा जनक के इन वचनों पर लक्ष्मण जी क्रोधित हो उठे। तत्पश्चात गुरु विश्वामित्र (वशिष्ठ) की आज्ञा पाकर श्री राम धनुष के पास पहुँचे। ​धनुष भंग और वरमाला: श्री राम ने धनुष को प्रणाम कर एक ही झटके में उठा लिया। जैसे ही उन्होंने प्रत्यंचा चढ़ाई, दिव्य धनुष दो हिस्सों में टूट गया। इसके साथ ही आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी और माता सीता ने श्री राम के गले में वरमाला पहनाकर उनका वरण किया। पूरी मिथिला नगरी में उत्सव का माहौल छा गया। ​प्रभु चरणों में आरती समर्पित करने वाले श्रद्धालु.... ​आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रभु श्री राम की महाआरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया: ​प्रमुख अतिथि: पूर्व सरपंच (अखदेवा) योगेंद्र दुबे (बाबा महाराज), पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री छक्कू लाल वर्मा, अखिलेश दांदोरिया, निखिल शर्मा, कुश चौधरी, ओम चौधरी, श्री पटे परिहार, श्री चंद्रशेखर चौधरी (शिक्षक, भटपुरा), रामनरेश शर्मा और संजू श्रीवास्तव (शिक्षक)। ​संपूर्ण आरती: समिति की ओर से विनोद दीक्षित (नन्ना) द्वारा प्रभु चरणों में संपूर्ण आरती समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
    3
    धनुष यज्ञ की लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, प्रभु श्री राम ने शिव धनुष तोड़ माता सीता के गले में डाली वरमाला
​खेड़ापति सरकार दरबार में आयोजित रामलीला में दानवीर किरण दीक्षित ‘दद्दा’ ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन
​दानवीर दद्दा ने रामलीला समिति को दिए ₹51,000; भविष्य में हर वर्ष ₹1 लाख दान देने की घोषणा
​लहार, भिंड 
लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खेड़ापति सरकार के दरबार में आयोजित वार्षिक रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी दानवीर किरण दीक्षित (दद्दा) ने फीता काटकर रामलीला का औपचारिक उद्घाटन किया।
​इस अवसर पर रामलीला समिति के उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष  सुभाष अग्निहोत्री एवं कोषाध्यक्ष संजीव चौधरी ने पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। दानवीर दद्दा ने प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती उतारी, कलाकारों को दक्षिणा प्रदान की और मधुर भजन प्रस्तुत किए।
​समिति को ₹51,000 की सहयोग राशि और सम्मान....
​उद्घाटन अवसर पर दानवीर दद्दा ने ₹51,000 की सहयोग राशि समिति के सदस्य व पत्रकार मोनू उपाध्याय तथा सह-कोषाध्यक्ष अन्नू त्रिपाठी को सौंपी। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में जहाँ भी रामलीला का आयोजन होगा और उन्हें आमंत्रित किया जाएगा, वे हर वर्ष ₹1,00,000 दान स्वरूप प्रदान करेंगे।
​कार्यक्रम में समिति के डायरेक्टर राजू पेशकार, मनोज दूरवार, उत्तम चौधरी (कक्का) और संतोष चौधरी ने दानवीर दद्दा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न के रूप में ‘राम दरबार’ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार व आपकी जन अदालत न्यूज के चैनल हेड राजाभैया पाल का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
​धनुष यज्ञ की लीला का जीवंत मंचन......
​उद्घाटन के पश्चात कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ की लीला का अत्यंत मनमोहक मंचन किया गया:
​राजा जनक की चिंता: देश-विदेश से आए बलशाली राजा और रावण भी शिव धनुष को हिला तक नहीं सके। यह देख राजा जनक अत्यंत दुखी होकर बोले—"क्या इस सभा में मेरी पुत्री सीता के योग्य कोई पुरुष नहीं है? क्या मेरी पुत्री कुंवारी ही रह जाएगी?"
​लक्ष्मण का क्रोध और गुरु की आज्ञा: राजा जनक के इन वचनों पर लक्ष्मण जी क्रोधित हो उठे। तत्पश्चात गुरु विश्वामित्र (वशिष्ठ) की आज्ञा पाकर श्री राम धनुष के पास पहुँचे।
​धनुष भंग और वरमाला: श्री राम ने धनुष को प्रणाम कर एक ही झटके में उठा लिया। जैसे ही उन्होंने प्रत्यंचा चढ़ाई, दिव्य धनुष दो हिस्सों में टूट गया। इसके साथ ही आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी और माता सीता ने श्री राम के गले में वरमाला पहनाकर उनका वरण किया। पूरी मिथिला नगरी में उत्सव का माहौल छा गया।
​प्रभु चरणों में आरती समर्पित करने वाले श्रद्धालु....
​आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रभु श्री राम की महाआरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया:
​प्रमुख अतिथि: पूर्व सरपंच (अखदेवा) योगेंद्र दुबे (बाबा महाराज), पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री छक्कू लाल वर्मा, अखिलेश दांदोरिया, निखिल शर्मा, कुश चौधरी, ओम चौधरी, श्री पटे परिहार, श्री चंद्रशेखर चौधरी (शिक्षक, भटपुरा),  रामनरेश शर्मा और संजू श्रीवास्तव (शिक्षक)।
​संपूर्ण आरती: समिति की ओर से विनोद दीक्षित (नन्ना) द्वारा प्रभु चरणों में संपूर्ण आरती समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *SIR के विरोध में इटावा में कांग्रेस का काला दिवस सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग* SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के दिल्ली में जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार द्वारा पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की करके गिरफ्तार किये जाने पर कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में आज काला दिवस के रुप में मनातें हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर चौराहे से होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर पैदल मार्च करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर वोट चोर गद्दी छोड़ ज्ञानेश कुमार व प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता है। तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे एडवोकेट, प्रेरणा जोबेरी, प्रशान्त तिवारी, अरशद खान, कुसुमलता उपाध्यक्ष, प्रमोद शंखवार, प्रेम किशोर द्विवेदी, कोमल सिंह कुशवाह, अरुण यादव सहित एक दर्जन अधिवक्ता ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    3
    *SIR के विरोध में इटावा में कांग्रेस का काला दिवस सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग*
SIR के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के दिल्ली में जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार द्वारा पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की करके गिरफ्तार किये जाने पर कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में आज काला दिवस के रुप में मनातें हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर चौराहे से होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर पैदल मार्च करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर वोट चोर गद्दी छोड़ ज्ञानेश कुमार व प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता है। तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे एडवोकेट, प्रेरणा जोबेरी, प्रशान्त तिवारी, अरशद खान, कुसुमलता उपाध्यक्ष, प्रमोद शंखवार, प्रेम किशोर द्विवेदी, कोमल सिंह कुशवाह, अरुण यादव सहित एक दर्जन अधिवक्ता ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.