Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद बाघमारा BLOCK 2 में GM के अपराह्न के प्रयास के बाद CISF का फ्लैग मार्च #धनबाद | #बाघमारा जमुनिया परियोजना क्षेत्र में बीसीसीएल अधिकारियों पर हुए हमले के बाद हालात को देखते हुए CISF ने सख्ती दिखाई है। कोयला तस्करों के बढ़ते दुस्साहस के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के जरिए साफ संदेश दिया गया कि अवैध खनन और हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और तस्करों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। #DhanbadNews #Baghmara #CISF #CoalMafia #FlagMarch #JharkhandNews #BreakingNews
Adarsh gupta
धनबाद बाघमारा BLOCK 2 में GM के अपराह्न के प्रयास के बाद CISF का फ्लैग मार्च #धनबाद | #बाघमारा जमुनिया परियोजना क्षेत्र में बीसीसीएल अधिकारियों पर हुए हमले के बाद हालात को देखते हुए CISF ने सख्ती दिखाई है। कोयला तस्करों के बढ़ते दुस्साहस के बीच सुरक्षा बलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के जरिए साफ संदेश दिया गया कि अवैध खनन और हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और तस्करों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। #DhanbadNews #Baghmara #CISF #CoalMafia #FlagMarch #JharkhandNews #BreakingNews
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Adarsh gupta1
- Post by संतोष कुमार दे1
- कतरास. (प्रेम कुमार). धनबाद में नई ट्रेन के शुभ आगमन के मौके पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह को रेल विभाग के द्वारा आमंत्रित कर फिर आमंत्रण रद्द करने को लेकर आज रविवार को उप मेयर अरुण चौहान के आवास पर निर्वाचित पार्षदों की एक बैठक हुई. इस मौके पर उप मेयर समेत उपस्थित पार्षदों ने रेल प्रबंधन के इस रवैये पर खासा नाराजगी दिखाई तथा एक स्वर में उक्त वाक्या की निंदा की. मौके पर उप मेयर ने इसकी जांच तथा जांच उपरांत दोषी पर कार्रवाई की मांग की तथा कहा की आगे इसे लेकर आंदोलन किया जायेगा.1
- कतरास न्यूज :- गोबिन्दपूर ऐरिया 3 के खरखरी कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत बाबुडीह जंगल इन दिनों अवैध कोयला खनन का बड़ा अड्डा बन चुका है। यहां खुलेआम पोकलेन मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर कोयले की खुदाई की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि अवैध धंधेबाज बिना किसी डर के दिनदहाड़े ट्रकों में कोयला लोड कर बाहर भेज रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले टांडाबारी क्षेत्र में भू-धंसान जैसी गंभीर घटना हो चुकी है।इसके बावजूद उसी नेटवर्क से जुड़े धंधेबाज अब धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबुडीह जंगल में सक्रिय हो गए हैं। यहां से कोयला ट्रकों के माध्यम से मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी नारायण धौड़ा फोरलेन मार्ग से बेखौफ पार कराया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद धंधा जारी खरखरी हिलटॉप परियोजना क्षेत्र में कंपनी प्रबंधन, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की लगातार आवाजाही रहती है। इसके बावजूद हिलटॉप कंपनी की बाउंड्री के समीप पोकलेन मशीनों से हो रही खुदाई और कोयले की लूट किसी को नजर नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि कैसे अनदेखी की जा रही है। वीडियो सौंपे गए, फिर भी कार्रवाई नदारद स्थानीय लोगों ने अवैध खनन और पोकलेन मशीनों के संचालन का वीडियो गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन को सौंपा। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ की टीम बाबुडीह जंगल भी पहुंची।लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही दिखी। अवैध कारोबार पर रोक लगाने में एजेंसियां पूरी तरह असफल नजर आ रही हैं। संरक्षण’ के आरोप, छापेमारी से पहले सक्रिय नेटवर्क अवैध खनन में लगे गिरोह संभावित छापेमारी की जानकारी पहले ही हासिल कर लेते हैं और अपने संरक्षणदाताओं के जरिए कार्रवाई को प्रभावित करने में जुट जाते हैं। यही कारण है कि बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सीमा क्षेत्र बना हॉटस्पॉट मधुबन और धर्माबांध ओपी की सीमा साथ ही खरखरी हिलटॉप कंपनी की बाउंड्री वॉल के आसपास अवैध खनन का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। विडंबना यह है कि जहां एक ओर हिलटॉप कंपनी एक वर्ष से अधिक समय से वैध खनन शुरू करने का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी ओर अवैध धंधेबाज जंगल में बेखौफ कोयला निकाल रहे हैं। *राजनीतिक चेतावनी, आंदोलन की तैयारी* आजसू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश ग्याली ने इस पूरे मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि अवैध कोयला कारोबार को लेकर गोविंदपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक और सांसद सीपी चौधरी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आजसू आंदोलन करेगी। *प्रबंधन पर सवाल, प्रशासन से जांच की मांग* स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय प्रबंधन, सीआईएसएफ और खरखरी प्रबंधन की निष्क्रियता के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। जंगल में कई पोकलेन मशीनें उतारी जा चुकी हैं और बड़े पैमाने पर कोयले की निकासी जारी है। लोगो ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो न केवल सरकार को भारी राजस्व नुकसान होगा। बल्कि क्षेत्र में पर्यावरणीय संकट भी गहरा सकता है।4
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Niraj Kumar1
- टेलकाम कंपनियों द्वारा ग्राहकों को धोखा देकर लूटने का सिलसिला है जारी . 1 महीने का रिचार्ज कर कर 28 दिनों का ही रिचार्ज किया जाना तो आम बात है अब TRAI ने जिओ की एक चोरी पकड़ी है . KCNTVINDIA की रिपोर्ट में आप देखें.....1
- Post by Adarsh gupta1