Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंभीर बीमार संध्या दुबे के लिए वरदान बनी 'पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा' सांसद के प्रयास और कलेक्टर की तत्परता से एयरलिफ्ट कर भेजी गईं एम्स भोपाल
Brijesh kumar
गंभीर बीमार संध्या दुबे के लिए वरदान बनी 'पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा' सांसद के प्रयास और कलेक्टर की तत्परता से एयरलिफ्ट कर भेजी गईं एम्स भोपाल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गंभीर बीमार संध्या दुबे के लिए वरदान बनी 'पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा' सांसद के प्रयास और कलेक्टर की तत्परता से एयरलिफ्ट कर भेजी गईं एम्स भोपाल1
- सिंगरौली SP ऑफिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा: महिलाओं ने सड़क पर पकड़े बाल, जमकर हुई मारपीट; VIDEO वायरल एमपी के उर्जाधानी सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सोमबार करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब दो पक्षों की महिलाएं अचानक सड़क पर ही आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़ लिए और बीच सड़क जमकर मारपीट शुरू हो गई.एसपी ऑफिस के बाहर हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें सिंगरौली जिले के एसपी ऑफिस के बाहर की हैं… जहां इंसाफ की उम्मीद लेकर पहुंचे दो पक्ष अचानक सड़क पर ही आमने-सामने आ गए। पहले तीखी बहस हुई… फिर आवाजें ऊंची हुईं… और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर खींचतान कर रही हैं। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे… लेकिन गुस्सा इतना ज्यादा था कि कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था। हंगामे के कारण एसपी ऑफिस के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बन गया। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष किसी पुराने विवाद की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे.इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में बेकाबू हो गई। गुस्से में महिलाएं सड़क पर ही भिड़ गईं और जमकर मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे विवाद की जांच में जुटी हुई है।3
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा। 'प्रोजेक्ट चीता' की इस नई उपलब्धि के साथ, भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है। यह कदम देश में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।1
- सिंगरौली के बैढ़न में कोतवाली थाने के मात्र 200 मीटर पास से ट्रैफिक सिग्नलों की 23 सोलर बैटरियां चोरी हो गईं। CCTV फुटेज के बावजूद कोई सुराग न मिलने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना से जनता में भारी आक्रोश है।1
- सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने दो महिलाओं में मार पीट,इनको थोड़ा भी पुलिस का भय नहीं इसी कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने ही दोनों आपस में भीड़ गई। सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने दो महिलाओं में मार पीट,इनको थोड़ा भी पुलिस का भय नहीं इसी कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने ही दोनों आपस में भीड़ गई।1
- देवसर के नौढ़िया बाजार से अतिक्रमण हटाने की तैयारी रिपोर्ट मोहम्मद इमरान देवसर के नौढ़िया बाजार से अतिक्रमण हटाने की तैयारी रिपोर्ट मोहम्मद इमरान टुडे भारत डिजिटल न्यूज़ 21 मई को राजस्व, पुलिस व लोनिवि अधिकारियों की होगी अहम बैठक सिंगरौली/देवसर | सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे-39 स्थित नौढ़िया बाजार में वर्षों से फैले अतिक्रमण को हटाने की कवायद अब तेज हो गई है। लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों और पत्रकारों द्वारा बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई जा रही थी। हाल ही में देवसर दौरे पर पहुंचे कलेक्टर गौरव बैनल के समक्ष भी लोगों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी कार्यालय देवसर द्वारा 7 मई को जारी पत्र में ग्राम नौढ़िया बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम देवसर द्वारा जारी पत्र में तहसीलदार देवसर, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा थाना जियावन के नगर निरीक्षक को संबोधित करते हुए समन्वय बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र के अनुसार 21 मई को सुबह 11 बजे उपखंड सभागार देवसर में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सड़क किनारे अवैध कब्जों से बढ़ी परेशानी नौढ़िया बाजार लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर दुकानों और अस्थायी कब्जों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों और पत्रकारों द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम व दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी।1
- सोनभद्र पुलिस का “ऑपरेशन दहन” जारी… करमा थाना परिसर में 71 मुकदमों से जुड़ी अवैध शराब को सक्षम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नष्ट किया गया। 721 लीटर कच्ची शराब, 12,239 लीटर अंग्रेजी शराब और 29 लीटर देशी शराब का विधिक निस्तारण हुआ। अवैध शराब तस्करी और दुरुपयोग रोकने के लिए एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अभियान लगातार जारी।1
- सोनभद्र : रात होते ही जाग उठता है खनन सिंडिकेट, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल सोनभद्र जनपद के ओबरा तहसील अंतर्गत बिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास इन दिनों रात के अंधेरे में अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से जारी होने की चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जैसे ही शाम ढलती है, क्षेत्र की खदानों में मशीनों की गर्जना शुरू हो जाती है और पूरी रात खनिज से लदे ओवरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं बताया जा रहा है कि बीएससी खदान क्षेत्र में नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। देर रात तक खनन कार्य संचालित होने से आसपास के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रातभर चलने वाले भारी वाहनों से सड़कें टूट रही हैं, धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है तथा हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि खनन माफियाओं के आगे पूरा सिस्टम बेबस दिखाई दे रहा है। जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर रात में चल रहे इस कथित अवैध खेल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा? क्षेत्र में चर्चा है कि खनन से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में यह पूरा खेल संचालित हो रहा है। यही वजह है कि शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास रात में चल रहे खनन कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। रात के अंधेरे में गरजती खदानें और दौड़ते ओवरलोड वाहन अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।2