Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहजादपुर में दिनदहाड़े बड़ी ठगी की वारदात सामने आई है। यहाँ दो महिलाओं ने कई महिलाओं को जेवरात पर ऑफर का लालच दिया और झांसे में लेकर उनके कई लाख रुपये के गहने समेटकर फरार हो गईं। शातिर महिलाओं ने पहले लालच दिखाया और फिर चकमा देकर लाखों के जेवर लेकर भाग निकलीं। दिनदहाड़े हुई इस टप्पेबाजी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है और चोर-उचक्कों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है।
Anant kushwaha
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहजादपुर में दिनदहाड़े बड़ी ठगी की वारदात सामने आई है। यहाँ दो महिलाओं ने कई महिलाओं को जेवरात पर ऑफर का लालच दिया और झांसे में लेकर उनके कई लाख रुपये के गहने समेटकर फरार हो गईं। शातिर महिलाओं ने पहले लालच दिखाया और फिर चकमा देकर लाखों के जेवर लेकर भाग निकलीं। दिनदहाड़े हुई इस टप्पेबाजी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है और चोर-उचक्कों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खजुरी बाजार गोलीकांड के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने दी कार्रवाई की पूरी जानकारी #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice1
- अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहजादपुर में दिनदहाड़े बड़ी ठगी की वारदात सामने आई है। यहाँ दो महिलाओं ने कई महिलाओं को जेवरात पर ऑफर का लालच दिया और झांसे में लेकर उनके कई लाख रुपये के गहने समेटकर फरार हो गईं। शातिर महिलाओं ने पहले लालच दिखाया और फिर चकमा देकर लाखों के जेवर लेकर भाग निकलीं। दिनदहाड़े हुई इस टप्पेबाजी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है और चोर-उचक्कों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ छात्रों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्र कलेक्ट्रेट परिसर में जमा होकर शिक्षा मंत्री के विरोध में अपना धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं।1
- अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा बेमियादी धरना समाप्त हो गया है। धरने को समाप्त करने की घोषणा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ की गई, जिससे ठीक पहले एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर के के यादव ने कहा कि छात्र शक्ति के सामने 56 इंच का सीना सिकुड़ गया। अंततः श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस के इस बेमियादी धरने का समापन हुआ।1
- अंबेडकर नगर के भिड़ाउरा मड़िया पार माइनर में कई सालों से पानी नहीं आ रहा है। नहर का पानी न पहुँचने के कारण किसान धान की सिंचाई के लिए पंपसेट का सहारा लेने को मजबूर हैं। कई सालों से माइनर में पानी न आने से खेती की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर प्रशासन से निवेदन किया गया है कि जो भी दिक्कत है उसे दूर कर नहर में पानी उपलब्ध कराया जाए।1
- अम्बेडकरनगर में युवक को भरी बाजार में दौड़ाकर गोली मारने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। गोली लगने से घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की जांच जारी है।1
- हरदोई के पिहानी क्षेत्र स्थित ग्राम अमिरता बहेड़िया के श्री संकटमोचन हनुमत धाम में शनिवार को कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया, जिसके बाद प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे मूर्ति स्थापना एवं 11 कुंडीय हनुमान महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। महायज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इसमें शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।1
- रामपुर बनेथू में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है। मामले की जाँच के सिलसिले में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1