Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग
KHABRON KA SAFAR NEWS
अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; मायरा भरने जा रहे थे लोग
More news from राजस्थान and nearby areas
- Ajmer Se pisaangan ki or ja rahi thi bus mayre mein santulit hokar palti Kai vyakti Ghayal hue1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Mohan Swami2
- अजमेर में श्री वाटिका और अरवाली मे देर रात जिला स्पेशल पुलिस और तीन थानों की पुलिस ने मिलकर की बड़ी कार्रवाई,ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खुलासा: ‘रेड्डी अन्ना’ साइट पर करोड़ों का खेल, लोकेश सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चार लैपटॉप और 18 मोबाइल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किये जप्त,मामले में एडिशनल SP सिटी हिमांशु जांगिड़ ने किया खुलासा खबर: अजमेर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वृत्त सर्किल उत्तर, साइबर सेल, जिला स्पेशल टीम, सिविल लाइन थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना कृष्णगंज थाना की संयुक्त कार्रवाई में ‘रेड्डी अन्ना’ ऑनलाइन गेमिंग साइट पर आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जनाना रोड स्थित श्रीवाटिका और अरावली अपार्टमेंट्स में दबिश देकर संदिग्ध फ्लैट की जांच की। मौके पर मौजूद आरोपियों के पास से 4 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड और उपकरण हासिल कर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी बड़े सटोरियों से संपर्क में रहकर आईपीएल मैचों पर दांव लगवाते थे और फोन व इंटरनेट के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में करीब 20 से 22 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जबकि पूरे नेटवर्क में करोड़ों रुपये के खेल की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में योगेश कुमार सैनी, सुधीर चौहान, राहुल कसाना, पंकज कुमार सैनी और लोकेश शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। साथ ही सट्टेबाजी में इस्तेमाल हो रही रोज़ाना साइट के लिंक की जांच भी की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- अजमेर जिले की पुष्कर घाटी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक असंतुलित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्री गुर्जर समाज के थे, जो अजमेर से पीसांगन की ओर “मायरा” भरने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- राजस्थान हाईवे पर अचानक आई गाय—कार हादसे का शिकार राजस्थान में हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही गाड़ियों के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। अचानक सामने आई गाय बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक एक गाय आ गई, जिससे वाहन चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। बचाने की कोशिश में हादसा ड्राइवर ने गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना हो गई। हाईवे पर खतरा ऐसी घटनाएं अक्सर हाईवे पर आवारा पशुओं की मौजूदगी के कारण होती हैं, जो वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन जाती हैं। सावधानी ही सुरक्षा—हाईवे पर सतर्क रहना बेहद जरूरी1
- Post by Kailash Fulwari1