थांवला कस्बे में निकाली भव्य शिव बारात, गूंजे ढोल-ताशे और डमरू नागौर/थांवला,,महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम थांवला में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।ग्राम के बस स्टैंड स्थित प्राचीन थानेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत आज भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ चामुण्डा माता मंदिर से हुआ, जो कस्बे की विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों से होते हुए प्राचीन थांवला महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान शिव का स्वागत किया गया। शिव बारात में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पुणे (महाराष्ट्र) से आए जगदम्बा ढोलताशा ग्रुप ने अपने जोशीले वादन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। हरियाणा के खुशमीत आर्ट ग्रुप ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया, वहीं थानेश्वर डमरू झांझ मंडल के कलाकारों ने डमरू और झांझ की ध्वनि से शिवमय वातावरण तैयार किया। बारात में भगवान शिव के स्वरूप सजे कलाकारों और भक्तों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर प्रांगण सहित कस्बे के मुख्य मार्गों को सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट से थानेश्वर महादेव मंदिर जगमगा उठा, जिससे माहौल और भी दिव्य हो गया। रविवार शाम को महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें दादूदयाल गौशाला निवाई के प्रकाशदास महाराज, बीकानेर के नानू गोपाली, पुणे के सितार वादक प्रतीक खेरे तथा निम्बोला के महेन्द्र डांगी अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है ।
थांवला कस्बे में निकाली भव्य शिव बारात, गूंजे ढोल-ताशे और डमरू नागौर/थांवला,,महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम थांवला में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।ग्राम के बस स्टैंड स्थित प्राचीन थानेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत आज भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात का शुभारंभ चामुण्डा माता मंदिर से हुआ, जो कस्बे की विभिन्न गलियों और मुख्य मार्गों से होते हुए प्राचीन थांवला महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भगवान शिव का स्वागत किया गया। शिव बारात में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पुणे (महाराष्ट्र) से आए जगदम्बा ढोलताशा ग्रुप ने अपने जोशीले वादन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। हरियाणा के
खुशमीत आर्ट ग्रुप ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया, वहीं थानेश्वर डमरू झांझ मंडल के कलाकारों ने डमरू और झांझ की ध्वनि से शिवमय वातावरण तैयार किया। बारात में भगवान शिव के स्वरूप सजे कलाकारों और भक्तों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर प्रांगण सहित कस्बे के मुख्य मार्गों को सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट से थानेश्वर महादेव मंदिर जगमगा उठा, जिससे माहौल और भी दिव्य हो गया। रविवार शाम को महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें दादूदयाल गौशाला निवाई के प्रकाशदास महाराज, बीकानेर के नानू गोपाली, पुणे के सितार वादक प्रतीक खेरे तथा निम्बोला के महेन्द्र डांगी अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है ।
- अजमेर–मेड़ता सिटी रोड पर डांगावास के पास हुए इस हादसे के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मी हरेंद्र तेतरवाल के अनुसार, घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया।1
- आंखों में कोई भी समस्या है तो इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल करें। 75686281431
- Post by Sakir Husen1983 news reporter 88246157231
- जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी निवेशक और यौन अपराधी थे, जिन पर कई नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोप था। उनकी 2019 में जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एपस्टीन के मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बिल क्लिंटन और एलन मस्क शामिल हैं। एपस्टीन के खिलाफ आरोप नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण यौन तस्करी वेश्यावृत्ति के लिए बच्चों को लाना एपस्टीन की मौत 10 अगस्त, 2019 को जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया, लेकिन कई सवाल उठे अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए इन दस्तावेजों में कई बड़े नामों का जिक्र है एपस्टीन के सहयोगियों और पीड़ितों की जानकारी शामिल है।1
- श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के हाल बेहाल सड़क पर भरा है गंदा पानी,गंदे पानी की नदी से हॉकर अस्पताल जा रहे हैं आमजन1
- तस्कर की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने एक अन्य आरोपी को दबोच लिया है। एडिशनल एसपी चैनसिंह महेचा ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि टास्क फोर्स को दो लग्जरी गाड़ियों में अवैध डोडा पोस्त की बड़ी खेप ले जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। टीम ने जब पीछा किया, तो तस्करों ने सरपट दौड़ती गाड़ियों से भागने की कोशिश की। खिवाड़ा थाना क्षेत्र की दिवेर घाटी के पास जब पुलिस ने सड़क पर 'स्ट्रीक' डालकर तस्करों की गाड़ी के टायर पंक्चर किए, तो हड़कंप मच गया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। अचानक हुए इस हमले के जवाब में ANTF टीम ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग में तस्कर भुट्टाराम पुत्र विरमाराम के सीने में गोली लग गई। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से अवैध डोडा पोस्त से भरी एक लग्जरी गाड़ी बरामद की है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक अन्य शातिर तस्कर दिनेश उर्फ नेनाराम (निवासी सरनाड़ा, डांगियावास) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू , टीम प्रभारी सूरजभान सिंह भी मौके पर पहुंचे। MOB (फॉरेंसिक) टीम ने घटनास्थल से कारतूसों के खोल और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं।2
- नागौर/रियाँबड़ी,,,उपखण्ड मुख्यालय स्थित सन्तोष आदर्श विद्या मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा एवं संस्कारपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिन विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे, उनके चरण विद्यार्थियों द्वारा प्रक्षालित कर विधि-विधान से पूजन एवं वंदन किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने गीत, कविताओं एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान श्रवण कुमार की प्रेरणादायी झांकी एवं भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही पुखराज व्यास ने भावपूर्ण कविता पाठ कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुरली व्यास, बजरंग सिंह, सतीश पारीक, दिलीप सैन, महेंद्र टेलर, ओमप्रकाश चौकीदार, बहादुर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, सेवा भाव एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।1
- नागौर जिले के छोटीखाटू कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार सुबह हिंसा में बदल गया। करीब 3 बीघा जमीन के झगड़े को लेकर दो परिवार आमने-सामने आ गए। पहले पत्थरबाजी हुई, फिर लाठी-डंडे चले और हालात तब बिगड़ गए जब पेट्रोल बम फेंके जाने से आग लग गई।1
- जयपुर आजतक यही सुना थाप्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की खबरों के दौर में पांच साल पहले हुई पति की हत्या का बदला एक महिला ने अपनी ननदों के साथ मिलकर लिया है। पत्नी ने पति के हत्यारे की हत्या कर दी। मामला झालावाड़ जिले का है। दरअसल, करीब 5 साल पहले भैरूलाल की हत्या कालूलाल ने कर दी थी। हत्या के बाद कालू लाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। वह सिर्फ एक साल जेल में रहकर जमानत पर बाहर आ गया और कोटा में रहकर मजदूरी करने लगा। भैरूलाल की पत्नी कालीबाई इंतजार कर रही थी कि कब कालूलाल अपने गांव लौटे। 10 फरवरी को कालूलाल गांव आया तो कालीबाई ने अपनी ननद केदारबाई और प्रेमबाई के साथ मिलकर कालूलाल को खत्म कर दिया। यह मामला अनूठा है, जहां पति की हत्या का बदला पत्नी ने अपनी ननदों के साथ मिलकर लिया है।2