Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेड़ता सिटी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सैनिकों का वाहन पलट गया, जिससे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अजमेर–मेड़ता सिटी रोड पर डांगावास के पास हुए इस हादसे के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मी हरेंद्र तेतरवाल के अनुसार, घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया।
रमेश सिंह
मेड़ता सिटी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सैनिकों का वाहन पलट गया, जिससे दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अजमेर–मेड़ता सिटी रोड पर डांगावास के पास हुए इस हादसे के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मी हरेंद्र तेतरवाल के अनुसार, घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर जिले के ग्राम मांगलियावास में पूज्य संत उमारामजी साहेब की सप्तम बरसी पर सत्संग महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संत के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आध्यात्मिक और सामाजिक संदेशों को स्मरण किया।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह स्पीकर ओम बिरला मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज पुलगामा में शहीद हुए जवानों को पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राकेश जैन पुलगाम में शहीदों जवानों को उनके परिजनों को आत्म श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।1
- तस्कर की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने एक अन्य आरोपी को दबोच लिया है। एडिशनल एसपी चैनसिंह महेचा ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि टास्क फोर्स को दो लग्जरी गाड़ियों में अवैध डोडा पोस्त की बड़ी खेप ले जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। टीम ने जब पीछा किया, तो तस्करों ने सरपट दौड़ती गाड़ियों से भागने की कोशिश की। खिवाड़ा थाना क्षेत्र की दिवेर घाटी के पास जब पुलिस ने सड़क पर 'स्ट्रीक' डालकर तस्करों की गाड़ी के टायर पंक्चर किए, तो हड़कंप मच गया। गाड़ी रुकते ही उसमें सवार बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। अचानक हुए इस हमले के जवाब में ANTF टीम ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग में तस्कर भुट्टाराम पुत्र विरमाराम के सीने में गोली लग गई। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से अवैध डोडा पोस्त से भरी एक लग्जरी गाड़ी बरामद की है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक अन्य शातिर तस्कर दिनेश उर्फ नेनाराम (निवासी सरनाड़ा, डांगियावास) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू , टीम प्रभारी सूरजभान सिंह भी मौके पर पहुंचे। MOB (फॉरेंसिक) टीम ने घटनास्थल से कारतूसों के खोल और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं।2
- Post by GumanRam Devashi2
- 04 डम्पर, 03 जेसीबी, 04 पौकलेण्ड चैन माउण्टेड एलएनटी मशीनें, 03 ट्रैक्टर, 01 स्कॉर्पियो एवं 01 मोटसाईकिल जब्त 09 व्यक्तियों को धारा 170बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। नागौर/खींवसर मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के अवैध खनन कीरोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना मे आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौरएंव धरम पुनिया वृताधिकारी वृत नागौर के निकटतम सुपरविजन मेंमुकेश कुमार उ.नि.प्रभारी डीएसटी मय डीएसटी टीम तथा कन्हैयालाल उनि मय टीम पुलिस थाना खींवसर द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन करते हुए 09 गैर सायलान को गिरफ्तार कर अवैध खनन करने में संलिप्त कुल 16 वाहन जब्त किये गये, जिसमें 04 डम्पर, 03 जेसीबी मशीनें 04 एलएनटी पौकलेण्ड मशीनें, 03 ट्रैक्टर, 01 स्कॉर्पियो, 01 मोटसाईकिल को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़े करवाये गये ।2
- बिराटिया कलां में 11 हजार केवी लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध आबादी क्षेत्र से निजी कंपनी द्वारा लाइन निकालने पर जताई जनहानि और नुकसान की आशंका, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। क्षेत्र के बिराटिया कलां गांव में आबादी भूमि के पास से निजी कंपनी द्वारा 11 हजार केवी विद्युत लाइन निकालने के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को बर पुलिस थानाधिकारी पन्नालाल को लिखित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह लाइन उनके खातेदारी एवं आबादी क्षेत्र से निकाली जा रही है, जिससे भविष्य में गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि बिराटिया कलां के खसरा नंबर 1136/345, 435, 435/1, 375/2 उनकी खातेदारी भूमि है, जिसके निकट आबादी क्षेत्र स्थित है। यहां कई परिवारों के मकान बने हुएं हैं और लोग वर्षों से निवास कर रहे हैं। ऐसे में निजी कंपनी द्वारा अपने फायदे के लिए 11 हजार केवी की लाइन निकालना ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है। कि उक्त क्षेत्र में अधिकांश समय पानी का भराव रहता है। यदि इस स्थान से हाई वोल्टेज लाइन गुजारी गई तो करंट फैलने की आशंका से जनहानि और भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे सभी ग्रामवासी इस निजी लाइन के विरोध में हैं। और किसी भी कीमत पर इसे आबादी क्षेत्र से नहीं गुजरने देंगे। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा बिश्नोई को भी ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रशासन की और से उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, कि यदि समय रहते विभाग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उपखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान फाऊसिंह देवड़ा, भागाराम बावरी, मांगीलाल बंशीलाल, मुरलीराम, लक्ष्मणराम, कैलाशराम भाटी, राजूराम, प्रकाशराम, जवरीलाल, चुन्नीलाल, सुखलाल, गुलाबराम नायक, सुरेश, दिनेश, राकेश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- pop design 🤙🏻 7417049686📞👀🤔 pop wanted design1
- अजमेर–मेड़ता सिटी रोड पर डांगावास के पास हुए इस हादसे के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मी हरेंद्र तेतरवाल के अनुसार, घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया।1