Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajasthan Chittorgarh rawatbhata centep tenduaa basti mein samasya ka Hal nikale Suresh dhaakad ji
भारत कि सान 🚩
Rajasthan Chittorgarh rawatbhata centep tenduaa basti mein samasya ka Hal nikale Suresh dhaakad ji
More news from राजस्थान and nearby areas
- भैंसरोड़गढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा के पोस्टर का हुआ विमोचन। 13 अगस्त को निकाली जाएगी हर घर तिरंगा रैली। भैंसरोड़गढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर बुधवार, 12 अगस्त को भैंसरोड़गढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में तिरंगे की शान में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भैंसरोड़गढ़ में भी सभी समुदायों के महिला-पुरुष, ग्रामीण, विभिन्न धर्म एवं सामाजिक संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं तथा विद्यालयों के विद्यार्थी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। विशाल तिरंगा यात्रा 13 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे पंचायत समिति मुख्यालय चौराहा, भैंसरोड़गढ़ से शुरू होकर गांधी चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को अनेकता में एकता का संदेश दिया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, मंडल संयोजक नरेंद्र सिंह राठौड़, सह संयोजक भगवान सिंह गौड़, दिलीप वैष्णव श्रीपुरा, मंडल महामंत्री उमेश, जिला महिला सदस्य शिला शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि दैराश्री, भाजपा सदस्य मुरली दैराश्री, युवा नेता रविप्रताप गौड़, माथुर साहब, आदित्य सिंह, फारुख भाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि राष्ट्रहित और तिरंगे के सम्मान में आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।1
- रावतभाटा। बड़ी खबर। जल संसाधन विभाग बेगू की बड़ी लापरवाही, देवपुरा का खोखी बांध मरम्मत के अभाव में टूटा, सन 2007 में हुआ था निर्माण, चंबल नदी के उप बेसिन क्षेत्र में आता है बाधं, करीब 400 से 500 बीघा जमीन और फसल पानी की चपेट में, ग्रामीणों में भारी नाराजगी, उठायी मुआवजे और बांध मरम्मत की मांग, देखिए पूरी खबर, इंडिया न्यूज़ राजस्थान के साथ, सवादंदाता मनीष सुखवाल। रावतभाटा। बड़ी खबर। जल संसाधन विभाग बेगू की बड़ी लापरवाही, देवपुरा का खोखी बांध मरम्मत के अभाव में टूटा, सन 2007 में हुआ था निर्माण, चंबल नदी के उप बेसिन क्षेत्र में आता है बाधं, करीब 400 से 500 बीघा जमीन और फसल पानी की चपेट में, ग्रामीणों में भारी नाराजगी, उठायी मुआवजे और बांध मरम्मत की मांग, देखिए पूरी खबर, इंडिया न्यूज़ राजस्थान के साथ, सवादंदाता मनीष सुखवाल।1
- Rajasthan Chittorgarh rawatbhata centep tenduaa basti mein samasya ka Hal nikale Suresh dhaakad ji1
- बस का बढा किराया कम करवाने की मांग को लेकर सिरोंज में सड़कों पर उतरी जेन अल्फा सरकार या उसकी मातृ/ पितृ संस्था अधिकारों के बजाय कर्तव्य लादने की कितनी भी बात करें, धीरे-धीरे लोग प्रजा से नागरिक बनने की दिशा में बढ़ चले हैं: जंतर-मंतर पर हुए जेन जी के आंदोलन के बाद अब जेन अल्फा ने मोर्चा संभाल लिया है: वीडियो मध्यप्रदेश के विदिशा के सिरोंज का है जहां बच्चे बस के बढ़े हुए किराए को कम करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं: वैसे जेन अल्फा के बच्चे काफी पहले से अधिकतर मामलों में स्टाफ कम होने और किसी अच्छे टीचर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं लेकिन मीडिया में उन्हें ऐसा कवरेज नहीं मिला जैसा अब मिल रहा है: इन दिनों भी जंतर-मंतर का आंदोलन जब शुरू हुआ ही था बारां जिले के अटरू में बच्चे धरना प्रदर्शन कर रहे थे: उसके बाद तो एक के बाद एक कई जगह से खबरें आने लगीं...1
- रंगबाड़ी बालाजी नगर रामदूत हनुमान मंदिर पर शिक्षा मंत्री को सदबुद्धि देने के लिए किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यज्ञ रंगबाड़ी बालाजी नगर रामदूत हनुमान मंदिर पर शिक्षा मंत्री को सदबुद्धि देने के लिए किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यज्ञ कोटा, 12 अगस्त। गणेश नगर मण्डल अध्यक्ष चेतन सोलंकी ने बताया की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बालाजी नगर रामदूत हनुमान मंदिर में पिछले 10 वर्षों से नाली का पानी आने की समस्या बनी हुई है, सोलंकी ने बताया की अभी तो बारिश भी ज्यादा नही आई फिर भी नालियों जाम हो जाने के कारण नालियों का पुरा गंदा पानी पूरे पार्क में भर जाता है जिसके कारण पूरा पार्क जलमग्न हो जाता है यहां के निवासियों का कहना है जब भी शिक्षा मंत्री जी इस क्षेत्र में आते हैं तो यहाँ के निवासी सब रामदूत हनुमान मंदिर में गंदा पानी भरने की समस्या बताते हैं ,पर आज भी हमारी इस समस्या का हल नही हुवा, आज अपनी इसी माँग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गन्दे पानी में बैठ कर शिक्षा मन्त्री के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ किया की भगवान शिक्षा मंत्री को बुद्धि दे की मंत्री बने समय बीत जाने के बाद भी अभी तक भी इस क्षेत्र का विकास शिक्षा मंत्री जी नही करा पाये अब नगर निगम चुनाव में जनता के बीच किस मुँह से वोट मांगने जायेगे सदबुद्धि यज्ञ करने वाले में पूर्व उपमहापौर पवन मीणा , राजेन्द्र नागर,शिवप्रकाश नागर, दीपक सेन, सौरभ शर्मा ,धीरज नागर, प्रताप सिंह हाड़ा, निक्की चौधरी, तरुण गौतम आदि कई कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रही।1
- सांगोद में सांसद जन सेवा अभियान का आगाज, पहले ही दिन उमड़ा जनसैलाब कोटा, 12 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के मार्गदर्शन में बुधवार को नगर पालिका सांगोद में ‘सांसद जन सेवा अभियान’ के तहत दो दिवसीय विशेष जन सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़े अपने प्रकरणों का त्वरित समाधान करवाया। शिविर में आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न प्रशासनिक विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां एक ही छत के नीचे आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन, जन आधार कार्ड में सुधार, सरकारी दस्तावेजों का शुद्धिकरण, खाद्य सुरक्षा पात्रता का सत्यापन एवं नवीन जुड़ाव, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इसके साथ ही मतदाता पहचान पत्र तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी एवं संशोधित करने के कार्य भी किए गए। इस दौरान प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं एवं उप प्रधान ओम नागर अडूसा सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि शिविर को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकरण दर्ज हुए और कई लाभार्थियों को एक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। आधार, जन आधार, खाद्य सुरक्षा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, महिला एवं बाल विकास तथा मतदाता पहचान पत्र से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे। 13 अगस्त को भी लगेगा शिविर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि 13 अगस्त को भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पालिका डोम, सांगोद में शिविर जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, त्रुटि सुधार एवं नवीन पंजीकरण कर पात्र लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने वंचित नागरिकों, श्रमिकों एवं पात्र परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। #सांसदजनसेवाअभियान #सांगोद #सांगोद_न्यूज़ #कोटा #कोटा_न्यूज़ #ओमबिरला #हीरालालनागर #जनसेवाशिविर #जनसेवा #कोटाब्रेकिंग #राजस्थानन्यूज़ #RajasthanNews #KotaNews #SangodNews #OmBirla #HiralalNagar #BreakingNews #LatestNews #MHRNewsGroupKota #MediaHouseRajasthan #MHRDigital1
- झीलों की नगरी उयपुर में आज दादाबाड़ी में हमारा सम्मान हुआ1
- कोटा में हेलमेट पहनकर चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, लोगों ने चोर के हाथ-पैर बांधे, चोरी की बाइक और अन्य सामान जब्त कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में लगातार घरों में चोरी कर रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी हेलमेट पहनकर बाइक से आता था और मौका मिलते ही घरों में घुसकर गैस सिलेंडर, पानी की मोटर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाता था। लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थीं।1