समस्तीपुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समस्तीपुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जनाब मोहम्मद अली अशरफ फातमी जी, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक जनाब अख्तरुल इस्लाम शाहीन जी तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव डाo मोहिबुल हसन मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनकी विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव जी को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
समस्तीपुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समस्तीपुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जनाब मोहम्मद अली अशरफ फातमी जी, बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक जनाब अख्तरुल इस्लाम शाहीन जी तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव डाo मोहिबुल हसन मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान
हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनकी विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव जी को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
- मंझौल श्री कृष्ण मेला का उद्घाटन चार मंत्रियों ने किया।1
- बेगूसराय मे #मटिहानी विधानसभा #बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाढ़ क्षेत्र में किये दौरा ,,,,,,1
- 🎡🦚 MAUNBEHAT KRISHNA MELA 2026 ✨ माउंबेहट में लगा कृष्ण मेला 2026, जहाँ मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं तरह-तरह के खूबसूरत झूले। 🎠🎢 देखिए मेले की चहल-पहल और झूलों की शानदार तस्वीरें… ❤️ जय श्रीकृष्ण 🙏🦚 #Maunbehat #KrishnaMela2026 #KrishnaMela #Darbhanga #Bihar Mela MaunbehatMela1
- बेटे की हत्या में निर्दोष को फंसाने का आरोप, मृतक की मां ने SSP से लगाई... दरभंगा के धनश्यामपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां अपने बेटे की हत्या के मामले में एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला धनश्यामपुर थाना कांड संख्या 280/26 से जुड़ा है। देउरी गांव निवासी रोजीदा खातून, पति मोहम्मद जुब्बुद्दीन ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके पुत्र मोहम्मद दिलशाद की हत्या हो चुकी है। इस मामले में देउरी गांव निवासी मोहम्मद सिद्दीक, पिता मोहम्मद कलीमुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की मां का आरोप है कि मोहम्मद सिद्दीक को इस हत्या के मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है, जबकि वह निर्दोष है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि मोहम्मद सिद्दीक उनका रिश्तेदार है और उससे पूर्व कभी कोई विवाद या शिकायत नहीं रही। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की गहराई से और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक हत्यारों का पता चल सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो। मृतक की मां की गुहार है कि दोषी बचने नहीं चाहिए और कोई निर्दोष फंसना नहीं चाहिए। अब देखना होगा कि इस आवेदन के बाद पुलिस मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ाती है और क्या मृतक की हत्या के वास्तविक आरोपियों तक पुलिस पहुंच पाती है।1
- "प्रशासनिक पदाधिकारियों के राजनीतिक दलों के लोगों ने किया बाढ़ का निरीक्षण" "प्रशासनिक पदाधिकारियों के राजनीतिक दलों के लोगों ने किया बाढ़ का निरीक्षण" अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट बताते चले कि विद्यापति प्रखंड के अंचलाधिकारी कुमार हर्ष के साथ राजनीतिक दल के साथ शेरपुर पंचायत के मुखिया रामप्रवेश राय, पूर्व मुखिया बलवंत चौधरी , समाजसेवी तथा राजनीतिक दल के नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा सभी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिला तथा सरकार की ओर मिलने वाली सुविधाओं का भी भरोसा के साथ दिलासा दिलाया।1
- सावधान!प्रशासन का फरमान, समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा रात भर में और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ, समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।1
- नए एसडीएम अमित कुमार सिंह का बेटर सोसाइटी ने किया भव्य स्वागत एवं सम्मान1
- एस आर कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस एस आर कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान संस्थान के संचालक कमलकान्त चौधरी ने बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व और जीवन में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाने का भी काम करते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने और नियमित रूप से मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया तथा शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।1
- विद्यापति तथा बछवारा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह ने किया ग्राउंड रिपोर्टिंग" विद्यापति तथा बछवारा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह ने किया ग्राउंड रिपोर्टिंग"1