Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावधान!प्रशासन का फरमान, समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा रात भर में और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ, समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
Anil shriwastav
सावधान!प्रशासन का फरमान, समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा रात भर में और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ, समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- सावधान!प्रशासन का फरमान, समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा रात भर में और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ, समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।1
- आज गाड़ी संख्या 75680 करीमगंज से अगरतला MEMU . जब ट्रेन पत्थरकांडी स्टेशन घुस रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल वाले ने अपने गाड़ी के साथ अचानक ट्रेन के सामने आकर अपनी मोटरसाइकिल रोक दी । मैंने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी।मुझे लगा ये अब नहीं बचेगा। लेकिन जब नीचे जाकर देखा तो गाड़ी मात्र 1फिट पहिले रोकी। ओर उसकी जान बची । इंडियन रेलवे के तरफ से मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं प्लीज़ इस तरीके से ट्रैक कभी पार नहीं करे। हर बार क़िस्मत साथ नहीं देती है।1
- सावधान! समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ अलर्ट: रविवार सुबह तक जलस्तर और बढ़ने की आशंका, राशन व पीने के पानी की व्यवस्था अभी करें आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के अनुसार प्रदेश में बाढ़ की स्थिति अब तक के उच्चतम स्तर से 1 सेंटीमीटर अधिक दर्ज की गई है। विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार, 6 सितंबर सुबह 8:00 बजे तक जलस्तर लगभग 50.6 सेंटीमीटर तक पहुँच सकता है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल सीमित संख्या में नावों की व्यवस्था की गई है, जो प्रभावित आबादी की तुलना में बेहद कम है। इसके कारण लोगों को आवागमन और राहत सामग्री पहुँचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूज़ 24 लाइव के माध्यम से सभी लोगों से अपील की जाती है कि जिनके घर चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं, वे बिना देर किए सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर चले जाएँ। साथ ही पीने के पानी, सूखे राशन, दवाइयों और आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण अपने स्तर पर कर लें। मौसम और जलस्तर को देखते हुए आने वाले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।1
- गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी पंडारक प्रखंड। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से पंडारक प्रखंड के अंतर्गत ढिबर पंचायत के सहनौरा, बरियारपुर, लेमुआबाद पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं 9 तथा पंडारक पूर्वी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपना घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। लेमुआबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान एवं राहत का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभावित लोगों के नाम चिन्हित कर पंडारक प्रखंड के अंचलाधिकारी को सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, पंडारक प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। ढिबर पंचायत के सहनौर गांव में सरकारी स्कूल के पास गंगा का पानी सड़क को पार कर गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी चिंता का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बचे हुए घर भी पानी की चपेट में आ सकते हैं। ढिबर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ की स्थिति पर ढिबर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच और अंचलाधिकारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से गंगा नदी के किनारे नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं एनटीपीसी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और गंगा किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।4
- मंझौल श्री कृष्ण मेला का उद्घाटन चार मंत्रियों ने किया।1
- समस्तीपुर, 05.09.2026 आज समस्तीपुर शहर के मथुरापुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव डाo मोहिबुल हसन मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनकी विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। निवेदक: राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, समस्तीपुर !2
- NH 31 के बाद NH 80 तक पहुँचा गंगा के बाढ़ का पानी एंकर :- शनिवार दिन भर बाढ़ अनुमंडल के लिये बेहद भारी और खतनाक रहा, हम बात गंगा में आई भयंकर बाढ़ की कर रहे हैँ जहाँ, बख्तियारपुर में गंगा कई जगह NH 31 को पार कर गाँव और घरों में प्रवेश कर गई वहीं, मोकामा प्रखंड के बरहपुर और शिवनार में भी NH 31 को पार करते हुये गंगा का पानी गाँव और घरों में प्रवेश कर गया! जबकी शनिवार की ही देर रात 12 बजे के बाद हाथीदह में रेलवे स्टेशन के पास NH 80 को पार कर गाँव घरों में प्रवेश कर गईं, जिससे रविवार को स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका है! ईधर प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की भरसक मदद करने में जुटी है जो नाकाफी साबित हो रहा है, मदद के नाम पर प्रशासन प्रखंड मुख्यालय में कम्युनिटी किचेन चला रही है और लोगों में अल्प मात्रा में सूखा राशन तथा कुछ प्लास्टिक शीट वितरण कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है! लोगों का मानना है की हर गाँव में सरकारी भवनों में खान पान और ठहराव की व्यवस्था होनी चाहिए! चूँकि अब स्थिति इंतजार का नहीं बल्कि बेहतर इंतजाम का हो गया है! गंगा अब शहरी और आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश कर तांडव मचा रही है, जिससे लोगों में एक ओर भय बना हुआ है, जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक खाना पूर्ति से आक्रोश भी व्याप्त है! बाइट - ग्रामीण!1
- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी से उतरी सिंघिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षिय युवती नेहा कुमारी के साथ एक युवक को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ, GRP एवं RPF ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए पकड़ा.1