logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी पंडारक प्रखंड। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से पंडारक प्रखंड के अंतर्गत ढिबर पंचायत के सहनौरा, बरियारपुर, लेमुआबाद पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं 9 तथा पंडारक पूर्वी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपना घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। लेमुआबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान एवं राहत का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभावित लोगों के नाम चिन्हित कर पंडारक प्रखंड के अंचलाधिकारी को सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, पंडारक प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। ढिबर पंचायत के सहनौर गांव में सरकारी स्कूल के पास गंगा का पानी सड़क को पार कर गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी चिंता का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बचे हुए घर भी पानी की चपेट में आ सकते हैं। ढिबर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ की स्थिति पर ढिबर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच और अंचलाधिकारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से गंगा नदी के किनारे नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं एनटीपीसी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और गंगा किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

22 hrs ago
user_न्यूज 30 बिहार
न्यूज 30 बिहार
Pandarak, Patna•
22 hrs ago

गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी पंडारक प्रखंड। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से पंडारक प्रखंड के अंतर्गत ढिबर पंचायत के सहनौरा, बरियारपुर, लेमुआबाद पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं 9 तथा पंडारक पूर्वी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपना घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों

की ओर जाने लगे हैं। लेमुआबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान एवं राहत का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभावित लोगों के नाम चिन्हित कर पंडारक प्रखंड के अंचलाधिकारी को सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, पंडारक प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया

और ग्रामीणों से जानकारी ली। ढिबर पंचायत के सहनौर गांव में सरकारी स्कूल के पास गंगा का पानी सड़क को पार कर गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी चिंता का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बचे हुए घर भी पानी की चपेट में आ सकते हैं। ढिबर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ की स्थिति पर ढिबर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि,

सरपंच और अंचलाधिकारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से गंगा नदी के किनारे नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं एनटीपीसी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और गंगा किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • NH 31 के बाद NH 80 तक पहुँचा गंगा के बाढ़ का पानी एंकर :- शनिवार दिन भर बाढ़ अनुमंडल के लिये बेहद भारी और खतनाक रहा, हम बात गंगा में आई भयंकर बाढ़ की कर रहे हैँ जहाँ, बख्तियारपुर में गंगा कई जगह NH 31 को पार कर गाँव और घरों में प्रवेश कर गई वहीं, मोकामा प्रखंड के बरहपुर और शिवनार में भी NH 31 को पार करते हुये गंगा का पानी गाँव और घरों में प्रवेश कर गया! जबकी शनिवार की ही देर रात 12 बजे के बाद हाथीदह में रेलवे स्टेशन के पास NH 80 को पार कर गाँव घरों में प्रवेश कर गईं, जिससे रविवार को स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका है! ईधर प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की भरसक मदद करने में जुटी है जो नाकाफी साबित हो रहा है, मदद के नाम पर प्रशासन प्रखंड मुख्यालय में कम्युनिटी किचेन चला रही है और लोगों में अल्प मात्रा में सूखा राशन तथा कुछ प्लास्टिक शीट वितरण कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है! लोगों का मानना है की हर गाँव में सरकारी भवनों में खान पान और ठहराव की व्यवस्था होनी चाहिए! चूँकि अब स्थिति इंतजार का नहीं बल्कि बेहतर इंतजाम का हो गया है! गंगा अब शहरी और आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश कर तांडव मचा रही है, जिससे लोगों में एक ओर भय बना हुआ है, जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक खाना पूर्ति से आक्रोश भी व्याप्त है! बाइट - ग्रामीण!
    1
    NH 31 के बाद NH 80 तक पहुँचा गंगा के बाढ़ का पानी 

एंकर :- शनिवार दिन भर बाढ़ अनुमंडल के लिये बेहद भारी और खतनाक रहा, हम बात गंगा में आई भयंकर बाढ़ की कर रहे हैँ जहाँ, बख्तियारपुर में गंगा कई जगह NH 31 को पार कर गाँव और घरों में प्रवेश कर गई वहीं, मोकामा प्रखंड के बरहपुर और शिवनार में भी NH 31 को पार करते हुये गंगा का पानी गाँव और घरों में प्रवेश कर गया!
जबकी शनिवार की ही देर रात 12 बजे के बाद हाथीदह में रेलवे स्टेशन के पास NH 80 को पार कर गाँव घरों में प्रवेश कर गईं, जिससे रविवार को स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका है!
ईधर प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की भरसक मदद करने में जुटी है जो नाकाफी साबित हो रहा है, मदद के नाम पर प्रशासन प्रखंड मुख्यालय में कम्युनिटी किचेन चला रही है और लोगों में अल्प मात्रा में सूखा राशन तथा कुछ प्लास्टिक शीट वितरण कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है!
लोगों का मानना है की हर गाँव में सरकारी भवनों में खान पान और ठहराव की व्यवस्था होनी चाहिए!
चूँकि अब स्थिति इंतजार का नहीं बल्कि बेहतर इंतजाम का हो गया है! गंगा अब शहरी और आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश कर तांडव मचा रही है, जिससे लोगों में एक ओर भय बना हुआ है, जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक खाना पूर्ति से आक्रोश भी व्याप्त है!

बाइट - ग्रामीण!
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों में अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बनवाएंगे” बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर अनंत सिंह का बड़ा बयान। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तटबंध निर्माण की मांग पर उन्होंने साफ कहा— “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बांध बनवाएंगे।” अनंत सिंह ने बताया कि शिवनार से लेकर बाढ़पुर तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अब ग्रामीणों को तटबंध निर्माण और बाढ़ से स्थायी राहत की उम्मीद है।
    1
    बाढ़ प्रभावित इलाकों में अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बनवाएंगे”
बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर अनंत सिंह का बड़ा बयान। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तटबंध निर्माण की मांग पर उन्होंने साफ कहा— “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बांध बनवाएंगे।” अनंत सिंह ने बताया कि शिवनार से लेकर बाढ़पुर तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अब ग्रामीणों को तटबंध निर्माण और बाढ़ से स्थायी राहत की उम्मीद है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा,गंभीर स्थिति में पटना रेफर
    1
    बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा,गंभीर स्थिति में पटना रेफर
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी से उतरी सिंघिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षिय युवती नेहा कुमारी के साथ एक युवक को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ, GRP एवं RPF ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए पकड़ा.
    1
    समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी से उतरी सिंघिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षिय युवती नेहा कुमारी के साथ एक युवक को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ, GRP एवं RPF ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए पकड़ा.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • आज गाड़ी संख्या 75680 करीमगंज से अगरतला MEMU . जब ट्रेन पत्थरकांडी स्टेशन घुस रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल वाले ने अपने गाड़ी के साथ अचानक ट्रेन के सामने आकर अपनी मोटरसाइकिल रोक दी । मैंने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी।मुझे लगा ये अब नहीं बचेगा। लेकिन जब नीचे जाकर देखा तो गाड़ी मात्र 1फिट पहिले रोकी। ओर उसकी जान बची । इंडियन रेलवे के तरफ से मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं प्लीज़ इस तरीके से ट्रैक कभी पार नहीं करे। हर बार क़िस्मत साथ नहीं देती है।
    1
    आज गाड़ी संख्या 75680 करीमगंज से अगरतला MEMU . जब ट्रेन पत्थरकांडी स्टेशन घुस रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल वाले ने अपने गाड़ी के साथ अचानक ट्रेन के सामने आकर अपनी मोटरसाइकिल रोक दी । मैंने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी।मुझे लगा ये अब नहीं बचेगा। लेकिन जब नीचे जाकर देखा तो गाड़ी मात्र 1फिट पहिले रोकी। ओर उसकी जान बची । 
इंडियन रेलवे के तरफ से मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं प्लीज़ इस तरीके से ट्रैक कभी पार नहीं करे। हर बार क़िस्मत साथ नहीं देती है।
    user_Monazeer hassan
    Monazeer hassan
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • 06/09/2026: बिजली बहाल कब होगी इसको लेकर एक बड़ी खबर शाम्हो जिला बेगूसराय के लिए | Mobile Tv News
    1
    06/09/2026: बिजली बहाल कब होगी इसको लेकर एक बड़ी खबर शाम्हो जिला बेगूसराय के लिए |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    19 min ago
  • मोकामा में बाढ़ पीड़ित के बीच विधायक अनंत सिंह, बाढ़ पीड़ित के बीच
    1
    मोकामा में बाढ़ पीड़ित के बीच विधायक अनंत सिंह, बाढ़ पीड़ित के बीच
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाइपर, मचा हड़कंप! पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत महेंद्रपुर हाथीदह स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में खतरनाक रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, वहीं शिक्षकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने सावधानीपूर्वक रसल वाइपर को एक डब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में पानी फैल रहा है। ऐसे में जीव-जंतुओं के अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गंगा किनारे स्थित इस विद्यालय परिसर में रसल वाइपर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सांप को विद्यालय परिसर में घूमता देख बच्चों और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से डब्बे में बंद कर दिया गया और वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई। बाइट — संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण बाइट — विजय कुमार, शिक्षक
    1
    सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाइपर, मचा हड़कंप!
पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत महेंद्रपुर हाथीदह स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में खतरनाक रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, वहीं शिक्षकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने सावधानीपूर्वक रसल वाइपर को एक डब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में पानी फैल रहा है। ऐसे में जीव-जंतुओं के अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गंगा किनारे स्थित इस विद्यालय परिसर में रसल वाइपर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
सांप को विद्यालय परिसर में घूमता देख बच्चों और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से डब्बे में बंद कर दिया गया और वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई।
बाइट — संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण
बाइट — विजय कुमार, शिक्षक
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह निरिक्षण के लिए सबनीमा स्थित पुल पर विस्थापित से मिलने
    1
    बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह निरिक्षण के लिए सबनीमा स्थित पुल पर विस्थापित से मिलने
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.