सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाइपर, मचा हड़कंप! पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत महेंद्रपुर हाथीदह स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में खतरनाक रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, वहीं शिक्षकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने सावधानीपूर्वक रसल वाइपर को एक डब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में पानी फैल रहा है। ऐसे में जीव-जंतुओं के अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गंगा किनारे स्थित इस विद्यालय परिसर में रसल वाइपर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सांप को विद्यालय परिसर में घूमता देख बच्चों और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से डब्बे में बंद कर दिया गया और वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई। बाइट — संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण बाइट — विजय कुमार, शिक्षक

- अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर मोकामा। अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने वाहन के कागजात, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। पुलिस का कहना है कि अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी पंडारक प्रखंड। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से पंडारक प्रखंड के अंतर्गत ढिबर पंचायत के सहनौरा, बरियारपुर, लेमुआबाद पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं 9 तथा पंडारक पूर्वी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपना घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। लेमुआबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान एवं राहत का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभावित लोगों के नाम चिन्हित कर पंडारक प्रखंड के अंचलाधिकारी को सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, पंडारक प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। ढिबर पंचायत के सहनौर गांव में सरकारी स्कूल के पास गंगा का पानी सड़क को पार कर गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी चिंता का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बचे हुए घर भी पानी की चपेट में आ सकते हैं। ढिबर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ की स्थिति पर ढिबर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच और अंचलाधिकारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से गंगा नदी के किनारे नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं एनटीपीसी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और गंगा किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।4
- बंद घर में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, डेढ़ लाख के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ1
- 06/09/2026: बिजली बहाल कब होगी इसको लेकर एक बड़ी खबर शाम्हो जिला बेगूसराय के लिए | Mobile Tv News1
- 7 /8 /2026 दिन सोमवार को पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद का पुतला दहन को लेकर जनता को आह्वान किया जा रहा है बख्तियारपुर ब्लॉक परिसर में पुतला दहन होगा दियारा विकास संगठन के माध्यम से पुतला दहन होगा1
- मंझौल श्री कृष्ण मेला का उद्घाटन चार मंत्रियों ने किया।1
- मोकामा की कसहा दियारा में घुसा गंगा का विकराल रूप घरों तक पहुंचा पानी मोकामा की कसहा दियारा में गंगा का विकराल रूप देखने को मिल रहा है ऐसे में गंगा का पानी कसहा दियारा के लोगों के घरों में घुस गया है और सड़को पर तेज धार के साथ इस पर से उसे पर बह रहा है जबकि बच्चे गंगा के तेज धार में सड़कों पर ही स्नान करते दिखाई दे रहे हैं या नजर कसहा जाने वाली मुख्य सड़क की है जहां से ग्राउंड रिपोर्टिंग आप देख सकते हैं1
- बाढ़ प्रभावित इलाकों में अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बनवाएंगे” बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर अनंत सिंह का बड़ा बयान। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तटबंध निर्माण की मांग पर उन्होंने साफ कहा— “बांध काहे नहीं होगा? जो मांग किए हैं, वो बांध बनवाएंगे।” अनंत सिंह ने बताया कि शिवनार से लेकर बाढ़पुर तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अब ग्रामीणों को तटबंध निर्माण और बाढ़ से स्थायी राहत की उम्मीद है।1