logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर मोकामा। अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने वाहन के कागजात, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। पुलिस का कहना है कि अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

10 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
10 hrs ago

अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर मोकामा। अपराध नियंत्रण को लेकर मोकामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने वाहन के कागजात, हेलमेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी। पुलिस का कहना है कि अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from Patna and nearby areas
  • गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी पंडारक प्रखंड। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से पंडारक प्रखंड के अंतर्गत ढिबर पंचायत के सहनौरा, बरियारपुर, लेमुआबाद पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं 9 तथा पंडारक पूर्वी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपना घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। लेमुआबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान एवं राहत का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभावित लोगों के नाम चिन्हित कर पंडारक प्रखंड के अंचलाधिकारी को सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, पंडारक प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। ढिबर पंचायत के सहनौर गांव में सरकारी स्कूल के पास गंगा का पानी सड़क को पार कर गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी चिंता का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बचे हुए घर भी पानी की चपेट में आ सकते हैं। ढिबर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ की स्थिति पर ढिबर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच और अंचलाधिकारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से गंगा नदी के किनारे नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं एनटीपीसी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और गंगा किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    2
    गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी
गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी
पंडारक प्रखंड। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से पंडारक प्रखंड के अंतर्गत ढिबर पंचायत के सहनौरा, बरियारपुर, लेमुआबाद पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं 9 तथा पंडारक पूर्वी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपना घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
लेमुआबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान एवं राहत का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभावित लोगों के नाम चिन्हित कर पंडारक प्रखंड के अंचलाधिकारी को सूची उपलब्ध करा दी गई है।
वहीं, पंडारक प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली।
ढिबर पंचायत के सहनौर गांव में सरकारी स्कूल के पास गंगा का पानी सड़क को पार कर गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी चिंता का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बचे हुए घर भी पानी की चपेट में आ सकते हैं। ढिबर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।
बाढ़ की स्थिति पर ढिबर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच और अंचलाधिकारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से गंगा नदी के किनारे नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
वहीं एनटीपीसी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और गंगा किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    23 hrs ago
  • 06/09/2026: 20 जगह कम्यूनिटी किचन आज से चालू । बिजली बहाल हो प्रयास जारी । जनहित में इसे शेयर करें | शाम्हो बेगूसराय । Mobile Tv News
    1
    06/09/2026: 20 जगह कम्यूनिटी किचन आज से चालू । बिजली बहाल हो प्रयास जारी । जनहित में इसे शेयर करें | शाम्हो बेगूसराय ।
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    52 min ago
  • NH 31 के बाद NH 80 तक पहुँचा गंगा के बाढ़ का पानी एंकर :- शनिवार दिन भर बाढ़ अनुमंडल के लिये बेहद भारी और खतनाक रहा, हम बात गंगा में आई भयंकर बाढ़ की कर रहे हैँ जहाँ, बख्तियारपुर में गंगा कई जगह NH 31 को पार कर गाँव और घरों में प्रवेश कर गई वहीं, मोकामा प्रखंड के बरहपुर और शिवनार में भी NH 31 को पार करते हुये गंगा का पानी गाँव और घरों में प्रवेश कर गया! जबकी शनिवार की ही देर रात 12 बजे के बाद हाथीदह में रेलवे स्टेशन के पास NH 80 को पार कर गाँव घरों में प्रवेश कर गईं, जिससे रविवार को स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका है! ईधर प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की भरसक मदद करने में जुटी है जो नाकाफी साबित हो रहा है, मदद के नाम पर प्रशासन प्रखंड मुख्यालय में कम्युनिटी किचेन चला रही है और लोगों में अल्प मात्रा में सूखा राशन तथा कुछ प्लास्टिक शीट वितरण कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है! लोगों का मानना है की हर गाँव में सरकारी भवनों में खान पान और ठहराव की व्यवस्था होनी चाहिए! चूँकि अब स्थिति इंतजार का नहीं बल्कि बेहतर इंतजाम का हो गया है! गंगा अब शहरी और आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश कर तांडव मचा रही है, जिससे लोगों में एक ओर भय बना हुआ है, जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक खाना पूर्ति से आक्रोश भी व्याप्त है! बाइट - ग्रामीण!
    1
    NH 31 के बाद NH 80 तक पहुँचा गंगा के बाढ़ का पानी 

एंकर :- शनिवार दिन भर बाढ़ अनुमंडल के लिये बेहद भारी और खतनाक रहा, हम बात गंगा में आई भयंकर बाढ़ की कर रहे हैँ जहाँ, बख्तियारपुर में गंगा कई जगह NH 31 को पार कर गाँव और घरों में प्रवेश कर गई वहीं, मोकामा प्रखंड के बरहपुर और शिवनार में भी NH 31 को पार करते हुये गंगा का पानी गाँव और घरों में प्रवेश कर गया!
जबकी शनिवार की ही देर रात 12 बजे के बाद हाथीदह में रेलवे स्टेशन के पास NH 80 को पार कर गाँव घरों में प्रवेश कर गईं, जिससे रविवार को स्थिति और अधिक बिगड़ने की आशंका है!
ईधर प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की भरसक मदद करने में जुटी है जो नाकाफी साबित हो रहा है, मदद के नाम पर प्रशासन प्रखंड मुख्यालय में कम्युनिटी किचेन चला रही है और लोगों में अल्प मात्रा में सूखा राशन तथा कुछ प्लास्टिक शीट वितरण कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखने को मिल रहा है!
लोगों का मानना है की हर गाँव में सरकारी भवनों में खान पान और ठहराव की व्यवस्था होनी चाहिए!
चूँकि अब स्थिति इंतजार का नहीं बल्कि बेहतर इंतजाम का हो गया है! गंगा अब शहरी और आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश कर तांडव मचा रही है, जिससे लोगों में एक ओर भय बना हुआ है, जन जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक खाना पूर्ति से आक्रोश भी व्याप्त है!

बाइट - ग्रामीण!
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा,गंभीर स्थिति में पटना रेफर
    1
    बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी में कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा,गंभीर स्थिति में पटना रेफर
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • बेगूसराय बीरपुर थाना क्षेत्र शिक्षक को मिला इंसाफ न्यायालय से। शिक्षक के वकील ने पूरी जानकारी दी। बेगूसराय पुलिसिया जांच पर बड़ा सवाल । कोर्ट ने शिक्षक आबिद को 5 वर्षों बाद किया मुकदमा में निर्दोष साबित । बेगूसराय पुलिसिया जांच पर बड़ा सवाल । कोर्ट ने शिक्षक आबिद को 5 वर्षों बाद किया मुकदमा में निर्दोष साबित । मई 2022 में तत्कालीन थानेदार समरेंद्र कुमार ने 59/22 के मुदालय के मिलीभगत से फर्जी मुकदमा दर्ज किए थे । मैं मो आबिद ( बी पी एस सी शिक्षक ) पेसर मो उमर साकिन जिंदपुर,थाना बीरपुर,जिला बेगुसराय का स्थायी निवासी हूँ वर्तमान में उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा में कार्यरत हूँ । सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को सादर पूर्वक लिखित रूप से विज्ञप्ति जारी कर रहा हूं कि दिनांक 20/05/2022 को बीरपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार कांड संख्या 59/22 के अभियुक्त के पिता ( रामबाबू महतों ) के साथ मिलीभगत से मुझे व मेरे तीन भाइयों के विरुद्ध फर्जी मारपीट और 2200 रुपये छिनने के आरोप में कांड संख्या 60/22 अन्तर्गत धारा 308/324/341/504/506/379/34 आई पी सी दर्ज कर लिए ,अनुसंधानकर्ता दयाशंकर राम और पर्यवेक्षी पदाधिकारी अभियुक्त के मेल में आकर अपराधियों को गलत तरीके से सहयोग करके मुझे व मेरे भाईयों के विरुद्ध केश को सत्य करार दिया गया। तब हमलोग निष्पक्ष जांच और न्याय के गुहार के लिए मानवाधिकार आयोग पटना का दरवाजा खटखटाया, आयोग से एस पी बेगुसराय को कार्रवाई हेतु आदेश निर्गत कर चिट्ठी भेजी गई फिर भी कार्रवाई नहीं होने पर क्षुब्ध होकर मै और मेरा पूरा परिवार हड़ताली चौक बेगुसराय में दिनांक 23/01/2023 से बीरपुर थानेदार के पुलिसिया दमन के विरुद्ध अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठा परंतु एस पी एवं डी एम साहब के आश्वासन पर यह कहकर धरना समाप्त करवा दिया गया कि निष्पक्ष जांच कर थानेदार पर कार्रवाई करते हुए मांगे पूरी की जाएगी लेकिन बाद में आईoओo द्वारा मेरे तीनों भाइयों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया और उसके बाद J M F S न्यायालय बेगुसराय रोहित कुमार गौरव द्वारा दिनांक 27/06/2024 को अन्तर्गत धारा 324/341/504/506/34 आई पी सी में कॉग्निजेंस ले लिया गया और हमलोग के विरुद्ध कोर्ट में उपस्थिति हेतु सम्मन निर्गत किया गया परंतु मैंने फिर भी हार नहीं मानी बल्कि कॉग्निजेंस आदेश के विरुद्ध जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश साहब के न्यायालय में क्रिमिनल रिवीजन संख्या 25/2025 दिनांक 14/02/2025 को दाखिल किया जिसमें दिनांक 02/02/2026 को माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बारहवाँ महोदय के द्वारा क्रिमनल रिवीजन को allow कर दिया गया मै घटना के तिथि 19/05/2022 व घटना के समय 7:30 बजे सुबह घटनास्थल पर मौजूद नहीं पाया गया उक्त तिथि व समय को मध्य वि महमदपुर बेगुसराय में शिक्षक प्रशिक्षण गतिविधि में सम्मिलित पाया गया जिसका सत्यापन उपस्थिति पंजी में बनी हुई हाजरी तथा प्रधानाध्यापिका का शपथ पर बयान लिया गया और माननीय न्यायाधीश के द्वारा यह आदेश पारित किया गया कि मैं उक्त कांड में पूर्णता निर्दोष हूं तथा निचले न्यायालय को मेरे विरुद्ध सभी कार्रवाही निरस्त करने का आदेश दिया गया । अनुलग्नक - माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बारहवाँ महोदय बेगुसराय द्वारा पारित आदेश का छायाप्रति ।
    1
    बेगूसराय बीरपुर थाना क्षेत्र शिक्षक को मिला इंसाफ न्यायालय से। शिक्षक के वकील ने पूरी जानकारी दी।
बेगूसराय पुलिसिया जांच पर बड़ा सवाल । 

कोर्ट ने शिक्षक आबिद को 5 वर्षों बाद किया मुकदमा में निर्दोष साबित । 
बेगूसराय पुलिसिया जांच पर बड़ा सवाल । 
कोर्ट ने शिक्षक आबिद को 5 वर्षों बाद किया मुकदमा में निर्दोष साबित । 
मई 2022 में तत्कालीन थानेदार समरेंद्र कुमार ने 59/22 के मुदालय के मिलीभगत से फर्जी मुकदमा दर्ज किए थे । 
मैं मो आबिद ( बी पी एस सी शिक्षक ) पेसर मो उमर साकिन जिंदपुर,थाना बीरपुर,जिला बेगुसराय का स्थायी निवासी हूँ वर्तमान में उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा में कार्यरत हूँ । सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को सादर पूर्वक लिखित रूप से विज्ञप्ति जारी कर रहा हूं कि 
दिनांक 20/05/2022 को बीरपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार कांड संख्या 59/22 के अभियुक्त के पिता ( रामबाबू महतों ) के साथ मिलीभगत से मुझे व मेरे तीन भाइयों के विरुद्ध फर्जी मारपीट और 2200 रुपये छिनने के आरोप में कांड संख्या 60/22 अन्तर्गत धारा 308/324/341/504/506/379/34 आई पी सी दर्ज कर लिए ,अनुसंधानकर्ता दयाशंकर राम और पर्यवेक्षी पदाधिकारी अभियुक्त के मेल में आकर अपराधियों को गलत तरीके से सहयोग करके मुझे व मेरे भाईयों के विरुद्ध केश को सत्य करार दिया गया। तब हमलोग निष्पक्ष जांच और न्याय के गुहार के लिए मानवाधिकार आयोग पटना का दरवाजा खटखटाया, आयोग से एस पी बेगुसराय को कार्रवाई हेतु आदेश निर्गत कर चिट्ठी भेजी गई फिर भी कार्रवाई नहीं होने पर क्षुब्ध होकर मै और मेरा पूरा परिवार हड़ताली चौक बेगुसराय में दिनांक 23/01/2023 से बीरपुर थानेदार के पुलिसिया दमन के विरुद्ध अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठा परंतु एस पी एवं डी एम साहब के आश्वासन पर यह कहकर धरना समाप्त करवा दिया गया कि निष्पक्ष जांच कर थानेदार पर कार्रवाई करते हुए मांगे पूरी की जाएगी लेकिन बाद में आईoओo द्वारा मेरे तीनों भाइयों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया और उसके बाद J M F S न्यायालय बेगुसराय रोहित कुमार गौरव द्वारा दिनांक 27/06/2024 को अन्तर्गत धारा 324/341/504/506/34 आई पी सी में कॉग्निजेंस ले लिया गया और हमलोग के विरुद्ध कोर्ट में उपस्थिति हेतु सम्मन निर्गत किया गया परंतु मैंने फिर भी हार नहीं मानी बल्कि कॉग्निजेंस आदेश के विरुद्ध जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश साहब के न्यायालय में क्रिमिनल रिवीजन संख्या 25/2025 दिनांक 14/02/2025 को दाखिल किया जिसमें दिनांक 02/02/2026 को माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बारहवाँ महोदय के द्वारा क्रिमनल रिवीजन को allow कर दिया गया मै घटना के तिथि 19/05/2022 व घटना के समय 7:30 बजे सुबह घटनास्थल पर मौजूद नहीं पाया गया उक्त तिथि व समय को मध्य वि महमदपुर बेगुसराय में शिक्षक प्रशिक्षण गतिविधि में सम्मिलित पाया गया जिसका सत्यापन उपस्थिति पंजी में बनी हुई हाजरी तथा प्रधानाध्यापिका का शपथ पर बयान लिया गया और माननीय न्यायाधीश के द्वारा यह आदेश पारित किया गया कि मैं उक्त कांड में पूर्णता निर्दोष हूं तथा निचले न्यायालय को मेरे विरुद्ध सभी कार्रवाही निरस्त करने का आदेश दिया गया । 
अनुलग्नक - माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बारहवाँ महोदय बेगुसराय द्वारा पारित आदेश का छायाप्रति ।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में उत्सव का माहौल केक काटकर बच्चों ने मनाया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शेखपुरा. शिक्षक दिवस के अवसर पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक केक काटकर देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। पूरे संस्थान में शिक्षक दिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सेंटर संचालक एवं शिक्षक कंचन कुमार को कई आकर्षक उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। वहीं कंचन कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के लिए गर्व का पल तब आया जब फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई छात्र-छात्राओं ने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।शिक्षक दिवस के खास मौके पर सेंटर संचालक कंचन कुमार ने मेधावी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंचन कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में बच्चों की प्रतिभा को निखारना भी जरूरी है। संस्थान भविष्य में भी छात्रों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
    1
    शिक्षक दिवस पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में उत्सव का माहौल
केक काटकर बच्चों ने मनाया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन
शेखपुरा. शिक्षक दिवस के अवसर पर फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक केक काटकर देश के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। पूरे संस्थान में शिक्षक दिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सेंटर संचालक एवं शिक्षक कंचन कुमार को कई आकर्षक उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। वहीं कंचन कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के लिए गर्व का पल तब आया जब फ्यूचर कम्प्यूटर क्लासेस में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कई छात्र-छात्राओं ने गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किए हैं।शिक्षक दिवस के खास मौके पर सेंटर संचालक कंचन कुमार ने मेधावी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंचन कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में बच्चों की प्रतिभा को निखारना भी जरूरी है। संस्थान भविष्य में भी छात्रों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    13 hrs ago
  • सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाइपर, मचा हड़कंप! पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत महेंद्रपुर हाथीदह स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में खतरनाक रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, वहीं शिक्षकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने सावधानीपूर्वक रसल वाइपर को एक डब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में पानी फैल रहा है। ऐसे में जीव-जंतुओं के अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गंगा किनारे स्थित इस विद्यालय परिसर में रसल वाइपर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। सांप को विद्यालय परिसर में घूमता देख बच्चों और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से डब्बे में बंद कर दिया गया और वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई। बाइट — संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण बाइट — विजय कुमार, शिक्षक
    1
    सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निकला रसल वाइपर, मचा हड़कंप!
पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत महेंद्रपुर हाथीदह स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में खतरनाक रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, वहीं शिक्षकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीण संतोष कुमार सिंह ने सावधानीपूर्वक रसल वाइपर को एक डब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण दियारा इलाके में पानी फैल रहा है। ऐसे में जीव-जंतुओं के अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में गंगा किनारे स्थित इस विद्यालय परिसर में रसल वाइपर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
सांप को विद्यालय परिसर में घूमता देख बच्चों और शिक्षकों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से डब्बे में बंद कर दिया गया और वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई।
बाइट — संतोष कुमार सिंह, ग्रामीण
बाइट — विजय कुमार, शिक्षक
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • मोकामा में बाढ़ पीड़ित के बीच विधायक अनंत सिंह, बाढ़ पीड़ित के बीच
    1
    मोकामा में बाढ़ पीड़ित के बीच विधायक अनंत सिंह, बाढ़ पीड़ित के बीच
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • 05/09/2026 : बाढ़ आपदा में बड़ी लापरवाही | जनता भगवान भरोसे | सीओ का पता नहीं किसके भरोसे हैं ! शाम्हो बेगूसराय । Mobile Tv News
    1
    05/09/2026 : बाढ़ आपदा में बड़ी लापरवाही | जनता भगवान भरोसे | सीओ का पता नहीं किसके भरोसे हैं ! शाम्हो बेगूसराय ।
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.