सावधान! समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ अलर्ट: रविवार सुबह तक जलस्तर और बढ़ने की आशंका, राशन व पीने के पानी की व्यवस्था अभी करें आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के अनुसार प्रदेश में बाढ़ की स्थिति अब तक के उच्चतम स्तर से 1 सेंटीमीटर अधिक दर्ज की गई है। विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार, 6 सितंबर सुबह 8:00 बजे तक जलस्तर लगभग 50.6 सेंटीमीटर तक पहुँच सकता है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल सीमित संख्या में नावों की व्यवस्था की गई है, जो प्रभावित आबादी की तुलना में बेहद कम है। इसके कारण लोगों को आवागमन और राहत सामग्री पहुँचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूज़ 24 लाइव के माध्यम से सभी लोगों से अपील की जाती है कि जिनके घर चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं, वे बिना देर किए सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर चले जाएँ। साथ ही पीने के पानी, सूखे राशन, दवाइयों और आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण अपने स्तर पर कर लें। मौसम और जलस्तर को देखते हुए आने वाले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

- बख्तियारपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक अरुण कुमार साह सक्रिय बख्तियारपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक अरुण कुमार साह सक्रिय नजर आए। 5 सितंबर की सुबह विधायक अंचल कार्यालय पहुंचे, जहां CO, BDO और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर बैठक की। दियारा क्षेत्रों के लिए नावों की संख्या बढ़ाने को लेकर विधायक ने पटना DM से फोन पर बात की। फिलहाल SDRF की दो नावें मौजूद हैं और दो और नाव उपलब्ध कराने का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। विधायक ने पॉलिथीन और सूखा खाद्य पदार्थों के वितरण को लेकर भी CO को निर्देश दिए। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेकर जल्द राहत पहुंचाने पर जोर दिया गया।1
- समस्तीपुर करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली बख्तियारपुर ताजपुर निर्माणाधीन फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानी, उठ रही सवालिया निशान।1
- बाढ़ विधायक डॉ सियाराम सिंह निरिक्षण के लिए सबनीमा स्थित पुल पर विस्थापित से मिलने1
- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी से उतरी सिंघिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षिय युवती नेहा कुमारी के साथ एक युवक को 75 लीटर विदेशी शराब के साथ, GRP एवं RPF ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए पकड़ा.1
- आज गाड़ी संख्या 75680 करीमगंज से अगरतला MEMU . जब ट्रेन पत्थरकांडी स्टेशन घुस रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल वाले ने अपने गाड़ी के साथ अचानक ट्रेन के सामने आकर अपनी मोटरसाइकिल रोक दी । मैंने इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी।मुझे लगा ये अब नहीं बचेगा। लेकिन जब नीचे जाकर देखा तो गाड़ी मात्र 1फिट पहिले रोकी। ओर उसकी जान बची । इंडियन रेलवे के तरफ से मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं प्लीज़ इस तरीके से ट्रैक कभी पार नहीं करे। हर बार क़िस्मत साथ नहीं देती है।1
- गंगा के बढ़ते जलस्तर से पंडारक प्रखंड के कई गांव प्रभावित, घरों में घुसा बाढ़ का पानी पंडारक प्रखंड। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से पंडारक प्रखंड के अंतर्गत ढिबर पंचायत के सहनौरा, बरियारपुर, लेमुआबाद पंचायत के वार्ड नंबर 1 एवं 9 तथा पंडारक पूर्वी पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपना घर छोड़कर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। लेमुआबाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान एवं राहत का लाभ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी प्रभावित लोगों के नाम चिन्हित कर पंडारक प्रखंड के अंचलाधिकारी को सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, पंडारक प्रखंड के राजस्व कर्मचारी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी ली। ढिबर पंचायत के सहनौर गांव में सरकारी स्कूल के पास गंगा का पानी सड़क को पार कर गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी चिंता का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बचे हुए घर भी पानी की चपेट में आ सकते हैं। ढिबर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ की स्थिति पर ढिबर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, सरपंच और अंचलाधिकारी द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों से गंगा नदी के किनारे नहीं जाने और विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वहीं एनटीपीसी थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और गंगा किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।4
- वृद्ध महिला गंगा में डूबी, मौके पर पहुंचे विधायक अनंत सिंह, अंचलाधिकारी को लगाया फोन बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना अंतर्गत त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी के पास एक साठ वर्षीय वृद्ध महिला श्यामा देवी बाढ़ के पानी में गंगा स्नान के दौरान डूब गई। घटना लगभग 7:30 की है। मृतक के परिजन सुबह लगभग 7:30 बजे से वृद्ध महिला की तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और सीओ को फोन लगाकर एसडीआरएफ टीम की मांग की। एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची है, लेकिन सुबह से वृद्ध महिला की तलाश करेगी। सीओ लवली कुमारी भी मौके पर पहुंची। वही परिजन सुबह से शाम तक अपने परिजन की तलाश में मौके पर ही डटे हैं। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतका की बहु ने कहा कि सुबह 7:30 बजे उनकी सास डूब गई। गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सुबह गोताखोर ने उनकी सास को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय विधायक ने आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई पड़ताल शुरू नहीं हुई है। मृतक के पुत्र अभिराम कुमार ने बताया कि उन्होंने मुखिया के पास भी इसकी जानकारी दी थी। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। वह सुबह से अपनी मां की तलाश में जुटे हैं। पूरे दिन वह, उसकी पत्नी और उसका बेटा अपनी मां की तलाश में बैठा रहा, लेकिन उसकी मां अभी तक नहीं मिली है सीओ लवली कुमारी ने कहा कि वृद्ध महिला तीन दिनों से सुसाइड एटेम्प्ट कर रही थी और वह रेलवे ट्रैक पर भी बेटा और बहु से तंग आकर सुसाइड करने का प्रयास कर रही थी। आज उसने आत्महत्या कर लिया है।1
- समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का अधिकारी सहित जन-प्रतिनिधियों ने किया दौरा, समस्याओं से हुए अवगत, जाना लोगों का हाल । बड़े पैमाने पर पॉलीथिन, सूखा चारा, और किचन शुरू होने के साथ साथ GR राशि देने का विधायक प्रतिनिधि रबीश कुमार सिंह ने दिया आश्वासन।1
- Mirzapur: The movie🔥 Road race munna bhaiya vs Guddu pandit 😱🔥 . . . #viralpost #viralreelsシ #trendingnow #mirzapur #munnabhaiya #guddupandit #kaleem1