Shuru
Apke Nagar Ki App…
बख्तियारपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक अरुण कुमार साह सक्रिय बख्तियारपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक अरुण कुमार साह सक्रिय नजर आए। 5 सितंबर की सुबह विधायक अंचल कार्यालय पहुंचे, जहां CO, BDO और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर बैठक की। दियारा क्षेत्रों के लिए नावों की संख्या बढ़ाने को लेकर विधायक ने पटना DM से फोन पर बात की। फिलहाल SDRF की दो नावें मौजूद हैं और दो और नाव उपलब्ध कराने का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। विधायक ने पॉलिथीन और सूखा खाद्य पदार्थों के वितरण को लेकर भी CO को निर्देश दिए। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेकर जल्द राहत पहुंचाने पर जोर दिया गया।
Khabar Junction Live
बख्तियारपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक अरुण कुमार साह सक्रिय बख्तियारपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक अरुण कुमार साह सक्रिय नजर आए। 5 सितंबर की सुबह विधायक अंचल कार्यालय पहुंचे, जहां CO, BDO और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर बैठक की। दियारा क्षेत्रों के लिए नावों की संख्या बढ़ाने को लेकर विधायक ने पटना DM से फोन पर बात की। फिलहाल SDRF की दो नावें मौजूद हैं और दो और नाव उपलब्ध कराने का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। विधायक ने पॉलिथीन और सूखा खाद्य पदार्थों के वितरण को लेकर भी CO को निर्देश दिए। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेकर जल्द राहत पहुंचाने पर जोर दिया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह, सामुदायिक किचन और गंगा घाट का किया निरीक्षण; लोगों की सुनी समस्या।। बख्तियारपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने के लिए बख्तियारपुर विधायक अरुण शाह शनिवार को क्षेत्र में पहुंचे। विधायक ने गंगा घाट के साथ बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत एवं सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। विधायक ने घोसवारी स्कूल और सिंचाई भवन में चल रहे सामुदायिक किचन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में राहत शिविरों और सामुदायिक किचन के जरिए प्रभावित परिवारों तक भोजन और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।1
- बंद घर में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी, डेढ़ लाख के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ1
- 7 /8 /2026 दिन सोमवार को पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद का पुतला दहन को लेकर जनता को आह्वान किया जा रहा है बख्तियारपुर ब्लॉक परिसर में पुतला दहन होगा दियारा विकास संगठन के माध्यम से पुतला दहन होगा1
- सावधान! समस्तीपुर-वैशाली में बाढ़ का खतरा और बढ़ेगा, सुरक्षित स्थानों पर जाएँ अलर्ट: रविवार सुबह तक जलस्तर और बढ़ने की आशंका, राशन व पीने के पानी की व्यवस्था अभी करें आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के अनुसार प्रदेश में बाढ़ की स्थिति अब तक के उच्चतम स्तर से 1 सेंटीमीटर अधिक दर्ज की गई है। विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार, 6 सितंबर सुबह 8:00 बजे तक जलस्तर लगभग 50.6 सेंटीमीटर तक पहुँच सकता है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सुदूर दियारा क्षेत्रों में अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल सीमित संख्या में नावों की व्यवस्था की गई है, जो प्रभावित आबादी की तुलना में बेहद कम है। इसके कारण लोगों को आवागमन और राहत सामग्री पहुँचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूज़ 24 लाइव के माध्यम से सभी लोगों से अपील की जाती है कि जिनके घर चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं, वे बिना देर किए सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर चले जाएँ। साथ ही पीने के पानी, सूखे राशन, दवाइयों और आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण अपने स्तर पर कर लें। मौसम और जलस्तर को देखते हुए आने वाले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।1
- मोकामा की कसहा दियारा में घुसा गंगा का विकराल रूप घरों तक पहुंचा पानी मोकामा की कसहा दियारा में गंगा का विकराल रूप देखने को मिल रहा है ऐसे में गंगा का पानी कसहा दियारा के लोगों के घरों में घुस गया है और सड़को पर तेज धार के साथ इस पर से उसे पर बह रहा है जबकि बच्चे गंगा के तेज धार में सड़कों पर ही स्नान करते दिखाई दे रहे हैं या नजर कसहा जाने वाली मुख्य सड़क की है जहां से ग्राउंड रिपोर्टिंग आप देख सकते हैं1
- नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 🎙️ नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन बिहार शरीफ के गढ़पर स्थित नालंदा जिला यादव छात्रावास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नालंदा जिला यादव छात्रावास के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राजू यादव तथा आए हुए सम्मानितअतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। वहीं, नन्हे-नन्हे बाल कलाकारों द्वारा गोपी-किशन गायन की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं यादव छात्रावास के समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजू यादव, उपाध्यक्ष मनोज मुरखिया, उपेन्द्र मुरखिया एवं अधिवक्ता रणविजय यादव (H.C.), सचिव एवं नगर निगम पार्षद संजय यादव तथा समाजसेवी सह युवा नेता सिकंदर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार यादव, मुखिया सुनील यादव, गोलू यादव, कुम्हरार बस के प्रोपराइटर मनोज यादव, शंभू यादव, कांग्रेस नेता रणधीर कुमार मंटू सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि प्रेम, मित्रता, भाईचारे और संस्कार का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।1
- नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन1
- बख्तियारपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक अरुण कुमार साह सक्रिय बख्तियारपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को लेकर विधायक अरुण कुमार साह सक्रिय नजर आए। 5 सितंबर की सुबह विधायक अंचल कार्यालय पहुंचे, जहां CO, BDO और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर बैठक की। दियारा क्षेत्रों के लिए नावों की संख्या बढ़ाने को लेकर विधायक ने पटना DM से फोन पर बात की। फिलहाल SDRF की दो नावें मौजूद हैं और दो और नाव उपलब्ध कराने का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। विधायक ने पॉलिथीन और सूखा खाद्य पदार्थों के वितरण को लेकर भी CO को निर्देश दिए। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेकर जल्द राहत पहुंचाने पर जोर दिया गया।1