Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश के धार जिले में बस्ती के बीच तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। हमले में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुए का हमला बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे वन अधिकारी पर भी जानलेवा हमला हुआ। वहीं, एक युवक ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को जमीन पर पटककर दबाने की कोशिश की, लेकिन जानवर पकड़ छुड़ाकर वहां से भाग निकला।
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
मध्यप्रदेश के धार जिले में बस्ती के बीच तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। हमले में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुए का हमला बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे वन अधिकारी पर भी जानलेवा हमला हुआ। वहीं, एक युवक ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को जमीन पर पटककर दबाने की कोशिश की, लेकिन जानवर पकड़ छुड़ाकर वहां से भाग निकला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Dinesh prajapati1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- *आजादी से आज तक नहीं बनी सड़क अब खुद बनाएंगे, आनन्द विक्रमाजीत उपाध्याय* जौनपुर ब्लॉक मछली शहर के नवापुर निवासी आनंद उपाध्याय उद्योगपति सूरत ने कहा कि आजादी से आज तक नवापुर में आने जाने के लिए कोई सड़क नहीं बनाई गई सैकड़ो आवेदन सैकड़ो अखबार निकाल गए जनता अब त्रस्त हो चुका है अतः मैं जिलाधिकारी महोदय से अनुमति मांगता हूं कि मुझे आनंद उपाध्याय को कच्चा सड़क पर 900 मीटर लंबा 10 फिट चौड़ा खड़न्जा, जरौना वन विभाग से नवापुर देवी मंदिर तक बिछाने की अनुमति प्रदान करें। जिलाधिकारी जौनपुर से ज्ञापन सौंपकर सड़क बनाने की व्यक्तिगत अनुमति मांगी, जिलाधिकारी ने कहा जाइए बना लीजिए। ज्ञापन जज सिंह अन्ना ने आनंद उपाध्याय सहित पांच लोगों के साथ दिया1
- जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश चंद्र मिश्र अपने एक विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान में घिर गए हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा था कि “जिन्हें विकास नहीं दिखाई दे रहा, उनकी आंखों में मोतियाबिंद है” और ऐसे लोगों का मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वे अपने क्षेत्र में सड़कों, आवास, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का दावा कर रहे हैं। हालांकि विपक्षी दलों ने इसे जनता का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। समाजवादी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा ने विधायक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बदलापुर का दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधि इस तरह की घमंडी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जनता विकास का हिसाब मांग रही है, तब विधायक को अपने कार्यों का विवरण देना चाहिए, न कि इस तरह के तंज कसने चाहिए। प्रमोद शर्मा ने आगे कहा कि यदि क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं तो यह कोई एहसान नहीं, बल्कि जनता का अधिकार है। जनता ने ही उन्हें चुनकर इस पद तक पहुंचाया है, इसलिए उन्हें जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने बिजली बिलों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर 10 दिनों के भीतर ही 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के बिल आ रहे हैं, जो आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि “मोतियाबिंद” का इलाज जनता को नहीं, बल्कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कराने की जरूरत है, ताकि उन्हें असली समस्याएं नजर आ सकें। इसके अलावा प्रमोद शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विधायक निरीक्षण और सोशल मीडिया पर बयान तो देते हैं, लेकिन अस्पताल में मौजूद बुनियादी कमियां, जैसे एक्स-रे मशीन की समस्या, उन्हें दिखाई नहीं देती। विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।1
- Post by Rahat time's1
- अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम गभीरन में पहुंचे किशोर कुमार पगला जी बाबा साहब की 135 जयंती के मौके पर पहुंच अपने सुरों से बाबा साहब को किया दीवाना........1
- सुलतानपुर । पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर शुरू हुआ एयरशो मौके पर पहुंचे और मार्शल कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया एयर मार्शल का स्वागत आगामी विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास पर ओम प्रकाश राजभर ने दी सफाई कहा सेना को अलर्ट रखने के लिए आयोजित किया गया एयर शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खड़के द्वारा आतंकी कहे जाने के मामले में कैबिनेट मंत्री ने किया निंदा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, कादीपुर विधायक राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, लंभुआ एसडीएम प्रीति जैन सुरक्षा व्यवस्था में हुई शामिल सुखोई, जैगुआर, मिराज फाइटर प्लेन एयर शो में हुए शामिल हवा में दिखा रहे करतब सुलतानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के अरवल कीरी करवत में चल रहा एयरशो।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1