logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सचिव की मौत पर विवाद: पत्नी ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, समझाने पर बेटे ने दी मुखाग्नि - ब्लॉक प्रमुख व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला, संपत्ति को लेकर भी उठे सवाल अछल्दा, औरैया। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में ग्राम सचिव देवेन्द्र सिंह तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम जब शव गांव पहुंचा तो मृतक की पत्नी मीना देवी ने अंतिम संस्कार करने से साफ इंकार कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर सोमवार सुबह ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राना व थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पत्नी को शांत कराया गया, जिसके बाद मृतक के बड़े पुत्र आयुष ने पिता का अंतिम संस्कार किया। बताया जाता है कि मृतक देवेन्द्र सिंह तोमर गांव में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पिछले करीब आठ वर्षों से बच्चों के साथ अपने मायके लवेदी में रह रही थीं। दोनों के बीच न्यायालय में मामला भी चल रहा था। मृतक के पिता शिवपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख व थाना प्रभारी ने संपत्ति बच्चों के नाम करने की बात कही है। वहीं मृतक के तीन भाई गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह व नेता अपने पिता के साथ अलग मकान में रहते हैं। घटना के दौरान बिधूना कोतवाल मुकेश चौहान समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

1 day ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
28693f05-48ac-4aaf-a6ed-706d38ea7c4f

सचिव की मौत पर विवाद: पत्नी ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, समझाने पर बेटे ने दी मुखाग्नि - ब्लॉक प्रमुख व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला, संपत्ति को लेकर भी उठे सवाल अछल्दा, औरैया। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में ग्राम सचिव देवेन्द्र सिंह तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम जब शव गांव पहुंचा तो मृतक की पत्नी मीना देवी ने अंतिम संस्कार करने से साफ इंकार कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर सोमवार सुबह ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राना व थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पत्नी को शांत कराया गया, जिसके बाद मृतक के बड़े पुत्र आयुष ने पिता का अंतिम संस्कार किया। बताया जाता है कि मृतक देवेन्द्र सिंह तोमर गांव में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पिछले करीब आठ वर्षों से बच्चों के साथ अपने मायके लवेदी में रह रही थीं। दोनों के बीच न्यायालय में मामला भी चल रहा था। मृतक के पिता शिवपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख व थाना प्रभारी ने संपत्ति बच्चों के नाम करने की बात कही है। वहीं मृतक के तीन भाई गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह व नेता अपने पिता के साथ अलग मकान में रहते हैं। घटना के दौरान बिधूना कोतवाल मुकेश चौहान समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बेटियों का विशेष सम्मान किया गया। ताप्ती प्रधानाचार्य संदीप सिंह और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में अंबेडकर जयंती के दिन जन्मी बच्चियों को लॉकेट और बाबा साहेब के प्रतीक भीम लॉकेट भेंट किए गए। इसमें वार्षिक रिजल्ट वितरण बच्चों को शील्ड और मासिक शुल्क में छूट आशा स्कॉलर के तहत दी गई बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया क्षेत्र के सम्मानित प्रधानों और व्यक्तियों का बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटा और बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को खत्म करना तथा समानता का संदेश देना था। आयोजकों ने कहा कि आज भी कई स्थानों पर बेटे के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है, जबकि बेटी के जन्म पर निराशा दिखाई देती है। ऐसी सोच को बदलने के लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर करीब एक दर्जन बच्चियों को सम्मानित किया गया। बच्चियों की माताओं को भी सम्मान स्वरूप पी वी आर पी अकादमी जसवंतपुर दिया गया। बेटियों का पूजन कर उन्हें लॉकेट पहनाए गए और महिलाओं को ड्रायफ्रूट भी वितरित किए गए। आयोजन स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक संतोष पाण्डेय ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, पुनर्विवाह और सम्मानजनक जीवन के अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए समाज में शिक्षा, समानता और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देंगे। यह आयोजन न केवल बेटियों के स्वागत का प्रतीक बना, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश भी दे गया। *बाइट:-प्रधानाचार्य संदीप सिंह*
    1
    औरैया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें  बेटियों का विशेष सम्मान किया गया। ताप्ती प्रधानाचार्य संदीप सिंह और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में अंबेडकर जयंती के दिन जन्मी बच्चियों को  लॉकेट और बाबा साहेब के प्रतीक भीम लॉकेट भेंट किए गए। इसमें वार्षिक रिजल्ट वितरण बच्चों को शील्ड और मासिक शुल्क में छूट आशा स्कॉलर के तहत दी गई बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया क्षेत्र के सम्मानित प्रधानों और व्यक्तियों का बुलाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटा और बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को खत्म करना तथा समानता का संदेश देना था। आयोजकों ने कहा कि आज भी कई स्थानों पर बेटे के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है, जबकि बेटी के जन्म पर निराशा दिखाई देती है। ऐसी सोच को बदलने के लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। इस अवसर पर करीब एक दर्जन बच्चियों को सम्मानित किया गया। बच्चियों की माताओं को भी सम्मान स्वरूप पी वी आर पी अकादमी जसवंतपुर  दिया गया। बेटियों का पूजन कर उन्हें लॉकेट पहनाए गए और महिलाओं को ड्रायफ्रूट भी वितरित किए गए। आयोजन स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक संतोष पाण्डेय ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। उन्होंने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए थे। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, पुनर्विवाह और सम्मानजनक जीवन के अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों पर चलते हुए समाज में शिक्षा, समानता और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देंगे। यह आयोजन न केवल बेटियों के स्वागत का प्रतीक बना, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश भी दे गया।
*बाइट:-प्रधानाचार्य संदीप सिंह*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना तालग्राम पुलिस द्वारा “अपहरण” के अभियोग में वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।* अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट तालग्राम कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के कुशल नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा थाना तालग्राम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2026 धारा 61(2)/137(2)/87 B.N.S से सम्बन्धित वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त राहुल पुत्र शिशुपाल को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम कट के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्ताशुदा अभियुक्त अग्रिम कार्यवाही करते हुए माo न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।
    2
    *थाना तालग्राम पुलिस द्वारा “अपहरण” के अभियोग में वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।*
अखिलेश राजपूत की रिपोर्ट 
तालग्राम कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के कुशल नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य 
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा थाना तालग्राम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 48/2026 धारा 61(2)/137(2)/87 B.N.S से सम्बन्धित वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त राहुल पुत्र शिशुपाल को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम कट के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्ताशुदा अभियुक्त अग्रिम कार्यवाही करते हुए माo न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।
    user_Akhilesh Rajput
    Akhilesh Rajput
    Farmer छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • baba sahab bheem rav ramji rav ji ke 135 vi jaynti pr logo ne bade hi harsh o ullas badi hi santi priye dhoom dham se manai gyi . or police adhikshak mahoday ji ke nirdesan se police suraksha bal vi sath me rahe logo ne ajj ka din bahut hi khusiyo ke sath manaya .
    4
    baba sahab bheem rav ramji rav ji ke 135 vi jaynti pr logo ne bade hi harsh o ullas badi hi santi priye dhoom dham se manai gyi . or  police adhikshak mahoday ji ke nirdesan se police suraksha bal vi sath me rahe logo ne ajj ka din bahut hi khusiyo ke sath manaya .
    user_ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    Mechanic औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य मे निकाली गई रैली मे उमड़ी भारी भीड़ लगे जय भीम के नारे..
    3
    बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य मे निकाली गई रैली मे उमड़ी भारी भीड़ लगे जय भीम के नारे..
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किसान मायूस तैयार की हुई फसल जलने से किसानों के निकले आंसू रसूलाबाद कानपुर देहात। तिश्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग ने लगभग तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग को आग पर काबू पाया। रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे जगदेव, व शिवस्वरूप, की पांच बीघा,नरेंद्र सिंह6बीघा, दिलीप तिवारी एक बीघा,छोटे दुबे,रामलखन आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी पर तहसीलदार संतोष कुमार ने लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आग लगने से किसान बहुत परेशान व दुखी है उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजे की मांग की है।
    2
    किसान मायूस तैयार की हुई फसल जलने से किसानों के निकले आंसू
रसूलाबाद कानपुर देहात।
तिश्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग ने लगभग तीस बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग को आग पर काबू पाया।
रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे जगदेव, व शिवस्वरूप, की पांच बीघा,नरेंद्र सिंह6बीघा, दिलीप तिवारी एक बीघा,छोटे दुबे,रामलखन आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेजी से जलने लगी। तेज लपटें देखकर गांव में हड़कंप मच गया। किसानों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जानकारी पर तहसीलदार संतोष कुमार ने लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आग लगने से किसान बहुत परेशान व दुखी है उन्होंने सरकार से नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजे की मांग की है।
    user_योगेन्द्र सिंह
    योगेन्द्र सिंह
    Rasulabad, Kanpur Dehat•
    4 hrs ago
  • औरैया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में मंगलवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जेसीज चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान बाबा साहब के साथ-साथ कई अन्य महापुरुषों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए लोग मार्गों पर उमड़ पड़े। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी रही, जिससे आयोजन और अधिक भव्य दिखाई दिया। वहीं डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरकते नजर आए। पूरे वातावरण में नीले झंडों की भरमार से आसमान भी नीला दिखाई दे रहा था। शोभायात्रा के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस दौरान कई जगहों पर शोभायात्रा का सम्मान किया गया तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के चलते पर्याप्त इंतेजाम किये गए।
    3
    औरैया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में मंगलवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जेसीज चौराहे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुई।
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान बाबा साहब के साथ-साथ कई अन्य महापुरुषों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए लोग मार्गों पर उमड़ पड़े।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी रही, जिससे आयोजन और अधिक भव्य दिखाई दिया। वहीं डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरकते नजर आए। पूरे वातावरण में नीले झंडों की भरमार से आसमान भी नीला दिखाई दे रहा था। शोभायात्रा के दौरान “जय भीम” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस दौरान कई जगहों पर शोभायात्रा का सम्मान किया गया तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई। वहीं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के चलते पर्याप्त इंतेजाम किये गए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फफूंद,औरैया। आधुनिक भारत के निर्माता और संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को फफूंद में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहेब के सम्मान में निकाली गई भव्य शोभायात्राओं ने पूरे क्षेत्र को 'भीममय' कर दिया।
    4
    फफूंद,औरैया। आधुनिक भारत के निर्माता और संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को फफूंद में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहेब के सम्मान में निकाली गई भव्य शोभायात्राओं ने पूरे क्षेत्र को 'भीममय' कर दिया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर, दी जानकारी।
    1
    समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर, दी जानकारी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना क्षेत्र के महारतपुर में सोमवार शाम को पानी की टंकी में एक कंकाल पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने मानव कंकाल होने की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की है। महारतपुर निवासी जितेंद्र गांव में जल निगम की ओर से बनाई गई पानी की टंकी में ऑपरेटर के पद पर कम करता है। सोमवार शाम को वह पानी की आपूर्ति चालू करने के टंकी पर गया था। वहां वाल्ब में समस्या आने पर उसने टंकी पर चढ़ कर जांच की तो उसे टंकी में एक कंकाल टूटा हुआ पड़ा मिला। इस पर उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने युवक के टंकी में डूब कर मौत हो जाने व शव सड़ जाने की आशंका जाहिर की थी। जल निगम के अधिशाषी अभियंता अमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया की वहां पर बंदरों की संख्या अधिक है जिसके चलते निर्माणाधीन पानी की टंकी में किसी प्रकार से बंदर का बच्चा गिर गया होगा। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। बताया कि गार्ड को लापरवाही के चलते उसे वहां से हटा दिया गया है। जबकि दूसरे गार्ड की वहां तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि साढ़े 7 किलोमीटर की लाइन बिछाई जानी थी वहां पर 6 किलोमीटर के करीब लाइन बिक चुकी है। सभी कार्य संचालित किया जा रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए गार्ड की तैनाती कर दी की गई है।
    1
    थाना क्षेत्र के महारतपुर में सोमवार शाम को पानी की टंकी में एक कंकाल पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने मानव कंकाल होने की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की है। 
महारतपुर निवासी जितेंद्र गांव में जल निगम की ओर से बनाई गई पानी की टंकी में ऑपरेटर के पद पर कम करता है। सोमवार शाम को वह पानी की आपूर्ति चालू करने के टंकी पर गया था। वहां वाल्ब में समस्या आने पर उसने टंकी पर चढ़ कर जांच की तो उसे टंकी में एक कंकाल टूटा हुआ पड़ा मिला। इस पर उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने युवक के टंकी में डूब कर मौत हो जाने व शव सड़ जाने की आशंका जाहिर की थी। जल निगम के अधिशाषी अभियंता अमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया की वहां पर बंदरों की संख्या अधिक है जिसके चलते निर्माणाधीन पानी की टंकी में किसी प्रकार से बंदर का बच्चा गिर गया होगा। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। बताया कि गार्ड को लापरवाही के चलते उसे वहां से हटा दिया गया है। जबकि दूसरे गार्ड की वहां तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि साढ़े 7 किलोमीटर की लाइन बिछाई जानी थी वहां पर 6 किलोमीटर के करीब लाइन बिक चुकी है। सभी कार्य संचालित किया जा रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए गार्ड की तैनाती कर दी की गई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.