Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओरछा में राम जन्मोत्सव 51000 लड्डुओं का भोग लगा : दोपहर 12:00 बजे से मंदिर के कपाट खुले जयकारों से गूंज उठा परिसर बुंदेलखंड की अयोध्या कहीं जाने ओरछा नगरी इस बार त्यौहार रामनवमी का बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान राम राजा सरकार का जन्म उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जय हो रामराजा सरकार ओरछा धाम
Mr Ankit Raisab
ओरछा में राम जन्मोत्सव 51000 लड्डुओं का भोग लगा : दोपहर 12:00 बजे से मंदिर के कपाट खुले जयकारों से गूंज उठा परिसर बुंदेलखंड की अयोध्या कहीं जाने ओरछा नगरी इस बार त्यौहार रामनवमी का बड़ी धूमधाम से मनाया गया भगवान राम राजा सरकार का जन्म उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जय हो रामराजा सरकार ओरछा धाम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी मऊरानीपुर नगर में परंपरागत निकाली गई श्री राम जी की भब्य शोभा यात्रा, शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा एंकर -झांसी के मऊरानीपुर नगर में रामनवमी के पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । श्री राम जी की शोभा यात्रा परंपरागत संकट मोचन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य चौराहों से होती हुई अंबे माता मंदिर मे संपन्न हुई शोभायात्रा में घोड़े, डीजे, बैंड बाजे, देवी देवताओं के स्वरूप के साथ श्री राम दरवार की प्राण प्रतिष्ठित देव प्रतिमाए विमान मे चल रहा था, श्री राम शोभा यात्रा मे जिले भर के अनेक राजनीतिक दलों के नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित सैकडो राम भक्त शामिल रहे, शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया , शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प बर्षा की गई।4
- झाँसी। बहादुर मैरिज गार्डन में आयोजित श्रीराम कथा सप्ताह के नवम दिवस पर धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में रामकथा के साथ-साथ सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और भावुक बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम के आदर्श जीवन हमें मर्यादा, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। कन्या विवाह जैसे पुनीत कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनते हैं। कार्यक्रम में दीपक संग निशा एवं राहुल संग अंजलि का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश गौर ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उपाध्यक्ष एवं मंच संचालक आनंद सोनी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। प्रचार-प्रसार मंत्री श्यामली सिंह, मंच संयोजक महेश वर्मा एवं सचिव पंकज सविता सहित समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामकथा का रसपान करते हुए धार्मिक माहौल का आनंद लिया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।2
- चक्रवती सम्राट अशोक महान जी की जयंती की बधाई…! #DamodarYadavMandal1
- Post by Bablu Ramaiya1
- Post by S News1
- Post by Mohammad Irshad1
- LPG डिलीवरी में हो रही देरी या सिलेंडर लेते समय मांगे जा रहे एक्स्ट्रा पैसे? ऐसे करें दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव की वजह से तेल और गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका सीधा असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखने लगा है। कई जगहों पर गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं और डिलीवरी में देरी आम बात हो गई है। इसी बीच एक और समस्या सामने आ रही है, जो लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। कुछ यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि सिलेंडर लेने के समय उनसे एक्स्ट्रा पैसे मांगे जा रहे हैं या बिना डिलीवरी के ही सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया जाता है। यानी जहां एक तरफ LPG की कमी है, वहीं दूसरी तरफ कुछ जगहों पर इसका गलत फायदा उठाने की कोशिश भी की जा रही है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि क्या करें और कहां शिकायत करें। अगर आप भी ऐसी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि एक्स्ट्रा पैसे मांगने या डिलीवरी में देरी होने पर आप कहां शिकायत कर सकते हैं और कैसे अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिलेंडर के लिए एक्स्ट्रा पैसे मांगना गलत है गैस सिलेंडर की कीमत सरकार और ऑयल कंपनियों द्वारा तय की जाती है। इसमें डिलीवरी चार्ज भी शामिल होता है। अगर डिलीवरी बॉय या एजेंसी आपसे तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगती है, तो यह पूरी तरह गलत है। यूजर्स को सिर्फ वही कीमत देनी चाहिए, जो आधिकारिक रूप से तय की गई हो।1
- झांसी में अफवाहों के बीच पेट्रोल पम्पों पर लगी तेल भरवाने वालों की जबरदस्त लाइन इसमें देखा जा रहा है ईलाईट रेलवे स्टेशन रोड पर बने सीएनजी गैस पंप पर भी भीड़ नजर आ रही है निकलने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी।1
- झांसी उत्तर मध्य रेल कार्यालय वैगन मरम्मत कारखाना मुख्य कारखाना प्रबन्धक झाॅसी। पत्रांकः-2026 दिनांकः .26.03.2026 वैगन वर्कशाप ने लगातार तीसरी बार जीती कारखाना दक्षता शील्ड झाँसीः भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगन का उत्पादन करने वाले वैगन वर्कशाप, झाँसी ने प्रयागराज में आयोजित विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2025 में कारखाना दक्षता शील्ड लगातार तीसरे वर्ष (2023, 2024, 2025) जीतने का गौरव प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा को सर्वोत्तम कारखाना शील्ड सौंपी। इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप से रेल कारखाना के उत्पादन इंजीनियर समर्थ अग्रवाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर राज सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनुराग चैधरी और वरिष्ठ टेक्नीशियन अभिषेक मिश्रा को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया। विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह प्रयागराज में उद्घोषक के रूप में अभूतपूर्व प्रर्दशन के लिये संरक्षा अधिकारी आफाक अहमद को महाप्रबंधक ने नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। रेल कारखाना में दक्षता शील्ड (सर्वोत्तम कारखाना शील्ड) और राजभाषा शील्ड के लगातार तीसरी बार मिलने से कर्मचारियों में विशेष उल्लास का वातावरण है। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तवा ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि झाँसी कारखाना ने गुणवत्ता और उत्पादन को सर्वाेपरि माना है, साथ ही उन्होने बताया कि 25 नवम्बर 1895 को इण्डियन मिड लैण्ड रेलवे ने झासी में रेल कारखाना की स्थापना की थी जो कि बुण्देलखण्ड की पहली ईकाई मानी जाती है, साथ ही कण्डम वैगन की डम्पिंग के क्षेत्र में भी अब तक की सर्वश्रेष्ठ डम्पिंग लगातार जारी है जिससे रेलवे को लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपये के राजस्व की प्राप्ति होगी। कारखाना में सर्वोत्तम कारखाना शील्ड एवं राजभाषा शील्ड की शोभा यात्रा वैगन मरम्मत कारखाना के प्रत्येक शाॅप में निकाली गयी जिसमें कारखाना कर्मचारियांे ने बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डिप्टी सी.एम.ई. अमित तिवारी, डिप्टी सी.एम.ई कौशल किशोर, डिप्टी सी.एम.ई. ए.के. वर्मा, डिप्टी सी.ई.ई. नितिन कुमार गुप्ता, डिप्टी सीई बी.के. वर्मा, उत्पादन इंजीनियर समर्थ अग्रवाल, डब्ल्यू.एम. संजीव चाबा, ए.डब्ल्यू.एम. अयूष गोयल, प्रधान संपादक सुरेश कुरील, पीएस टू सीडब्ल्यूएम मधुसूदन सिन्हा, कार्यालय अधीक्षक (सामान्य) शिवशंकर सिंह, एसएसई/यार्ड प्रभारी राज सिंह, मीडिया निदेशक दीपक भिण्डोरिया आदि उपस्थित रहे।4