तरुण खटीक के हत्यारों को फांसी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग, पचोर में सौंपा ज्ञापन पचोर। दिल्ली के उत्तम नगर (विकास नगर) में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पचोर में प्रशासनिक सुधार एवं लोक अधिकार परिषद के नेतृत्व में स्थानीय लोग तथा खटीक समाज द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को संबोधित है। परिषद के राज्य चेयरमैन हरीश कुमार मुंडेरिया ने ज्ञापन के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, वह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। ज्ञापन में मुख्य रूप से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय खटीक समाज पचोर और परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में न्याय की गुहार लगाई। प्रशासन को सौंपे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि समाज में असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।
तरुण खटीक के हत्यारों को फांसी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग, पचोर में सौंपा ज्ञापन पचोर। दिल्ली के उत्तम नगर (विकास नगर) में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पचोर में प्रशासनिक सुधार एवं लोक अधिकार परिषद के नेतृत्व में स्थानीय लोग तथा खटीक समाज द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को संबोधित है। परिषद के राज्य चेयरमैन हरीश कुमार मुंडेरिया ने ज्ञापन के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, वह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। ज्ञापन में मुख्य रूप से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय खटीक समाज पचोर और परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में न्याय की गुहार लगाई। प्रशासन को सौंपे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि समाज में असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।
- शाजापुर में खुले मैदान की सूखी घास में लगी आगः हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भड़की लपटें; फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले शाजापुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खुले मैदान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। मैदान में मौजूद सूखी घास और झाड़ियों में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। चिंगारी की आवाज के साथ भड़की लपटेंस्थानीय निवासी नरेंद्र के अनुसार दोपहर में अचानक चिंगारी उठने जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर मैदान में जमा सूखी घास और पत्तियों में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं, जिससे आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारें शुरू कीं। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को मैदान से सटे रिहायशी घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।आग लगने के कारणों की जांच जारी मैदान में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक अंदेशा किसी जलती हुई वस्तु या शॉर्ट सर्किट के कारण घास में आग लगने का जताया जा रहा है।1
- शाजापुर में जनसुनवाई में पालक महासंघ ने ज्ञापन सौंपा, निजी स्कूलों की मनमानी रोकने, सरकारी स्कूलों में सुधार की मांग1
- पालक महासंघ ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने हेतु दिया ज्ञापन शाजापुर। पालक महासंघ मध्य प्रदेश की जिला इकाई शाजापुर द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने हेतु कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए तथा प्राइवेट स्कूलो पर पांच सूत्री और सरकारी स्कूलों पर पांच सूत्री, कुल 10 सूत्री मांगों पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष राजेश सिसनोरिया ने बताया कि पालक महासंघ पिछले दो वर्षों से शिक्षा में अनियमितता और सुधार के लिए लगातार आवेदन और निवेदन करता आया हैं, नए सत्र की शुरुआत होने से पहले ही हम तीसरी बार जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा में सुधार के लिए फिर से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन कर रहे हैं, प्राइवेट स्कूलो के लिए हमारी प्रमुख मांग है कि कक्षा पहली ली से बाहरवीं तक एनसीईआरटी की किताबें लागू हो, फीस रेगुलेशन नियम फॉलो हो, महंगे कोर्स ओर ड्रेस पर स्कूल कमीशन बंद हो। हमारी सरकारी स्कूलों के लिए मांग है कि शिक्षक ई अटेंडेंस का पालन नहीं कर रहे हे और ना ही समय पर स्कूल खोल रहे ना समय पर स्कूल बंद कर रहे। गरीब और कमजोर बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही हो। जिला महासचिव राजेंद्र चौखुटिया ने बताया कि जिला प्रशासन को पहले भी अवगत कराया था कि एजी तख्तवाला ओर सोलंकी ड्रेसेस पर सभी बड़े स्कूलों की ड्रेस ओर कोर्स बिक रहे ओर स्कूल वही से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा। यदि हमारी मांग नहीं मानेंगे तो हम आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेंगे। वही कार्यकारणी सदस्य मनोहर कटारिया ने बताया कि संगठन ने दो महीने पहले तीन स्कूलों की शिकायत की थी जिनके द्वारा बलात्कारी आसाराम का प्रचार प्रसार स्कूलों के बच्चों के सामने किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन इतना निर्लज है कि स्कूल वालों को बचाने में लगा है। यदि इनमें शिक्षा का दृष्टिकोण ऐसा हे तो शिक्षा के केंद्र बंद कर देना चाहिए क्यों जनता के टैक्स से तनख्वा ले रहे हो और पालकों की जेब खाली कर रहे हो। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राजेश सिसनोरिया, महासचिव राजेंद्र चौखुटिया, कार्यकारणी सदस्य मनोहर कटारिया, शिवनारायण धारिया, जिला उपाध्यक्ष नन्द किशोर पवार, जिला संगठन मंत्री नवीन पटोंदा, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र सौराष्ट्रीय, टी आर सिसोदिया, एडवोकेट अशोक कुमार मालवीय, संतोष मालवीय आदि के साथ अन्य पालक मौजूद रहे।2
- अशोकनगर- सड़क हादसा में दुल्हन के जीजा की मौत, शादी में जा रहे परिवार की कार भिड़ी, दुल्हन सहित 6 घायल अशोकनगर के नईसराय–शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में शादी में जा रहे परिवार की कार बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार, कोलारस से जैन परिवार अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए विदिशा जिले के गंजबासौदा जा रहा था। परिवार के सदस्य चार गाड़ियों में सवार होकर निकले थे। बरखेड़ा गांव के पास दूसरे नंबर पर चल रही अर्टिगा कार की सामने से आ रही बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में 36 वर्षीय वैभव जैन पुत्र बाबूलाल जैन निवासी ब्यावर की मौके पर ही मौत हो गई। वैभव दुल्हन साक्षी के जीजा बताए जा रहे हैं। उनकी पत्नी पूजा जैन (34) भी घायल हो गईं। घायलों में दुल्हन साक्षी जैन (26), दुल्हन की मां शीला बाई (55) पत्नी अनिल कुमार जैन, प्रेम बाई (80) पत्नी शांतिलाल जैन निवासी भितरवार, खुशबू जैन (30) पत्नी उदित जैन निवासी कोलारस, डेढ़ साल की एक बच्ची और कार चालक सौरभ खटीक (28) शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दुल्हन साक्षी जैन सहित दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल भोपाल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मृतक वैभव जैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। यह परिवार अशोकनगर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन का बताया जा रहा है। दूसरे बाहर चालक के अनुसार, बोलेरो चालक तेज गति से और अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। आगे चल रही गाड़ी के चालक ने किसी तरह अपनी गाड़ी बचा ली, लेकिन पीछे आ रही अर्टिगा कार सीधे बोलेरो से टकरा गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।1
- Post by Mr katki Ji1
- भोपाल ट्रक के ब्रेक फेल सड़क पर खड़ी चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त1
- वाहन हटाने के विवाद में मारपीट के बाद चक्काजामः नांदनी में 20 लोगों ने दो युवकों को पीटा; ग्रामीणों ने गुमटी तोड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार शुजालपुर 3 घंटे पहले सड़क पर वाहन लेकर खड़े ग्रामीण। शुजालपुर के ढाबलाधीर जोड़ पर मंगलवार सुबह वाहन हटाने की बात को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। करीब 20 लोगों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने नांदनी में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम खोला जा सका।श्रीशंग मशीन निकालने को लेकर हुआ विवाद घायल श्रवण मेवाड़ा और महेश मेवाड़ा सुबह करीब 10 बजे थ्रेशिंग मशीन लेकर फसल निकालने ढाबलाधीर गांव जा रहे थे। ढाबला चायनी जोड़ पर रास्ते में खड़े वाहनों को हटाने के लिए कहने पर वहां मौजूद लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान 20 से अधिक लोगों ने मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। अंजुमन कमेटी ईदगाह का दरवाजा भीड़ ने गिराया। गेट और गुमटी में की तोड़फोड़ मारपीट की घटना से आक्रोशित भीड़ ने बड़बेली जोड़ पर स्थित ईदगाह अंजुमन कमेटी परिसर का लोहे का गेट गिरा दिया। प्रदर्शनकारियों ने वहां रखी एक गुमटी में भीतोड़फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप है कि जोड़ पर अवैध गुमटियां रखकर किए गए अतिक्रमण के कारण अक्सर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे विवाद की स्थितियां निर्मित होती हैं। शेयर मौके पर चक्काजाम करते ग्रामीण। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, अतिरिक्त बल तैनात एसडीओपी निमिष देशमुख ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एसडीएम राजकुमार हलदर के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।घायल महेश मेवाड़ा (बाएं), श्रवण मेवाड़ा (दाएं) अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा की मांग घायल श्रवण मेवाड़ा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ढाबलाधीर जोड़ से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस ने अभी अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।1
- शाजापुर - प्रस्फुटन समितियों के आगामी कार्यों को लेकर योजना बनाने को लेकर मंगलवार दोपहर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कस्टम हायरिंग सेंटर मोहन बड़ोदिया में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समितियों को आगामी कार्यों की योजना बनाना तथा ग्राम स्तर पर जनजागरण और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम की भूमिका नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि रामकिशन राजपूत द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने सेक्टर से संबंधित जानकारी देते हुए समिति के कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल उपस्थित रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि समाज में जागरूकता एवं विकास के लिए जन अभियान परिषद एक महत्वपूर्ण अंग है। लखन जी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी प्रदान की गई तथा ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समितियों को सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। सुश्री नीतू चौहान जीवक कृषि विषय विशेषज्ञ ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार किसान रासायनिक खाद एवं दवाइयों से मुक्त होकर जैविक खेती को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। श्रीमति कामनी शर्मा परामर्शदाता जन अभियान द्वारा समितियों को जल संरक्षण के विषय में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा जल बचाने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बसंत रावत ब्लॉक समन्वयक जन अभियान ने समिति के सदस्यों को ग्राम में बोर्ड, दीवार लेखन, बैनर एवं आवश्यक दस्तावेजों का कार्य करने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को ग्राम स्तर पर आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। विजय राठौर वाटरशेड तथा दिनेश कुमार कलमोदिया जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने भी समितियों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण में सेक्टर की 5 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से 20 सदस्य एवं 13 अन्य विभागीय अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने आए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं संपूर्ण व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राजपूत द्वारा किया गया तथा अंत में सोना राजपूत द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार माना1
- शाजापुर में सौर ऊर्जा का चमत्कार, बिजली के बिल हो रहे शून्य, उपभोक्ता बन रहे हैं बिजली उत्पादक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुए घर, कलेक्टर बाफना ने उपभोक्ताओं को किया सम्मानित फोटो-10-एसजेआर01- कलेक्टर ने किया सम्मान। शाजापुर। जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का रुझान अब चमत्कारिक परिणाम देने लगा है। शाजापुर के जिन घरों में कभी हजारों रुपये का बिजली बिल आता था, आज उन घरों के बिल न सिर्फ शून्य हो गए हैं, बल्कि माइनस (ऋणात्मक) में आ रहे हैं। यानी अब उपभोक्ता बिजली खरीद नहीं रहे हैं, बल्कि बिजली बनाकर विद्युत कंपनी को दे रहे हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शहर के कई जागरूक नागरिकों ने अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित करवाए हैं। इस शानदार पहल और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए कलेक्टर ऋजु बाफना ने उक्त उपभोक्ताओं को सम्मानित कर जिले के अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है। लुमिना सोलर टेक्नोलॉजी ने बदली तस्वीर, छतों पर बन रही बिजली सैकड़ों उपभोक्ताओं ने लुमिना सोलर टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपने घरों में सोलर पैनल लगवाए हैं, जिसके बाद से इनके घरों का आर्थिक गणित ही बदल गया है। ज्योति नगर निवासी बैजनाथ सिंह जिनके घर का बिजली बिल पहले औसतन 3,000 रुपये प्रतिमाह आता था, लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद अब इनका बिल -2320 रुपये (माइनस) आ रहा है। इतना ही नहीं, इनके सोलर प्लांट से बनी 1200 यूनिट अतिरिक्त बिजली वर्तमान में विद्युत कंपनी के पास जमा है। वहीं मनोज मदनलाल गुप्ता, इनका बिजली बिल भी अब -1002 रुपये (माइनस) आ रहा है और इनके प्लांट द्वारा उत्पादित 500 यूनिट बिजली ग्रिड में कंपनी के पास जमा है। सैफुद्दीन अली गिरवर रोड पहले 3,000 रुपये का भारी-भरकम बिल भरने वाले सैफुद्दीन जी का बिल अब -3200 रुपये (माइनस) हो गया है। उपभोक्ताओं के अनुसार, बिल शून्य होने और अतिरिक्त बिजली उत्पादन के कारण उन्हे सालाना लगभग 40 से 50 हजार रुपये का सीधा आर्थिक फायदा हो रहा है। कलेक्टर ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित सोलर प्लांट लगवाने के पर्यावरण हितैषी कदम की सराहना करते हुए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. ), वृत्त शाजापुर ने भी उपभोक्ताओं का सम्मान किया है। शाजापुर नवीन नगर निवासी मनोज गुप्ता जी, गिरवर रोड निवासी सैफुद्दीन अली, बैजनाथसिंह ने अपने निवास पर 3 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाए हैं और वे अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। सोलर उर्जा के प्रति लोगों मंे जागरूकता लाने के उददेश्य से मंगलवार को विभाग के अधीक्षण यंत्री एस.एन. वर्मा द्वारा उपभोक्ताओं को कलेक्टर ऋजु बाफना से प्रशस्ति-पत्र दिलवाकर सम्मानित किया गया। पत्र में उल्लेखित है कि उपभोक्ता के इस प्रयास से न केवल ऊर्जा खर्च कम हुआ है, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है। उपभोक्ताओं के सम्मान के दौरान जिला पंचायत सीईओ अनुपमा चौहान, विद्युत वितरण कंपनी अधीक्षण यंत्री एसएन वर्मा, एसडीएम मनीषा वास्कले, विद्युत वितरण कंपनी जेई रामेश्वर अहिरवार सहिन अन्य अधिकारी उपस्थित थे। क्या कहते हैं लाभान्वित उपभोक्ता शिक्षा विभाग में पदस्थ मनोज मदनलाल गुप्ता का कहना है कि शुरुआत में लगता था कि सोलर प्लांट लगवाना महंगा सौदा है, सौर उर्जा के बारे में जानकारी के लिए लुमिना सोलर टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर दीपक अग्रवाल से संपर्क किया तो उन्होने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत आप आसानी से राष्ट्रीयकृत बैंक से ऋण लेकर सोलर प्लांट लगवाने के साथ ही 78 हजार रूपये की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं और अपने बिजली के बिल को शून्य कर सकते हैं। मनोज गुप्ता कहते हैं कि प्लांट लगने के बाद अब मेरा बिल माइनस 1002 रुपये आ रहा है और 500 यूनिट ग्रिड में जमा हैं, तो समझ आ रहा है कि यह सबसे बेहतरीन निवेश है। इससे हमारी बड़ी आर्थिक बचत हो रही है। वहीं पुलिस विभाग में कार्यरत बैजनाथ सिंह चांदना का कहना है कि पहले हर महीने 3000 रुपये तक का बिल भरने की भारी चिंता सताती थी। जब से लुमिना सोलर टेक्नोलॉजी से प्लांट लगवाया है, तब से न सिर्फ बिल शून्य हुआ है, बल्कि 1200 यूनिट बिजली कंपनी के पास जमा है। बिल माइनस में देखकर बहुत सुकून मिलता है। व्यवसायी सैफुद्दीन अली कहते हैं कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट का पैनल लगवाने से मेरा 3000 का बिल सीधे माइनस 3200 हो गया है। पैसे तो बच ही रहे हैं, लेकिन जब पर्यावरण बचाने के लिए विद्युत विभाग और कलेक्टर महोदया द्वारा सम्मानित किया गया, तो यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत गर्व का क्षण रहा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी इन उपभोक्ताओं से प्रेरणा लें और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने घरों को सोलर ऊर्जा से रोशन करें। 000000000000000000002