ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा की पहल से खत्म हुआ चक्का जाम, पीड़ित परिवार को मिला भरोसा कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन मजरा फरीदपुर गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। तिल्हापुर मोड़-सराय अकिल रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निवादा संदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे और शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने परिजनों को समझाने के साथ ही उनकी मांगों को गंभीरता से लिया। परिवार की सहमति से संदीप मिश्रा ने तत्काल कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से फोन पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने की मांग रखी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मांगों को स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद संदीप मिश्रा के समझाने पर परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस दौरान संदीप मिश्रा की सक्रियता और संवेदनशील पहल की सराहना की। उनके प्रयास से न केवल स्थिति सामान्य हुई, बल्कि पीड़ित परिवार को भी प्रशासन से न्याय की उम्मीद जगी।

- कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन मजरा फरीदपुर गांव में पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। तिल्हापुर मोड़-सराय अकिल रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निवादा संदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे और शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने परिजनों को समझाने के साथ ही उनकी मांगों को गंभीरता से लिया। परिवार की सहमति से संदीप मिश्रा ने तत्काल कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से फोन पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने की मांग रखी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मांगों को स्वीकार करते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद संदीप मिश्रा के समझाने पर परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस दौरान संदीप मिश्रा की सक्रियता और संवेदनशील पहल की सराहना की। उनके प्रयास से न केवल स्थिति सामान्य हुई, बल्कि पीड़ित परिवार को भी प्रशासन से न्याय की उम्मीद जगी।1
- Post by Shivnaresh प्रजापति1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- बालू गाड़ियों की चेकिंग के दौरान खनन टीम पर हमला खनन टीम के साथ की मारपीट खनन इंस्पेक्टर, ड्राइवर व गार्ड घायल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सीएचसी चायल मे सभी का कराया गया इलाज सूचना पर चायल एसडीएम, सीओ और खनन अधिकारी भी पहुंचे खनिज इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ने पेट्रोल पंप मालिक अंशु सिंह मैनेजर हरिओम सहित 5 नामजद व 12 अज्ञात लोगो के खिलाफ दी तहरीर1
- Post by राजेश कुमार पत्रकार1
- Post by Vinay Kumar patrkar1
- सीबीएसई वेलफेयर एसोसिएशन यूपी एमएलसी चुनाव में उतारेगा अपना उम्मीदवार शिक्षकों की समस्याओं का होगा सम्पूर्ण समाधान,स्नातक बेरोज़गार की उठाऊंगा आवाज.... कमलेश श्रीवास्तव नरेंद्र पाण्डेय को सीबीएसई वेलफेयर एसोसिएशन यूपी का कौशाम्बी जिलाध्यक्ष बनाया गया स्नातक बेरोजगार और शिक्षकों से संबंधित मुद्दों को विधायी स्तर पर उठाना हमारा पहला उद्देश्य होगा.... अनुराग पांडेय कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई प्रियम केसरी की अगुवाई में हुई सीबीएसई वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक मनौरी/कौशांबी....सीबीएसई टीचर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक प्रियम केसरी की अगुवाई में जनपद कौशांबी के मनौरी में की जिसमें कौशांबी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय को नियुक्त किया गया। सीबीएसई टीचर वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश कुमार श्रीवास्तव और महासचिव अनुराग पांडेय ने नरेंद्र कुमार पांडेय को कौशांबी जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया और विशाल स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया गया। यह जानकारी मिलते ही शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि नरेंद्र पाण्डेय की नियुक्ति से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कौशांबी नरेंद्र पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि मै संगठन द्वारा दिए गए पद का निर्वाहन ईमानदारी और लगन से करूंगा। उत्तर प्रदेश में शिक्षक संगठनों की कई महत्वपूर्ण बैठकें हुई हैं, जिनमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई है। इस दौरान कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भीटी के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन काली किंकर मिश्रा ने किया।सीबीएसई वेलफेयर एसोसिएशन यूपी के इलाहाबाद झांसी स्नातक निर्वाचन के एमएलसी चुनाव के भावी उम्मीदवार कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में कहा कि मतदाताओं से विकास की पहल को आगे बढ़ाने के लिए अपना समर्थन देने की अपील की है।उन्होंने वादे किए हैं कि वे क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। एसोशिएशन के महासचिव अनुराग पांडेय ने कहा स्नातक स्तर के पेशेवरों, बेरोजगार युवाओं और शिक्षकों से संबंधित मुद्दों को विधायी स्तर पर उठाना हमारा पहला उद्देश्य होगा।कार्यक्रम में सीबीएसई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महासचिव अनुराग पांडेय,विजय राय ,अंकित सहगल, प्रियम केसरी ,जलज जायसवाल, नितिन शर्मा ,जयपुरिया स्कूल के प्रिंसिपल जयप्रकाश पाल ,मनीष,नवीन श्रीवास्तव , प्रदीप, शरद कुमार पांडे,अनुराग चौरसिया ,श्यामेंद्र अग्रवाल आदित्य केसरवानी, लोकनाथ आदि सीबीएसई के शिक्षक मौजूद रहे। ग़ौरतलब हो कि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के लिए स्नातक मतदाताओं द्वारा एक प्रतिनिधि चुनने का एक विशेष मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षित वर्ग (स्नातकों) की आवाज को राज्य की विधायी परिषद तक पहुँचाना, उनकी समस्याओं को उठाना और उनके हितों से संबंधित नीतियां बनवाना है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र में 10 जिले आते हैं जिसमें प्रयागराज, कौशांबी सहित कुल 10 जिले आते हैं।1
- कौशाम्बी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटों ने ही अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या के पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों बेटों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के बाद दोनों आरोपी बेटे मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है1