सड़क किनारे बने खतरनाक गड्ढे के कारण स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला! ✍️क़ाज़ी शाहिद अहमद गंगोह (सहारनपुर)। सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बेगी बांसदेवा से कुंडा खुर्द मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई। सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण बस चालक गड्ढे को देख नहीं पाया और बस अचानक असंतुलित होकर उसी में जा गिरी। हादसे के दौरान बस के एक ओर के दो पहिए ऊपर उठ गए, जिससे बस तिरछी होकर फंस गई। हादसे के समय पास ही कुछ ग्रामीण काम कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने बस को गड्ढे में गिरते देखा, वे तुरंत मौके पर पहुँचे और बिना समय गंवाए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सौभाग्य से किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, और एक बड़ा हादसा टल गया। मगर सम्बंधित विभाग की अनदेखी कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

- Post by Tinku kashyap1
- मिर्ज़ापुर (सहारनपुर)। बीती रात जनपद सहारनपुर के थाना मिर्ज़ापुर क्षेत्र के गाँव शेरपुर पेलो मे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के महज कुछ मिनट बाद ही एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें यमराज नामक डीजे वाहन के पिछले पहिये के नीचे आकर युवा डीजे ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शोभा यात्रा के समापन समारोह के दौरान डीजे साउंड सिस्टम पर तेज धुनें बज रही थीं, यमराज(डीजे) ऑपरेटर 19 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र श्याम सिंह उर्फ श्यामू निवासी ग्राम भूरीबांस थाना नकुड़, चलते हुए डीजे वाहन पर चढ़ रहा था, की तभी संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर गया और वाहन का पिछला भारी टायर उसके शरीर पर चढ़ गया। जब तक ग्रामीणों ने शोर मचाकर यमराज वाहन रुकवाया तब तक गुलाब सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया, वहीं सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शोभायात्रा में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने स्थित को नियंत्रण में लिया, एवं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई। परंतु मृतक युवक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। और बिना पोस्टमार्टम के शव को लेकर गांव भूरीबांस पहुंचे, जहां आज मंगलवार की सुबह 11 बजे गमगीन माहौल में गुलाब सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- Post by अहसान अली जिला प्रभारी लोजपा स4
- #GuruRavidasJayanti #Shobhayatra #LiquorShop #NarendraModi #ChandrashekharRavan #BhimArmy #Dalit #ModiSarkar #DalitAwaaz #BahujanSamaj #Saharanpur #RavidasJayanti2026 #UPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #SCST #SocialJustice1
- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए आए हेलीकॉप्टर के साथ एक व्यक्ति की घोर लापरवाही सामने आई है। उड़ान भरते समय व्यक्ति पीछे से जबरन हेलीकॉप्टर में जाने की कोशिश करते हुए नीचे लटक गया। यह जानलेवा घटना सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी का एक उदाहरण है।1
- यमुनानगर में अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है।1
- Post by HR02 City News1
- अंबेहटा पीर (सहारनपुर)। जनपद सहारनपुर के कस्बा अंबेहटा पीर में, 'दो कदम सफलता की ओर सामाजिक संस्था' द्वारा रक्तदान एवं आंखों की जांच शिविर लगाया गया। सोमवार को लगाए गए शिविर शुभारंभ विधायक चौधरी कीरत सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा की मानव की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं होता है। हमारे प्रत्येक दिनचर्या के कार्य में भी सेवा भाव होना चाहिए। वहीं शिविर में पहुंचे चेयरपर्सन प्रतिनिधि एडवोकेट नईम मलिक ने मरीजो का हाल-चाल जाना और स्वंय रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। सूर्योदय ब्लड बैंक से आई सारिका मैडम के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने 46 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। जबकि शिविर में डॉक्टर श्रॉफ आई हॉस्पिटल मनानी से आई टीम ने 196 मरीजों की आंखों की जांच कर 19 मरीजो को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। इस दौरान डॉ० दानिश खान, अरविंद प्रधान, शुभम सिरोही, योगेश पंवार, कॉर्डिनेटर सैयद अनवर, मरगूब अंसारी, संस्था के तहसील प्रभारी अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनीष मित्तल, समाजसेवी सलीम सिद्दीकी, वीर सिंह कश्यप सचिव, नगर अध्यक्ष गंगोह अमन खान, हर्ष जैन, नितिन भटनागर, अंकुर कश्यप, राजकुमार खेड़ी, सुशील पंवार, डॉ नौशाद मलिक, डॉ श्रॉफ आई हॉस्पिटल मनानी से युवराज सिंह, शालू ओटीटी, रजनी, निधि, मनीषा, सचिन,शुभम राठौर, सचिन कुमार, सुरेंद्र कश्यप और नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे।1