Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 2/02/2026 जिला सहारनपुर कस्बा ननौता विलेज बंदूगढ़ में ननौता चेयरमैन अफजल खान व प्रधानी पद के भावी प्रत्याशी निसार खान आज बड़े धूमधाम के साथ संत गुरु रविदास महाराज जी की 649व जयंती मनाई गई
अहसान अली जिला प्रभारी लोजपा स
आज दिनांक 2/02/2026 जिला सहारनपुर कस्बा ननौता विलेज बंदूगढ़ में ननौता चेयरमैन अफजल खान व प्रधानी पद के भावी प्रत्याशी निसार खान आज बड़े धूमधाम के साथ संत गुरु रविदास महाराज जी की 649व जयंती मनाई गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अहसान अली जिला प्रभारी लोजपा स4
- Post by Tinku kashyap1
- मिर्ज़ापुर (सहारनपुर)। बीती रात जनपद सहारनपुर के थाना मिर्ज़ापुर क्षेत्र के गाँव शेरपुर पेलो मे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की भव्य शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के महज कुछ मिनट बाद ही एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें यमराज नामक डीजे वाहन के पिछले पहिये के नीचे आकर युवा डीजे ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शोभा यात्रा के समापन समारोह के दौरान डीजे साउंड सिस्टम पर तेज धुनें बज रही थीं, यमराज(डीजे) ऑपरेटर 19 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र श्याम सिंह उर्फ श्यामू निवासी ग्राम भूरीबांस थाना नकुड़, चलते हुए डीजे वाहन पर चढ़ रहा था, की तभी संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर गया और वाहन का पिछला भारी टायर उसके शरीर पर चढ़ गया। जब तक ग्रामीणों ने शोर मचाकर यमराज वाहन रुकवाया तब तक गुलाब सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया, वहीं सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शोभायात्रा में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने स्थित को नियंत्रण में लिया, एवं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई। परंतु मृतक युवक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। और बिना पोस्टमार्टम के शव को लेकर गांव भूरीबांस पहुंचे, जहां आज मंगलवार की सुबह 11 बजे गमगीन माहौल में गुलाब सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- #GuruRavidasJayanti #Shobhayatra #LiquorShop #NarendraModi #ChandrashekharRavan #BhimArmy #Dalit #ModiSarkar #DalitAwaaz #BahujanSamaj #Saharanpur #RavidasJayanti2026 #UPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #SCST #SocialJustice1
- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए आए हेलीकॉप्टर के साथ एक व्यक्ति की घोर लापरवाही सामने आई है। उड़ान भरते समय व्यक्ति पीछे से जबरन हेलीकॉप्टर में जाने की कोशिश करते हुए नीचे लटक गया। यह जानलेवा घटना सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी का एक उदाहरण है।1
- सहारनपुर में युवक पर लिव-इन, दूसरी शादी का आरोप, पंजाब निवासी मुस्लिम महिला ने SSP से की कानूनी कार्रवाई की मांग सोमवार को पंजाब की एक मुस्लिम महिला ने सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी को शिकायत पत्र दिया है। महिला ने अपने हिंदू पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्कान नामक महिला ने पति आशु कुमार, निवासी गांव जानखेड़ा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मुस्कान के अनुसार, करीब नौ साल पहले उसकी मुलाकात आशु कुमार से हुई थी। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला ने बताया कि पंजाब के एक थाने में आशु ने लिखित रूप से उसे अपनी पत्नी के तौर पर स्वीकार किया था। बाद में आशु उसे अपने पैतृक गांव जानखेड़ा ले आया, जहां वह ससुराल में रहने लगी। मुस्कान का आरोप है कि सास के निधन के बाद आशु उसे काम का बहाना बनाकर चंडीगढ़ ले गया और एक किराए के मकान में रखा। महिला का दावा है कि आशु से उसके पांच बच्चे हुए थे, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। फिलहाल, एक बेटा और एक बेटी उसके साथ हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने पंजाब में उसके नाम पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज लिया और बाद में वहां से चला गया। इसके बाद आशु ने उससे संपर्क कम कर दिया और कई महीनों तक उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में रखा। मुस्कान को हाल ही में जानकारी मिली कि आशु कुमार ने दूसरी शादी कर ली है और वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है। महिला का आरोप है कि पति के परिजनों को भी इस दूसरी शादी की जानकारी थी। जब उसने फोन पर बात करने की कोशिश की, तो पति ने कथित तौर पर रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया। मुस्कान ने यह भी बताया कि उसकी पहली शादी यमुनानगर में हुई थी, लेकिन आशु ने उसे तलाक दिलवाकर उससे विवाह किया था। महिला ने एसएसपी से मारपीट, धोखाधड़ी, परित्याग और दूसरी शादी के मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- हरियाणा की सबसे बड़ी खबर सबसे चांदी और सोने के रेट कैसेकम हुए1
- अंबेहटा पीर (सहारनपुर)। जनपद सहारनपुर के कस्बा अंबेहटा पीर में, 'दो कदम सफलता की ओर सामाजिक संस्था' द्वारा रक्तदान एवं आंखों की जांच शिविर लगाया गया। सोमवार को लगाए गए शिविर शुभारंभ विधायक चौधरी कीरत सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा की मानव की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं होता है। हमारे प्रत्येक दिनचर्या के कार्य में भी सेवा भाव होना चाहिए। वहीं शिविर में पहुंचे चेयरपर्सन प्रतिनिधि एडवोकेट नईम मलिक ने मरीजो का हाल-चाल जाना और स्वंय रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। सूर्योदय ब्लड बैंक से आई सारिका मैडम के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने 46 यूनिट ब्लड एकत्रित किया। जबकि शिविर में डॉक्टर श्रॉफ आई हॉस्पिटल मनानी से आई टीम ने 196 मरीजों की आंखों की जांच कर 19 मरीजो को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। इस दौरान डॉ० दानिश खान, अरविंद प्रधान, शुभम सिरोही, योगेश पंवार, कॉर्डिनेटर सैयद अनवर, मरगूब अंसारी, संस्था के तहसील प्रभारी अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष मनीष मित्तल, समाजसेवी सलीम सिद्दीकी, वीर सिंह कश्यप सचिव, नगर अध्यक्ष गंगोह अमन खान, हर्ष जैन, नितिन भटनागर, अंकुर कश्यप, राजकुमार खेड़ी, सुशील पंवार, डॉ नौशाद मलिक, डॉ श्रॉफ आई हॉस्पिटल मनानी से युवराज सिंह, शालू ओटीटी, रजनी, निधि, मनीषा, सचिन,शुभम राठौर, सचिन कुमार, सुरेंद्र कश्यप और नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे।1