Shuru
Apke Nagar Ki App…
Parsa madho ward no 07 kishanpur Supaul Bihar PIN code 852138 Parshuram Mahadev Panchayat mein Koi Bharti niji nahin dekhne aata Hai Bharat pet mein kya hua hai Janata ke liye
SHIV NARAYAN SADA
Parsa madho ward no 07 kishanpur Supaul Bihar PIN code 852138 Parshuram Mahadev Panchayat mein Koi Bharti niji nahin dekhne aata Hai Bharat pet mein kya hua hai Janata ke liye
More news from बिहार and nearby areas
- Parsa madho ward no 07 kishanpur Supaul Bihar PIN code 852138 Parshuram Mahadev Panchayat mein Koi Bharti niji nahin dekhne aata Hai Bharat pet mein kya hua hai Janata ke liye1
- परिसर में शनिवार को विभिन्न कांडों में जब्त की गई विभिन्न ब्रांडों की शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न कांडों में जब्त की गई विभिन्न ब्रांडों की शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार, उत्पाद अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव और राजस्व अधिकारी सुभाषचन्द्र चौधरी की मौजूदगी में कुल 1,410.4 लीटर शराब नष्ट की गई. विनष्टीकरण में 476.7 लीटर विदेशी शराब और 933.7 लीटर देशी शराब शामिल थी. कार्रवाई से पहले जब्त शराब के विवरण का मिलान किया गया. इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विनष्टीकरण के लिए प्रस्तुत किया गया. शराब की बोतलों को खोलकर उसमें मौजूद शराब को नष्ट किया गया तथा खाली बोतलों को भी नियमानुसार निष्प्रयोज्य किया गया. विनष्टीकरण की पूरी कार्रवाई संबंधित अधिकारियों की निगरानी में कराई गई. इस दौरान जब्त शराब की मात्रा और विभिन्न ब्रांडों का सत्यापन भी किया गया, ताकि अभिलेख में दर्ज जब्त शराब और विनष्ट की गई शराब में किसी प्रकार का अंतर नहीं रहे. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त शराब को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार विनिष्टकरन किया जाता है. इसी प्रक्रिया के तहत शनिवार को पिपरा थाना परिसर में जप्त शराब का विनिष्टीकरन कराया गया.2
- संविधान के मुद्दे पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, मधेपुरा के मुरलीगंज में सातवें दिन निकली पदयात्रा मधेपुरा में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ का कारवां सातवें दिन मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड पहुंचा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और अभिभावक शामिल हुए। सड़क पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों, समानता और सामाजिक न्याय को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़। हाथों में पार्टी के झंडे और जुबां पर संविधान बचाने का नारा।जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ सातवें दिन मुरलीगंज प्रखंड पहुंची। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, इस अभियान का मकसद लोगों के बीच संविधान के महत्व और नागरिक अधिकारों को लेकर जागरूकता पैदा करना है। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी ने किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान की मूल भावना—समानता, न्याय और स्वतंत्रता को मजबूत करने की बात कही। बाइट — सौरभ चौधरी, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकार और सम्मान की रक्षा का आधार है। उनके मुताबिक, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुरलीगंज में निकली पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा, नौजवान और स्थानीय लोग शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि संविधान में दिए गए समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को मजबूत करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अमित कुमार, गोपी कृष्ण, रणवीर कुमार, रौशन कुमार, सुधांशु कुमार, संजीव कुमार, चंद, अखिलेश कुमार, उमेश प्रसाद यादव, सतेंद्र कुमार, नंदन जी, सौरभ कुमार और रणधीर कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- खबर-कोसी नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पूर्वी कोसी तटबंध का किया निरीक्षण सुपौल। कोसी नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि और जल संसाधन विभाग की ओर से जारी हाई अलर्ट के मद्देनजर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री सावन कुमार, भा.प्र.से. एवं पुलिस अधीक्षक श्री शरथ आर.एस., भा.पु.से. ने पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर किलोमीटर 10.00 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की स्थिति और बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अभियंताओं एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ तटबंध की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और पर्याप्त मानवबल पूरी तरह तैयार रखा जाए। साथ ही उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मियों को 24×7 निगरानी बनाए रखने, आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी संभावित आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बीच तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित परिस्थिति में जन-धन की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।1
- फेसबुक ठीक करने के नाम पर स्टार के ठगी का शिकार बनी महिला दर्द सुनिए, आप आप भी ऐसे लोगों से सचेत तो सावधान रहें?😭 डिस्क्लेमर: वीडियो में संबंधित व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप उनके व्यक्तिगत बयान और दावे हैं। हम तक न्यूज इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। प्रस्तुत बयान को संबंधित व्यक्ति के कथन के रूप में ही देखा जाए। संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए। फेसबुक ठीक करने के नाम पर स्टार के ठगी का शिकार बनी महिला दर्द सुनिए, आप आप भी ऐसे लोगों से सचेत तो सावधान रहें?😭 वीडियो में संबंधित व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप उनके व्यक्तिगत बयान और दावे हैं। हम तक न्यूज इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। प्रस्तुत बयान को संबंधित व्यक्ति के कथन के रूप में ही देखा जाए। संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए।1
- बांका और जमुई की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए पूरी रिपोर्ट और अपनी प्रतिक्रिया दें। #BankaNews #JamuiNews #SafetyFirst बांका और जमुई की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए पूरी रिपोर्ट और अपनी प्रतिक्रिया दें। #BankaNews #JamuiNews #SafetyFirst1
- महथौर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में करीब 10 साल से अली हसन के घर से मंदिर जाने वाला रास्ता कीचड़ और पानी से भरा रहने की शिकायत सामने आई है। कई बार शिकायत के बाद BDO प्रीति कुमारी जी को मौके पर बुलाया गया और स्थानीय लोगों ने पूरी समस्या उनके सामने रखी। सवाल यह है कि 10 साल से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान अब तक क्यों नहीं हुआ? BDO मैडम का मौके पर आकर लोगों की समस्या सुनना अच्छी बात है और इसके लिए धन्यवाद। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया है, लेकिन सवाल अभी भी यही है—आखिर कब तक? मुखिया और पंचायत समिति की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है। पंचायत में लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान समय पर होना चाहिए। यह सिर्फ एक वीडियो है, इसे TRAILER समझिए। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और कई सवालों के साथ अगला वीडियो जल्द आएगा। 🎥 जनता की समस्या, जनता की आवाज। ✊ #Mahthaur #Ward1 #MahthaurPanchayat #Tardih #Darbhanga JalJamav GroundReport JanKiAwaaz KishoreCreation1
- Parsa madho ward no 07 kishanpur Supaul Bihar PIN code 8521381