हवाण केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला को 10 लाख से मिला नया भवन ,यही नहीं अब स्टाफ की कमी भी जल्द होगी दूर: जितेंद्र चंदेल सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हवान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने क्षेत्र दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। चंदेल ने एसएमसी के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उन्होंने बच्चों के लिए आउटडोर जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और ड्रेस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय बताया। एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।यही नहीं पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है । चंदेल ने आश्वासन दिया कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाएगी और प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने को लेकर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी सहित जितेंद्र चंदेल का भी का आभार प्रकट किया है

- सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हवान केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में 10 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन व आधुनिक हॉल का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसकी पहली किस्त घुमारवीं स्थित हिमुडा कार्यालय भेज दी गई है। यह जानकारी हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने क्षेत्र दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति की मांग पर उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। चंदेल ने एसएमसी के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उन्होंने बच्चों के लिए आउटडोर जिम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई, अनुशासन और ड्रेस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय बताया। एसएमसी प्रधान अनिल ने बताया करीब 100 छात्रों वाले स्कूल में केवल दो जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं जबकि एक जेबीटी व सीएचटी पद खाली है जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।यही नहीं पिछले 16 दिन से कक्षा तीसरी के बच्चों को होमवर्क तक नहीं मिल रहा है । चंदेल ने आश्वासन दिया कि स्टाफ की कमी जल्द दूर की जाएगी और प्रदेश सरकार शिक्षा सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्कूल प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों ने स्कूल भवन को मिली 10 लाख रुपए की राशि और आउटडोर जिम मिलने को लेकर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्मानी सहित जितेंद्र चंदेल का भी का आभार प्रकट किया है1
- :नेशनल हाईवे 103 शिमला–मटौर मार्ग पर डंगार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार चालक हमीरपुर की ओर से घुमारवी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर बेशहारा पशु आ गए, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। टक्कर के बाद दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, जिसके चलते पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं।1
- mohseen1
- बोले महिला आरक्षण के मुद्दे को बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए कर रही इस्तेमाल। महिला आरक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है। शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राठौर ने प्रधानमंत्री के हालिया संबोधन को चुनावी भाषण करार देते हुए कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वीओ कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन किसी बड़ी घोषणा के बजाय विपक्ष, खासकर कांग्रेस, पर निशाना साधने तक सीमित रहा। उन्होंने कहा कि करीब 29 मिनट के भाषण में महिला आरक्षण के मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया गया, जबकि देश किसी ठोस फैसले की उम्मीद कर रहा था। राठौर ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही संसद से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है, इसके बावजूद भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बना रही है। उन्होंने परिसीमन और जनगणना को जोड़ने के फैसले पर भी सवाल उठाए और कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर ऐसा करना उचित नहीं है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले से तय रणनीति के तहत इस मुद्दे को उछाल रही है ताकि विपक्ष को महिला विरोधी दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है, जिसमें राजीव गांधी के समय पंचायती राज में आरक्षण और इंदिरा गांधी के कार्यकाल के महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।राठौर ने भाजपा पर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब महिला आरक्षण को भी चुनावी हथियार बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और भाजपा की मंशा को उजागर करेगी। बाइट,,, कुलदीप राठौर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक ठियोग।2
- राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू #himachalpunjabnews1
- *महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस घिरी 🔥 BJP नेता जगदेव ठाकुर का बड़ा बयान | ज्वाली न्यूज़*1
- ऊना पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिसर में एक खतरनाक सांप दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना एसएचओ गौरव को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामपुर के स्नेक कैचर जतिंद्र कुमार को मौके पर बुलाया गया। जतिंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सांप को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद सांप को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों की सजगता और स्नेक कैचर की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।1
- पिछले करीब पांच वर्षों से भारी बारिश और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए बरमाना क्षेत्र के मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। इस मोक्ष धाम के ध्वस्त होने से आसपास की बैरी बरमाना, धोन कोठी, पंजगाई सहित मंडी क्षेत्र डेहर कीपंचायत के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के समक्ष उठाया। सरकार ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 77 लाख रुपये की लागत से मोक्ष धाम के पुनर्निर्माण के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में पंजगाई में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जितेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं के साथ मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा जिसमें वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रधान पुष्पा शर्मा पंजगाई , पूर्व प्रधान धोनकोठी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा उर्फ बब्बू पंजगाई , पूर्व प्रधान बरमाना रमेश संध्यार , वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण चंदेलभी, ओंकार चंदेल, बीडीटीएस सदस्य डॉ. कुलदीप कुमार बेली राम शर्मा ,श्याम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री और जितेंद्र चंदेल का आभार व्यक्त किया।1