logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा में बैंक-एटीएम चेकिंग अभियान तेज, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा इटावा जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी थानों द्वारा बैंक और एटीएम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंकों और एटीएम केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बैंक प्रबंधकों और सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम और गार्डों की तैनाती को भी बारीकी से परखा गया। इसके साथ ही बैंक परिसर के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने आमजन को जागरूक करते हुए अपील की कि लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

14 hrs ago
user_Ashraf Ansari
Ashraf Ansari
Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
4c69d973-a37a-45ff-92dd-058957fe0041

इटावा में बैंक-एटीएम चेकिंग अभियान तेज, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा इटावा जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी थानों द्वारा बैंक और एटीएम चेकिंग

ba616bda-6d9e-4702-92ae-f191d693dea2

अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बैंकों और एटीएम केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बैंक प्रबंधकों और सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीसीटीवी

36fc8dcc-653b-41be-b7ed-927ac916e4f3

कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम और गार्डों की तैनाती को भी बारीकी से परखा गया। इसके साथ ही बैंक परिसर के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने आमजन को जागरूक करते हुए

45459dd9-7cc2-45da-a160-522b9e556ce6

अपील की कि लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *गरीब घायल दिव्यांग को आर्थिक सहायता न मिलने पर परिवारिक जनों ने उसकी इच्छा मृत्यु की मांग शासन से की* दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला अपने दिव्यांग संगठन के कार्यकताओं के साथ मानिकपुर मोड़ के पास मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर आशुतोष उम्र 25 वर्ष निवासी नेवल पुर थाना इकदिल क्षेत्र की 11 हजार विधुत करंट की चपेट में आकर इस हादसे में वह एक हाथ व दोनों पैर गंवाने के बाद मौत की जिन्दगी से संघर्ष कर रहे मजदूर को एम्बुलेंस से लेकर आयें जिला अधिकारी आफिस में उसको आर्थिक सहायता दिलाने की तथा विधुत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। तथा डी एम साहब ने उन्हें हर सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला ने पत्रकारों से कहा कि इस गरीब मजदूर को दिव्यांग बनाने मकान मालिक, विधुत विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से दिव्यांग बनाने में पूरा षड्यंत्र है। इस घायल दिव्यांग मजदूर की गत तीन माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को जिला प्रशासन ने नहीं मानी तो एक बड़ा दिव्यांग आन्दोलन जिला कचहरी में होगा और उसे जीने से बढ़िया उसको इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाये और परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दिलायें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सकें। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा
    2
    *गरीब घायल दिव्यांग को आर्थिक सहायता न मिलने पर परिवारिक जनों ने उसकी इच्छा मृत्यु की मांग शासन से की*
दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला अपने दिव्यांग संगठन के कार्यकताओं के साथ मानिकपुर मोड़ के पास मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर आशुतोष उम्र 25 वर्ष निवासी नेवल पुर थाना इकदिल क्षेत्र की 11 हजार विधुत करंट की चपेट में आकर इस हादसे में वह एक हाथ व दोनों पैर गंवाने के बाद मौत की जिन्दगी से संघर्ष कर रहे मजदूर को एम्बुलेंस से लेकर आयें जिला अधिकारी आफिस में उसको आर्थिक सहायता दिलाने की तथा विधुत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। तथा डी एम साहब ने उन्हें हर सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला ने पत्रकारों से कहा कि इस गरीब मजदूर को दिव्यांग बनाने मकान मालिक, विधुत विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से दिव्यांग बनाने में पूरा षड्यंत्र है। इस घायल दिव्यांग मजदूर की गत तीन माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को जिला प्रशासन ने नहीं मानी तो एक बड़ा दिव्यांग आन्दोलन जिला कचहरी में होगा और उसे जीने से बढ़िया उसको इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाये और परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दिलायें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सकें।
रजत यादव पत्रकार 
नव भारत संवाद इटावा
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।
    2
    इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है।
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।
पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by LBK supar fast live News TV
    1
    Post by LBK supar fast live News TV
    user_LBK supar fast live News TV
    LBK supar fast live News TV
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सीओ ने संभाला मोर्चा,हाईवे पर सघन चेकिंग में 110 वाहनों के चालान 2.19लगाया जुर्माना जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे। फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाती सीओ आयुषी सिंह व मौजूद पुलिस बल।
    1
    सीओ ने संभाला मोर्चा,हाईवे पर सघन चेकिंग में 110 वाहनों के चालान 2.19लगाया जुर्माना
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई।
सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे।
फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाती सीओ आयुषी सिंह व मौजूद पुलिस बल।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    2
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.