Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापगढ़। में दर्दनाक हादसा तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत। संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत शाल्हीपुर कंजास गांव में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है।। तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई।। बताया जा रहा है कि बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया और तत्काल कोहंडौर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।।
Rohit Kumar
प्रतापगढ़। में दर्दनाक हादसा तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत। संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत शाल्हीपुर कंजास गांव में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है।। तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई।। बताया जा रहा है कि बच्चे तालाब में नहाने गए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया और तत्काल कोहंडौर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- *गरीब घायल दिव्यांग को आर्थिक सहायता न मिलने पर परिवारिक जनों ने उसकी इच्छा मृत्यु की मांग शासन से की* दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला अपने दिव्यांग संगठन के कार्यकताओं के साथ मानिकपुर मोड़ के पास मजदूरी का कार्य करने वाले मजदूर आशुतोष उम्र 25 वर्ष निवासी नेवल पुर थाना इकदिल क्षेत्र की 11 हजार विधुत करंट की चपेट में आकर इस हादसे में वह एक हाथ व दोनों पैर गंवाने के बाद मौत की जिन्दगी से संघर्ष कर रहे मजदूर को एम्बुलेंस से लेकर आयें जिला अधिकारी आफिस में उसको आर्थिक सहायता दिलाने की तथा विधुत अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की। तथा डी एम साहब ने उन्हें हर सहायता देने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बांबी गोला ने पत्रकारों से कहा कि इस गरीब मजदूर को दिव्यांग बनाने मकान मालिक, विधुत विभाग और डाक्टरों की लापरवाही से दिव्यांग बनाने में पूरा षड्यंत्र है। इस घायल दिव्यांग मजदूर की गत तीन माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को जिला प्रशासन ने नहीं मानी तो एक बड़ा दिव्यांग आन्दोलन जिला कचहरी में होगा और उसे जीने से बढ़िया उसको इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाये और परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दिलायें जिससे परिवार का भरण पोषण हो सकें। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा2
- इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।2
- Post by PK Crime Story1
- Post by LBK supar fast live News TV1
- सीओ ने संभाला मोर्चा,हाईवे पर सघन चेकिंग में 110 वाहनों के चालान 2.19लगाया जुर्माना जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे। फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाती सीओ आयुषी सिंह व मौजूद पुलिस बल।1
- Post by Urvashi singh2