logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्प संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का पीएमश्री विद्यालय में आयोजन सर्प संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का पीएमश्री विद्यालय में आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धरियावद में पीएमश्री गतिविधि के अंतर्गत 21वीं सदी के नागरिकता कौशल कार्यक्रम के तहत वन्यजीव प्रेमी एवं स्नेक रेस्क्यूर गजेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा सर्प संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो माध्यम से श्री सोलंकी ने विद्यार्थियों को सर्पों की विभिन्न प्रजातियों,जहरीले एवं गैर-जहरीले सर्पों की पहचान, उनके प्राकृतिक एवं पारिस्थितिक महत्व तथा सर्पदंश की स्थिति में अपनाए जाने वाले वैज्ञानिक एवं प्राथमिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सर्पों से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं अंधविश्वासों को दूर करते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि सर्प पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, अतः उन्हें अनावश्यक रूप से मारने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू एवं संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक अथवा अवैज्ञानिक उपचार के बजाय शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण,पर्यावरणीय संवेदनशीलता,वैज्ञानिक चिंतन एवं जीवनरक्षक व्यवहार विकसित करना रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव सिंह चौहान ने श्री सोलंकी द्वारा तैयार किए गए पैंफलेट का लोकार्पण किया तथा उनके उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रेणुका गांधी, विनोद कुमार,सुरेंद्र झा,रमेश चंद्र मेघवाल,शकुंतला मेघवाल,रेखा सुथार,विजेंद्र टेलर,भानु प्रताप सिंह,सुमित लबाना एवं शुभ श्री उपस्थित रहे। संचालन योगेश जाटव ने किया तथा तकनीकी सहयोग प्रमोद सेन का रहा।

1 hr ago
user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
1 hr ago
9cd87767-b9ed-4517-9238-a8107b3c3e69

सर्प संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का पीएमश्री विद्यालय में आयोजन सर्प संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का पीएमश्री विद्यालय में आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धरियावद में पीएमश्री गतिविधि के अंतर्गत 21वीं सदी के नागरिकता कौशल कार्यक्रम के तहत वन्यजीव प्रेमी एवं स्नेक रेस्क्यूर गजेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा सर्प संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीडियो माध्यम से श्री सोलंकी ने विद्यार्थियों को सर्पों की विभिन्न प्रजातियों,जहरीले एवं गैर-जहरीले सर्पों की पहचान, उनके प्राकृतिक एवं पारिस्थितिक महत्व तथा सर्पदंश की स्थिति में अपनाए जाने वाले वैज्ञानिक एवं प्राथमिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने सर्पों से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं अंधविश्वासों को दूर करते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि सर्प पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, अतः उन्हें अनावश्यक रूप से मारने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू एवं संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक अथवा अवैज्ञानिक उपचार के बजाय शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण,पर्यावरणीय संवेदनशीलता,वैज्ञानिक चिंतन एवं जीवनरक्षक व्यवहार विकसित करना रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव सिंह चौहान ने श्री सोलंकी द्वारा तैयार किए गए पैंफलेट का लोकार्पण किया तथा उनके उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रेणुका गांधी, विनोद कुमार,सुरेंद्र झा,रमेश चंद्र मेघवाल,शकुंतला मेघवाल,रेखा सुथार,विजेंद्र टेलर,भानु प्रताप सिंह,सुमित लबाना एवं शुभ श्री उपस्थित रहे। संचालन योगेश जाटव ने किया तथा तकनीकी सहयोग प्रमोद सेन का रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पारसोला एवं धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
    2
    दिनांक 8 एवं 9 अगस्त को पारसोला एवं धरियावद में विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक का हुआ आयोजन
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मंदसौर जिला कलेक्टर प्रथम बार जिले के कुरावन ग्राम पंचायत पहुचे विकास कार्य की ,की प्रशंसा नवागत कलेक्टर दिव्यांकसिंह प्रथम बार जिले केदौरे में निकले ,कुरावन गांव में पहुंचे सरपंच के विकास कार्य को देखकर की गई कार्यो की प्रसंसा, सरपंच दीपक मालवीय कुरावन ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच है।
    1
    मंदसौर जिला कलेक्टर प्रथम बार जिले के कुरावन ग्राम पंचायत पहुचे विकास कार्य की ,की प्रशंसा
नवागत कलेक्टर दिव्यांकसिंह प्रथम बार जिले केदौरे में निकले ,कुरावन गांव में पहुंचे सरपंच के विकास कार्य को देखकर  की गई कार्यो की प्रसंसा, सरपंच दीपक मालवीय कुरावन ग्राम पंचायत के वर्तमान  सरपंच है।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम? केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.
    1
    LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?


केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की है. इससे पहले पश्चिम एशिया संकट और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी थीं.केंद्र सरकार ने होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है. ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के कारण लगातार बढ़ी गैस कीमतों के बाद यह दूसरा बड़ा राहतभरा फैसला है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी थीं कीमतें
हाल के महीनों में ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक एलपीजी बाजार में अनिश्चितता और आपूर्ति बाधित होने से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी. अब वैश्विक परिस्थितियों में कुछ राहत मिलने के बाद सरकार ने लगातार दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर व्यवसायों को राहत देने का फैसला किया है.
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    56 min ago
  • मंदसौर पुलिस का बड़ा एक्शन मानपुरा में अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; 10 राउंड फायरिंग के बाद कार व भारी मात्रा में केमिकल जब्त मंदसौर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मंदसौर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद मीणा के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम वह साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मानपुरा गांव में एक खेत पर चल रही अवैध एमडी (MD) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मानपुरा गांव में एक खेत के टीन शेड के अंदर अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाए जाने की सटीक सूचना मिली थी। जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के बीच लगभग **10 राउंड फायर** हुए, जिसके बाद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे पुलिस ने मौके से 110 गाम एमडी वह 327 किलोगाम के लगभग एमडी बनाने का केमिकल जप्त किया है इससे लगभग 100 से 150 किलोग्राम एमडी तैयारकी जा सकती है इसके साथ ही पुलिस ने ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो-एन कार को जब्त कर तीन आरोपी दिलीप वह गोविंद निवासी मानपुर वह पिटु सिंह निवासी बजरंगगढ़ राजस्थान तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ **एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट मैं मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है
    1
    मंदसौर पुलिस का बड़ा एक्शन मानपुरा में अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़; 10 राउंड फायरिंग के बाद कार व भारी मात्रा में केमिकल जब्त 
मंदसौर।
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ मंदसौर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद मीणा के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम  वह साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मानपुरा गांव में एक खेत पर चल रही अवैध एमडी (MD) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है 
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मानपुरा गांव में एक खेत के टीन शेड के अंदर अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाए जाने की सटीक सूचना मिली थी। जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के बीच लगभग **10 राउंड फायर** हुए, जिसके बाद आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे पुलिस ने मौके से 110 गाम एमडी वह 327 किलोगाम के लगभग एमडी बनाने का केमिकल जप्त किया है इससे लगभग 100 से 150 किलोग्राम एमडी तैयारकी जा सकती है इसके साथ ही पुलिस ने 
ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण
एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो-एन कार को जब्त कर तीन आरोपी दिलीप वह गोविंद निवासी मानपुर वह पिटु सिंह निवासी बजरंगगढ़ राजस्थान  तीनों फरार आरोपियों के खिलाफ **एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट मैं मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है
    user_राधे श्याम शर्मा
    राधे श्याम शर्मा
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
    4
    रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल
नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे। गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे।मंदसौर गरोठ के पास बरखेड़ा गंगासा में कृषि बीमा राशी 2024/25वर्ष की नहीं मिलने पर हजारों किसान धरने पर बैठे हैं। आस पास के गाँव से भी किसान इकठ्ठा होने की सूचना है। इंद्रेश पाटीदार मंदसौर गरोठ।
    1
    गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे।
गरोठ बरखेड़ा गंगासा में बीमा राशि नहीं मिलने पर सैकड़ो किसान सड़क पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम पर बैठे।मंदसौर गरोठ के पास बरखेड़ा गंगासा में कृषि बीमा राशी 2024/25वर्ष की नहीं मिलने पर हजारों किसान धरने पर बैठे हैं।
आस पास के गाँव से भी किसान इकठ्ठा होने की सूचना है।
इंद्रेश पाटीदार मंदसौर गरोठ।
    user_इंद्रेश पाटीदार
    इंद्रेश पाटीदार
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.