logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना ताला पुलिस की कार्यवाही: 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,* मैहर - पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ताला निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 11/05/2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धोबहट नहर के किनारे एक व्यक्ति दो पीले व दो सफेद रंग के डिब्बों में हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है।सूचना पर थाना ताला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम समरजीत पटेल पिता मणिलोचन सिंह पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम धोबहट थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) बताया।आरोपी की सहमति से गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसके पास से चार प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 60 लीटर देशी हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,000/- है। आरोपी को धारा 47 BNSS के तहत गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।पूछताछ में आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि उसने आज ही ग्राम धोबहट नहर के किनारे 04 डिब्बों में 60 लीटर शराब बनाई थी जिसे वह बिक्री करने हेतु रुका था। *जप्ती:* दो पीले रंग के एवं दो सफेद रंग के प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 60 लीटर देशी हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹12,000/- *गिरफ्तार आरोपी:* समरजीत पटेल पिता मणिलोचन सिंह पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम धोबहट, थाना ताला, जिला मैहर (म.प्र.) *पंजीबद्ध अपराध:* आरोपी समरजीत पटेल के विरुद्ध थाना ताला में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *सराहनीय भूमिका:* इस कार्यवाही में निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी ताला, सउनि. समयलाल ठकुरिया, प्र.आर. राकेश मिश्रा, प्र.आर. पंकज मिश्रा, प्र.आर. संजय तिवारी, आर. जितेन्द्र दुबे, आर. शम्भू प्रसाद राय, आर. नागेन्द्र यादव एवं आर. विवेक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

3 hrs ago
user_Satyaprakash Media Maihar
Satyaprakash Media Maihar
मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
cc9b8f68-4049-425c-9bee-62051bf663f2

*थाना ताला पुलिस की कार्यवाही: 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,* मैहर - पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी ताला निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 11/05/2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धोबहट नहर के किनारे एक व्यक्ति दो पीले व दो सफेद रंग के डिब्बों में हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है।सूचना पर थाना ताला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम समरजीत पटेल पिता मणिलोचन सिंह पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम धोबहट थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) बताया।आरोपी की सहमति से गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसके पास से चार प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 60 लीटर देशी हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,000/- है। आरोपी को धारा 47 BNSS के तहत गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।पूछताछ में आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि उसने आज ही ग्राम धोबहट नहर के किनारे 04 डिब्बों में 60 लीटर शराब बनाई थी जिसे वह बिक्री करने हेतु रुका था। *जप्ती:* दो पीले रंग के एवं दो सफेद रंग के प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 60 लीटर देशी हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹12,000/- *गिरफ्तार आरोपी:* समरजीत पटेल पिता मणिलोचन सिंह पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम धोबहट, थाना ताला, जिला मैहर (म.प्र.) *पंजीबद्ध अपराध:* आरोपी समरजीत पटेल के विरुद्ध थाना ताला में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *सराहनीय भूमिका:* इस कार्यवाही में निरी. महेन्द्र कुमार मिश्रा थाना प्रभारी ताला, सउनि. समयलाल ठकुरिया, प्र.आर. राकेश मिश्रा, प्र.आर. पंकज मिश्रा, प्र.आर. संजय तिवारी, आर. जितेन्द्र दुबे, आर. शम्भू प्रसाद राय, आर. नागेन्द्र यादव एवं आर. विवेक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

More news from Satna and nearby areas
  • मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी मैहर जिले की डेल्हा ग्राम पंचायत में कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और मैहर एसपी ने शासकीय हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान स्कूल का रिजल्ट संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर बिदीश मुखर्जी ने प्राचार्य और शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं, कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए और आगामी परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जाए। वहीं एसपी ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करने की सीख दी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी
मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी
मैहर जिले की डेल्हा ग्राम पंचायत में कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और मैहर एसपी ने शासकीय हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई।
इस दौरान स्कूल का रिजल्ट संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर बिदीश मुखर्जी ने प्राचार्य और शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं, कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए और आगामी परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जाए। वहीं एसपी ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करने की सीख दी।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter Maihar, Satna•
    3 hrs ago
  • ऐसे गिरी भरभरा के स्कूल,अगर बच्चे होते तो आज मैहर विश्वपटल पर स्थापित होता 15 साल में ढह गया स्कूल भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल ऐसे गिरी भरभरा के स्कूल,अगर बच्चे होते तो आज मैहर विश्वपटल पर स्थापित होता 15 साल में ढह गया स्कूल भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल मैहर । प्राथमिक शाला करतहा का भवन अचानक भरभराकर गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन लगभग 10 से 15 साल पुराना ही था, लेकिन इतनी कम अवधि में भवन का ढह जाना भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य तौर पर किसी भी सरकारी भवन की आयु कई दशकों तक होती है, लेकिन यहां बना स्कूल भवन मात्र 15 साल भी सुरक्षित नहीं रह सका। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जिन्होंने इस भवन का निर्माण किया, क्या उनके अपने घर भी केवल 15 साल तक ही चलते हैं? यह वही भवन था जहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे पढ़ाई करने आते थे। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।
    1
    ऐसे गिरी भरभरा के स्कूल,अगर बच्चे होते तो आज मैहर विश्वपटल पर स्थापित होता
15 साल में ढह गया स्कूल भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
ऐसे गिरी भरभरा के स्कूल,अगर बच्चे होते तो आज मैहर विश्वपटल पर स्थापित होता
15 साल में ढह गया स्कूल भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
मैहर । प्राथमिक शाला करतहा का भवन अचानक भरभराकर गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन लगभग 10 से 15 साल पुराना ही था, लेकिन इतनी कम अवधि में भवन का ढह जाना भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की ओर इशारा करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य तौर पर किसी भी सरकारी भवन की आयु कई दशकों तक होती है, लेकिन यहां बना स्कूल भवन मात्र 15 साल भी सुरक्षित नहीं रह सका। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जिन्होंने इस भवन का निर्माण किया, क्या उनके अपने घर भी केवल 15 साल तक ही चलते हैं?
यह वही भवन था जहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे पढ़ाई करने आते थे। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नशे की चपेट में समूचा विंध्य:- नारायण त्रिपाठी संदेश दिया पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने विंध्य में बढ़ते नशे और युवाओं के हालात पर चिंता जाहिर की है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन्हें हम आइकॉन मानते है वे लोग गुटका पान मसाले की कंपनियों से मोटा मुनाफा लेकर प्रचार प्रसार करते देखे जाते है। आज हमारा भविष्य नशे की चपेट में झुलसता जा रहा है हमारी पीढ़ियां बर्बादी की ओर अग्रसर है लेकिन इस पर मंथन करने करने का समय सरकार में बैठे बुद्धजीवियों के पास नहीं। आखिर हम देश को क्या देकर जाएंगे यह सरकार के लिए बड़ा सवाल है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हम इस मामले में हाइकोर्ट भी जाएंगे साथ ही बड़ा जन आंदोलन भी खड़ा करेंगे इलायची बेचने के नाम पर समाज और देश को जहर नहीं बांटने देंगे। क्या क्या कहा मैहर के पूर्व विधायक ने सुने वीडियो
    1
    नशे की चपेट में समूचा विंध्य:- नारायण त्रिपाठी संदेश दिया

पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने विंध्य में बढ़ते नशे और युवाओं के हालात पर चिंता जाहिर की है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन्हें हम आइकॉन मानते है वे लोग गुटका पान मसाले की कंपनियों से मोटा मुनाफा लेकर प्रचार प्रसार करते देखे जाते है। आज हमारा भविष्य नशे की चपेट में झुलसता जा रहा है हमारी पीढ़ियां बर्बादी की ओर अग्रसर है लेकिन इस पर मंथन करने करने का समय सरकार में बैठे बुद्धजीवियों के पास नहीं। आखिर हम देश को क्या देकर जाएंगे यह सरकार के लिए बड़ा सवाल है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हम इस मामले में हाइकोर्ट भी जाएंगे साथ ही बड़ा जन आंदोलन भी खड़ा करेंगे इलायची बेचने के नाम पर समाज और देश को जहर नहीं बांटने देंगे। क्या क्या कहा मैहर के पूर्व विधायक ने सुने वीडियो
    user_विक्रम रजक
    विक्रम रजक
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *नशे की चपेट में समूचा विंध्य:- नारायण त्रिपाठी* पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने विंध्य में बढ़ते नशे और युवाओं के हालात पर चिंता जाहिर की है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन्हें हम आइकॉन मानते है वे लोग गुटका पान मसाले की कंपनियों से मोटा मुनाफा लेकर प्रचार प्रसार करते देखे जाते है। आज हमारा भविष्य नशे की चपेट में झुलसता जा रहा है हमारी पीढ़ियां बर्बादी की ओर अग्रसर है लेकिन इस पर मंथन करने करने का समय सरकार में बैठे बुद्धजीवियों के पास नहीं। आखिर हम देश को क्या देकर जाएंगे यह सरकार के लिए बड़ा सवाल है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हम इस मामले में हाइकोर्ट भी जाएंगे साथ ही बड़ा जन आंदोलन भी खड़ा करेंगे इलायची बेचने के नाम पर समाज और देश को जहर नहीं बांटने देंगे। क्या क्या कहा मैहर के पूर्व विधायक ने सुने वीडियो*☝️
    1
    *नशे की चपेट में समूचा विंध्य:- नारायण त्रिपाठी*
           पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने विंध्य में बढ़ते नशे और युवाओं के हालात पर चिंता जाहिर की है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन्हें हम आइकॉन मानते है वे लोग गुटका पान मसाले की कंपनियों से मोटा मुनाफा लेकर प्रचार प्रसार करते देखे जाते है। आज हमारा भविष्य नशे की चपेट में झुलसता जा रहा है हमारी पीढ़ियां बर्बादी की ओर अग्रसर है लेकिन इस पर मंथन करने करने का समय सरकार में बैठे बुद्धजीवियों के पास नहीं। आखिर हम देश को क्या देकर जाएंगे यह सरकार के लिए बड़ा सवाल है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि हम इस मामले में हाइकोर्ट भी जाएंगे साथ ही बड़ा जन आंदोलन भी खड़ा करेंगे इलायची बेचने के नाम पर समाज और देश को जहर नहीं बांटने देंगे। क्या क्या कहा मैहर के पूर्व विधायक ने सुने वीडियो*☝️
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैहर की हरदासपुर ग्राम पंचायत में कलेक्टर और एसपी ने आंगनबाड़ी केंद्र व शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और राशन वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ बताईं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
    2
    मैहर की हरदासपुर ग्राम पंचायत में कलेक्टर और एसपी ने आंगनबाड़ी केंद्र व शासकीय राशन दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और राशन वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ बताईं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मैहर में जगत जननी माँ शारदा भवानी का सोमवार सुबह अद्भुत श्रृंगार किया गया। भक्तों ने उनके राजराजेश्वरी स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
    2
    मैहर में जगत जननी माँ शारदा भवानी का सोमवार सुबह अद्भुत श्रृंगार किया गया। भक्तों ने उनके राजराजेश्वरी स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    8 hrs ago
  • मैहर जिले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। चेकिंग के दौरान एक कार से 21 किलो गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.12 लाख रुपये है। पुलिस अब NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
    1
    मैहर जिले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। चेकिंग के दौरान एक कार से 21 किलो गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.12 लाख रुपये है। पुलिस अब NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जीतू पटवारी का मैहर रेल्वे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत किया मैहर - अल्प प्रवास के लिए सतना जा रहें मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैहर धर्मेश घई के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा नागेंद्र सराफ, महेंद्र त्रिपाठी, अरुण तनय मिश्रा सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहें।
    1
    जीतू पटवारी का मैहर रेल्वे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत किया 
मैहर - अल्प प्रवास के लिए सतना जा रहें मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैहर धर्मेश घई के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन मैहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा नागेंद्र सराफ, महेंद्र त्रिपाठी, अरुण तनय मिश्रा  सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहें।
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter Maihar, Satna•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.