Shuru
Apke Nagar Ki App…
तमिलनाडु के कोयंबटूर में NDA प्रत्याशी श्रीमती वानती श्रीनिवासन जी के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो में आमजनों और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण हैं कि तमिलनाडु में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता का असीम प्रेम और उत्साह दर्शाता है कि विकास और सुशासन की एनडीए सरकार बनने जा रही है। #NDA4TN
Kailash Fulwari
तमिलनाडु के कोयंबटूर में NDA प्रत्याशी श्रीमती वानती श्रीनिवासन जी के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो में आमजनों और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण हैं कि तमिलनाडु में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनता का असीम प्रेम और उत्साह दर्शाता है कि विकास और सुशासन की एनडीए सरकार बनने जा रही है। #NDA4TN
- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो4 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rajevishnoi rawla1
- अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोदाम से भीलवाड़ा भेजा गया मिलस्केल/आयरन डस्ट रास्ते में ही गायब हो गया। जानकारी के अनुसार माल के लिए करीब 16 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, लेकिन इसके बावजूद सामान अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि भुगतान करने के बाद भी उसे माल नहीं मिला और उल्टा उसे धमकियां भी दी गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर अलवर गेट थाना पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर माल रास्ते में कहां और कैसे गायब हुआ। जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।1
- अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बकरा मंडी स्थित जैन नमकीन के सामने एक अज्ञात युवक द्वारा गोवंश की बछड़ी का छूरे से गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया। घटना उस समय सामने आई जब रामगंज निवासी हिमांशु शर्मा अपने निजी कार्य से बुढ़वाडा गांव की ओर जा रहे थे और रास्ते में उन्होंने यह खौफनाक मंजर देखा। हिमांशु शर्मा के अनुसार, जब उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर हमला करने की कोशिश की और मौके से भागने लगा। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु जांगिड़ भी रामगंज थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Moinuddin Khan स्वाधीन भारत1
- अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में मिलस्केल/आयरन डस्ट से भरे ट्रेलर के रास्ते में गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि नारेली स्थित गोदाम से 26 फरवरी 2026 को ट्रेलर (RJ-01-GD-2022) में माल भरकर भीलवाड़ा की जिंदल कंपनी के लिए भेजा गया था। ट्रेलर चालक लालाराम गुर्जर उर्फ चैनाराम गुर्जर को परिवहन के लिए 16 हजार रुपए ऑनलाइन दिए गए थे, लेकिन वह माल लेकर गंतव्य तक नहीं पहुंचा। आरोप है कि चालक लगातार बहाने बनाता रहा और बाद में अज्ञात लोगों के जरिए अतिरिक्त पैसों की मांग करने लगा। रुपए नहीं देने पर उसने माल बेचने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने 13 मार्च को थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में परिवाद पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- share market mein giravat1
- Post by Kailash Fulwari1