ब्रेकिंग न्यूज़: सिद्धार्थनगर में भीषण आग, तेज आंधी से हालात गंभीर, ग्रामीणों में आक्रोश। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदनगर मिश्रौलिया खालसा सिहुनिया के सिवान में मंगलवार रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और गांव तक आग पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब तेज आंधी चलने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी इतनी तेज है कि यदि आग गांव में प्रवेश कर गई तो उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लगातार प्रयास किए गए, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। खुनियांव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख जावेद मुकीम ने मीडिया को बताया कि उन्होंने उप जिलाधिकारी इटवा को सरकारी नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ तो आग गांव तक पहुंच सकती है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़: सिद्धार्थनगर में भीषण आग, तेज आंधी से हालात गंभीर, ग्रामीणों में आक्रोश। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदनगर मिश्रौलिया खालसा सिहुनिया के सिवान में मंगलवार रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और गांव तक आग पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब तेज आंधी चलने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी इतनी तेज है कि यदि आग गांव में प्रवेश कर गई तो उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लगातार प्रयास किए गए, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। खुनियांव ब्लॉक के पूर्व प्रमुख जावेद मुकीम ने मीडिया को बताया कि उन्होंने उप जिलाधिकारी इटवा को सरकारी नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ तो आग गांव तक पहुंच सकती है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
- परतावल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ खुद को बाल रोग विशेषज्ञ बताने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 10 महीने की मासूम बच्ची की जान ले ली। जांच में पता चला कि संजय सिंह के पास बच्चों का इलाज करने की कोई वैध डिग्री नहीं थी, फिर भी वह 20 साल से क्लीनिक चलाकर ग्रामीणों को गुमराह करता रहा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और क्लीनिक से संदिग्ध तरीके से सामान हटाया गया। अब सवाल ये है—इतने सालों तक यह सब बिना रोक-टोक कैसे चलता रहा? . || Aapan Maharajganj || Maharajganj News || Paratawal News || Paratawal . #Parataval #FakeDoctor #BreakingNews #CrimeReport #JholaChhap #ChildSafety1
- पुरन्दरपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार! #Maharajganj #police1
- बृजमनगंज, महराजगंज। जिले के बृजमनगंज ब्लॉक के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर में एक कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ और चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कंबाइन मशीन महुआरी की ओर से आ रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलटते हुए खाई में जा गिरी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में सहयोग किया। लोगों ने राहत की सांस ली कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा हालात का जायजा लेकर कंबाइन मशीन को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि आवागमन सामान्य किया जा सके। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों के संचालन में सतर्कता की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है।1
- 🙏😊👍2
- महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील अंतर्गत शीतलापुर खेशरहा गांव से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि उसके बिजली मीटर की रीडिंग और विभाग द्वारा भेजे गए बिल में भारी अंतर है, जिससे वह काफी परेशान है। पीड़ित उपभोक्ता के अनुसार, उसके घर में लगे मीटर में वर्तमान रीडिंग केवल 3493 यूनिट दिखा रही है, जबकि हाल ही में प्राप्त बिजली बिल में 3605 यूनिट दर्ज किया गया है। यानी बिल में 112 यूनिट अधिक जोड़ दिए गए हैं। इस अंतर को लेकर उपभोक्ता ने कई बार संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। यह मामला Purvanchal Vidyut Vitran Nigam Ltd. की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गड़बड़ी पहली बार नहीं हुई है, बल्कि कई उपभोक्ता गलत बिलिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ता ने Uttar Pradesh Power Corporation Limited से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द सही बिल जारी किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।2
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती: कानून का इकबाल खत्म! पैकोलिया में दबंगों का 'नंगा नाच', खून से सनी चांदा खुर्द की गलियां दिन-दहाड़े दहशत: लाठियों की गूंज से कांपा गांव, खून से लथपथ पीड़ितों को देख दहल जाएगा दिल! लाइव वीडियो सबूत फिर भी खाकी मौन! पैकोलिया पुलिस की सुस्ती या दबंगों को संरक्षण? बस्ती पुलिस को चुनौती: सरेआम हुआ जानलेवा हमला, घंटों बाद भी FIR दर्ज न होना शर्मनाक! कहाँ है कानून का खौफ? चांदा खुर्द में दबंगों ने घर फूंका या इंसानियत? पुलिस की कार्रवाई पर सवाल! ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश 08 अप्रैल, 2026 बस्ती। जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के चांदा खुर्द गांव में आज मानवता शर्मसार हो गई और कानून की धज्जियां उड़ती नजर आईं। कंबाइन मशीन ले जाने जैसे मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि गांव देखते ही देखते कुरुक्षेत्र के मैदान में तब्दील हो गया। मनबढ़ दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों पर लाठियों की बरसात कर दी, जिससे कई लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। दहशत का वो मंजर: घंटों चटकी लाठियां प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर इस कदर बेखौफ थे कि उन्हें न तो पुलिस का डर था और न ही समाज का। दिन-दहाड़े हुए इस खूनी संघर्ष में दबंगों ने पीड़ित रामकृष्ण दुबे के घर पर चढ़कर तांडव मचाया। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच लाठियां घंटों तक चटकती रहीं। इस हमले में कई महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने दबंगों की मनमानी का विरोध किया। घायलों की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर घटना की सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 ने आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों के शरीर पर मौजूद गहरे जख्म दबंगों की हैवानियत की गवाही खुद दे रहे हैं। पुलिस की सुस्ती या दबंगों को शह? हैरानी की बात यह है कि पीड़ित रामकृष्ण दुबे के पास इस पूरी बर्बरता का 'लाइव वीडियो' सबूत के तौर पर मौजूद है। वीडियो में हमलावर साफ तौर पर तांडव मचाते दिख रहे हैं। इसके बावजूद, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पैकोलिया पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बड़ा सवाल: क्या बस्ती पुलिस किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है? आखिर वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस की कलम क्यों कांप रही है? न्याय की गुहार, आक्रोश में ग्रामीण पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। कंबाइन विवाद, खूनी संघर्ष: बस्ती के पैकोलिया में जमकर बरसी लाठियां, कई घायल! बस्ती ब्रेकिंग: दबंगों ने घर पर बोला धावा, रामकृष्ण दुबे के परिवार पर टूटा कहर! खौफनाक: चांदा खुर्द में कंबाइन मशीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, रणक्षेत्र बना गांव! अब देखना यह है कि बस्ती पुलिस इन 'सफेदपोश' गुंडों पर नकेल कसती है या फिर कागजी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।1
- Post by Umesh Kumar1
- महराजगंज पुलिस में बड़ा बदलाव! नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामरतन यादव को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिली यह पदोन्नति अब उनकी नई तैनाती विभागीय आदेश के अनुसार तय की जाएगी। . #MaharajganjNews #PolicePromotion #InspectorRamratanYadav #Nautanwa || Maharajganj police News | Maharajganj News1
- बालाजी भारत गैस सर्विस ने शुरू की होम डिलीवरी, कई मोहल्लों में आपूर्ति1