logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अड्डा चौकी प्रभारी रामरतन यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Mahrajganj Police Update महराजगंज पुलिस में बड़ा बदलाव! नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामरतन यादव को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिली यह पदोन्नति अब उनकी नई तैनाती विभागीय आदेश के अनुसार तय की जाएगी। . #MaharajganjNews #PolicePromotion #InspectorRamratanYadav #Nautanwa || Maharajganj police News | Maharajganj News

4 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

अड्डा चौकी प्रभारी रामरतन यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Mahrajganj Police Update महराजगंज पुलिस में बड़ा बदलाव! नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामरतन यादव को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिली यह पदोन्नति अब उनकी नई तैनाती विभागीय आदेश के अनुसार तय की जाएगी। . #MaharajganjNews #PolicePromotion #InspectorRamratanYadav #Nautanwa || Maharajganj police News | Maharajganj News

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब हर स्कूल वाहन पर QR कोड लगाकर उसकी पूरी जानकारी यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही है। वाहन फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र से लेकर चालक-परिचालक की जानकारी तक—सब कुछ एक स्कैन में! यह अभियान 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj || School Bus . #Maharajganj #SchoolSafety #QRCode #SchoolBus #maharajganjnews
    1
    महराजगंज में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। 
अब हर स्कूल वाहन पर QR कोड लगाकर उसकी पूरी जानकारी यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही है। 
वाहन फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र से लेकर चालक-परिचालक की जानकारी तक—सब कुछ एक स्कैन में! यह अभियान 15 अप्रैल तक जारी रहेगा।
.
|| Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj || School Bus 
.
#Maharajganj #SchoolSafety #QRCode #SchoolBus #maharajganjnews
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विधायक ने लांघी मर्यादा: टीकाकरण अभियान के शुभारंभ पर अधीक्षक की कुर्सी पर जा बैठ कर भौकाल बनाया पूर्व में भी एसडीएम की कुर्सी पर बैठ विधायक की हो चुकी हैं जमकर किरकिरी आनन्दनगर/ महराजगंज।फरेंदा के कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयोजित एक टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने पहुंचे विधायक अपनी मर्यादा भूल गए और स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की मुख्य कुर्सी पर बैठ गए,इससे यह लग रहा है कि वह भौकाल बना रहे,जबकि कुछ लोगों ने बताया कि यह नियमों का उलंघन हैं। वहीं विधायक ने नियमों को ताक पर रखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब विधायक वहां पहुंचता हैं,तो उन्होंने शिष्टाचार और प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए सीधे अधीक्षक के कक्ष में जाकर उनकी आधिकारिक कुर्सी पर बैठकर भौकाल बनाने लगे। इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक बगल की कुर्सी पर बैठे नजर आए। सरकारी कार्यालयों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अलग व्यवस्था होने के बावजूद, कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी का अधिकारी की कुर्सी पर बैठने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर विधायक के इसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों को सरकारी अधिकारियों के पद और गरिमा का सम्मान करना चाहिए।अधिकारी कुर्सी पर बैठने का यह मामला विधायक का नया नहीं है इससे पहले भी विधायक ने खेल प्रतिस्पर्धा की बैठक में उप एसडीएम फरेंदा के कक्ष में पहुंचे और उपजिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठ कर भौकाल बनाया था, तभी भी खूब किरकिरी हुई थी,16 नवंबर 2025 को इसकी खबर भी प्रकाशित हुई थी।हालांकि, इस मामले में विधायक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक एमपी सोनकर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अपने समकक्ष कुर्सी हमने उन्हें दिया था लेकिन विधायक अपने तेवर में मेरी कुर्सी पर बैठ गए तो मैं भला उनसे उठने के लिए कैसे कहता।
    2
    विधायक ने लांघी मर्यादा: टीकाकरण अभियान के शुभारंभ पर अधीक्षक की कुर्सी पर जा बैठ कर भौकाल बनाया 
पूर्व में भी एसडीएम की कुर्सी पर बैठ विधायक की हो चुकी हैं जमकर किरकिरी
आनन्दनगर/ महराजगंज।फरेंदा के कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयोजित एक टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने पहुंचे विधायक अपनी मर्यादा भूल गए और स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की मुख्य कुर्सी पर बैठ गए,इससे यह  लग रहा है कि वह भौकाल बना रहे,जबकि कुछ लोगों ने बताया कि यह नियमों का उलंघन हैं। वहीं विधायक ने नियमों को ताक पर रखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब विधायक वहां पहुंचता हैं,तो उन्होंने शिष्टाचार और प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए सीधे अधीक्षक के कक्ष में जाकर उनकी आधिकारिक कुर्सी पर बैठकर भौकाल बनाने लगे। इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक  बगल की कुर्सी पर बैठे नजर आए। सरकारी कार्यालयों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अलग व्यवस्था होने के बावजूद, कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी का अधिकारी की कुर्सी पर बैठने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सोशल मीडिया पर विधायक के इसकी फोटो  तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों को सरकारी अधिकारियों के पद और गरिमा का सम्मान करना चाहिए।अधिकारी कुर्सी पर बैठने का यह मामला विधायक का नया नहीं है इससे पहले भी विधायक ने  खेल प्रतिस्पर्धा की बैठक में उप एसडीएम फरेंदा के कक्ष में पहुंचे और उपजिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठ कर भौकाल बनाया था, तभी भी खूब किरकिरी हुई थी,16 नवंबर 2025 को इसकी खबर भी प्रकाशित हुई थी।हालांकि, इस मामले में विधायक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक एमपी सोनकर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अपने समकक्ष कुर्सी हमने उन्हें दिया था लेकिन विधायक अपने तेवर में मेरी कुर्सी पर बैठ गए तो मैं भला उनसे उठने के लिए कैसे कहता।
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बृजमनगंज, महराजगंज। जिले के बृजमनगंज ब्लॉक के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर में एक कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ और चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कंबाइन मशीन महुआरी की ओर से आ रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलटते हुए खाई में जा गिरी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में सहयोग किया। लोगों ने राहत की सांस ली कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा हालात का जायजा लेकर कंबाइन मशीन को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि आवागमन सामान्य किया जा सके। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों के संचालन में सतर्कता की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है।
    1
    बृजमनगंज, महराजगंज। जिले के बृजमनगंज ब्लॉक के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर में एक कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ और चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कंबाइन मशीन महुआरी की ओर से आ रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलटते हुए खाई में जा गिरी। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में सहयोग किया। लोगों ने राहत की सांस ली कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा हालात का जायजा लेकर कंबाइन मशीन को हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि आवागमन सामान्य किया जा सके।
इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों के संचालन में सतर्कता की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करती है।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ठूठीबारी (महराजगंज): भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 500 शीशी नेपाली शराब बरामद की। हालांकि, तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टीम लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 505 के पास पगडंडी रास्ते से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी टीम ने एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त घेराबंदी की। कुछ ही देर में नेपाल की ओर से बोरियों में सामान लेकर भारतीय सीमा की तरफ आते संदिग्ध दिखाई दिए। टीम द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर तस्कर बोरियां छोड़कर मौके से भाग निकले। मौके से बरामद सात बोरियों की तलाशी लेने पर कुल 500 शीशी नेपाली शराब पाई गई, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि सीमा पर अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    ठूठीबारी (महराजगंज):
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 500 शीशी नेपाली शराब बरामद की। हालांकि, तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए टीम लगातार गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 505 के पास पगडंडी रास्ते से शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी टीम ने एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त घेराबंदी की। कुछ ही देर में नेपाल की ओर से बोरियों में सामान लेकर भारतीय सीमा की तरफ आते संदिग्ध दिखाई दिए। टीम द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर तस्कर बोरियां छोड़कर मौके से भाग निकले।
मौके से बरामद सात बोरियों की तलाशी लेने पर कुल 500 शीशी नेपाली शराब पाई गई, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि सीमा पर अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हनुमानगंज में ऑटो पलटने से आठ घायल — पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाया अस्पताल निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में बुधवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी घायल बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा और पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और सभी घायलों को अपने निजी चार पहिया वाहन से तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण कई घायलों की हालत बिगड़ने से बच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायलों में एक 5 वर्षीय बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। अधीक्षक ने पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया और आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित “वीर राहगीर सहायता योजना” के तहत ऐसे मददगार लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बिना देर किए घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
    2
    हनुमानगंज में ऑटो पलटने से आठ घायल — पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाया अस्पताल
निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में बुधवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी घायल बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा और पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और सभी घायलों को अपने निजी चार पहिया वाहन से तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण कई घायलों की हालत बिगड़ने से बच गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायलों में एक 5 वर्षीय बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं।
अधीक्षक ने पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया और आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित “वीर राहगीर सहायता योजना” के तहत ऐसे मददगार लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बिना देर किए घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
    user_आशुतोष मिश्र संवाददाता
    आशुतोष मिश्र संवाददाता
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    5 hrs ago
  • Post by Umesh Kumar
    1
    Post by Umesh Kumar
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • GILL SMART गोरखपुर ब्रांच सभी ब्रांच में (। दुबई की 3० साल पुरानी कंपनी KTC company ka client interview sabhi branch per hoga 10 April ko Gorakhpur 11 April ko Siwan 12 April Motihari Muzaffarpur call 🤙 WhatsApp 9529465420
    1
    GILL SMART गोरखपुर ब्रांच सभी ब्रांच में (। दुबई की 3० साल पुरानी कंपनी KTC  company ka client interview sabhi branch per hoga  10 April ko Gorakhpur 11 April ko Siwan 12 April Motihari Muzaffarpur call 🤙 WhatsApp 9529465420
    user_Abdul Rahman
    Abdul Rahman
    Tailor नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • परतावल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ खुद को बाल रोग विशेषज्ञ बताने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 10 महीने की मासूम बच्ची की जान ले ली। जांच में पता चला कि संजय सिंह के पास बच्चों का इलाज करने की कोई वैध डिग्री नहीं थी, फिर भी वह 20 साल से क्लीनिक चलाकर ग्रामीणों को गुमराह करता रहा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और क्लीनिक से संदिग्ध तरीके से सामान हटाया गया। अब सवाल ये है—इतने सालों तक यह सब बिना रोक-टोक कैसे चलता रहा? . || Aapan Maharajganj || Maharajganj News || Paratawal News || Paratawal . #Parataval #FakeDoctor #BreakingNews #CrimeReport #JholaChhap #ChildSafety
    1
    परतावल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ खुद को बाल रोग विशेषज्ञ बताने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 10 महीने की मासूम बच्ची की जान ले ली। 
जांच में पता चला कि संजय सिंह के पास बच्चों का इलाज करने की कोई वैध डिग्री नहीं थी, फिर भी वह 20 साल से क्लीनिक चलाकर ग्रामीणों को गुमराह करता रहा। 
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और क्लीनिक से संदिग्ध तरीके से सामान हटाया गया।
अब सवाल ये है—इतने सालों तक यह सब बिना रोक-टोक कैसे चलता रहा?
.
|| Aapan Maharajganj || Maharajganj News || Paratawal News || Paratawal 
.
#Parataval #FakeDoctor #BreakingNews #CrimeReport #JholaChhap #ChildSafety
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.