हनुमानगंज में ऑटो पलटा, 8 घायल — पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाया अस्पताल हनुमानगंज में ऑटो पलटने से आठ घायल — पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाया अस्पताल निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में बुधवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी घायल बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा और पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और सभी घायलों को अपने निजी चार पहिया वाहन से तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण कई घायलों की हालत बिगड़ने से बच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायलों में एक 5 वर्षीय बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। अधीक्षक ने पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया और आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित “वीर राहगीर सहायता योजना” के तहत ऐसे मददगार लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बिना देर किए घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
हनुमानगंज में ऑटो पलटा, 8 घायल — पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाया अस्पताल हनुमानगंज में ऑटो पलटने से आठ घायल — पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाया अस्पताल निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में बुधवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी घायल बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा और पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और सभी घायलों को अपने निजी चार पहिया वाहन से तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण कई घायलों
की हालत बिगड़ने से बच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायलों में एक 5 वर्षीय बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। अधीक्षक ने पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया और आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित “वीर राहगीर सहायता योजना” के तहत ऐसे मददगार लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बिना देर किए घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
- Post by भगवन्त यादव1
- **भैंसहा घाट पुल को कैबिनेट मंजूरी, खड्डा के विकास को मिलेगी रफ्तार** खड्डा, कुशीनगर से बड़ी खबर है, जहां भैंसहा घाट पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पक्के पुल को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। करीब 705 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। इस पुल के निर्माण से आवागमन आसान होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापार के नए अवसर खुलेंगे। इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में विधायक विवेकानंद पांडे की अहम भूमिका रही। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद विजय कुमार दुबे का आभार जताते हुए इसे खड्डा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया है।2
- विधायक ने लांघी मर्यादा: टीकाकरण अभियान के शुभारंभ पर अधीक्षक की कुर्सी पर जा बैठ कर भौकाल बनाया पूर्व में भी एसडीएम की कुर्सी पर बैठ विधायक की हो चुकी हैं जमकर किरकिरी आनन्दनगर/ महराजगंज।फरेंदा के कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयोजित एक टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने पहुंचे विधायक अपनी मर्यादा भूल गए और स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक की मुख्य कुर्सी पर बैठ गए,इससे यह लग रहा है कि वह भौकाल बना रहे,जबकि कुछ लोगों ने बताया कि यह नियमों का उलंघन हैं। वहीं विधायक ने नियमों को ताक पर रखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब विधायक वहां पहुंचता हैं,तो उन्होंने शिष्टाचार और प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए सीधे अधीक्षक के कक्ष में जाकर उनकी आधिकारिक कुर्सी पर बैठकर भौकाल बनाने लगे। इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक बगल की कुर्सी पर बैठे नजर आए। सरकारी कार्यालयों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए अलग व्यवस्था होने के बावजूद, कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी का अधिकारी की कुर्सी पर बैठने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर विधायक के इसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों को सरकारी अधिकारियों के पद और गरिमा का सम्मान करना चाहिए।अधिकारी कुर्सी पर बैठने का यह मामला विधायक का नया नहीं है इससे पहले भी विधायक ने खेल प्रतिस्पर्धा की बैठक में उप एसडीएम फरेंदा के कक्ष में पहुंचे और उपजिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठ कर भौकाल बनाया था, तभी भी खूब किरकिरी हुई थी,16 नवंबर 2025 को इसकी खबर भी प्रकाशित हुई थी।हालांकि, इस मामले में विधायक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक एमपी सोनकर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अपने समकक्ष कुर्सी हमने उन्हें दिया था लेकिन विधायक अपने तेवर में मेरी कुर्सी पर बैठ गए तो मैं भला उनसे उठने के लिए कैसे कहता।2
- कुशीनगर नगर पालिका में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी कसया संतराज सिंह बघेल ने दिलाई शपथ कसया – कुशीनगर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कार्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कसया के उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने सभी मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभासदों को संविधान के नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने नवमनोनीत सभासदों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा का यह अवसर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का माध्यम है। समारोह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, अद्या पांडेय, बच्चा सिंह, अमरजीत कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष टीएन राव, अनिल प्रताप राव, सभासद राजेश मधेशिया, पी. एन. सिंह, प्रकाश चंद भारती, अमेरिकन सिंह तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महिला मोर्चा की ओर से चंद्रप्रभा पांडेय, रूपम राव, सुमन कुशवाहा, सुनीता मधेशिया और सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। मनोनीत सभासदों में अंजली कुशवाहा, रत्नेश श्रीवास्तव, गोपाल राय, सुभाष प्रसाद और रविंद्र मधेशिया समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। सभासदों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । संचालन दीपक शर्मा ने किया।3
- न्याय मांगने गए थे तो हमको भीख मांगने की सलाह दे रही है मैडम। कुशीनगर जिला कप्तानगंज थाना यूपी पुलिस के पास न्याय मांगने गई महिला को महिला पुलिस कर्मी ने देदी बड़ी पीड़ित महिला को दी जिम्मेदारी कहा कि तुम भीख मांगने की सलाह जिसका विडियो खूब वायरल हो रहा है1
- कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान न होने से हो रही लोगो को दिक्कतें1
- महराजगंज पुलिस में बड़ा बदलाव! नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामरतन यादव को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए मिली यह पदोन्नति अब उनकी नई तैनाती विभागीय आदेश के अनुसार तय की जाएगी। . #MaharajganjNews #PolicePromotion #InspectorRamratanYadav #Nautanwa || Maharajganj police News | Maharajganj News1
- पुरन्दरपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार! #Maharajganj #police1
- कुशीनगर जिला कप्तानगंज थाना यूपी पुलिस के पास न्याय मांगने गई महिला को महिला पुलिस कर्मी ने देदी बड़ी पीड़ित महिला को दी जिम्मेदारी कहा कि तुम भीख मांगने की सलाह जिसका विडियो खूब वायरल हो रहा है1