logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तराना के ग्राम लसूडिया बेचर में नर्मदा पाइप लाइन कार्य के दौरान एक आदिवासी की मौत कल से पोस्टमार्टम के लिए परिजन हुए परेशान। तराना के ग्राम लसूल्डिया बेचर में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा नर्मदा पाइपलाइन कार्य के दौरान आदिवासी व्यक्ति की मौत,के बाद तराना के सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां पर अब तक पोस्टमार्टम नहीं होने परिजन कल से शव के पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे। मृतक के परिवारजन न्याय की आस में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। जिसको लेकर जिला अध्यक्ष महेश परमार एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गरीब परिवार इसको लेकर कल से परेशान था जिसकी कोई सुनवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। आखिर गरीब और आदिवासी परिवार की आवाज कब सुनी जाएगी? जिम्मेदारों पर कार्रवाई और परिवार को न्याय कब मिलेगा।

1 hr ago
user_विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
विजय कुमार देवड़ा पत्रकार
Video Creator Makdon, Ujjain•
1 hr ago
69008508-4392-47c4-8636-cbead78260ff

तराना के ग्राम लसूडिया बेचर में नर्मदा पाइप लाइन कार्य के दौरान एक आदिवासी की मौत कल से पोस्टमार्टम के लिए परिजन हुए परेशान। तराना के ग्राम लसूल्डिया बेचर में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा नर्मदा पाइपलाइन कार्य के दौरान आदिवासी व्यक्ति की मौत,के बाद तराना के सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां पर अब तक पोस्टमार्टम नहीं होने परिजन कल से शव के पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे। मृतक के परिवारजन न्याय की आस में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। जिसको लेकर जिला अध्यक्ष महेश परमार एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गरीब परिवार इसको लेकर कल से परेशान था जिसकी कोई सुनवाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। आखिर गरीब और आदिवासी परिवार की आवाज कब सुनी जाएगी? जिम्मेदारों पर कार्रवाई और परिवार को न्याय कब मिलेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस।
दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस।
*दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार*
सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
*डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी*
परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल*
सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों  (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी?
मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए शाजापुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाजापुर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” के अंतर्गत पटवारी संवर्ग को रजिस्ट्री एवं उससे जुड़े निष्पादन कार्यों से पूर्णतः पृथक रखने की मांग की है। संघ का स्पष्ट मत है कि ग्रामीण आबादी भूमि से संबंधित स्वामित्व एवं स्थानीय सत्यापन की प्रकृति सामान्य कृषि भूमि के राजस्व कार्यों से अलग है और ऐसे कार्यों में पटवारियों पर अतिरिक्त एवं व्यक्तिगत कानूनी दायित्व डालना उचित नहीं है। मंगलवार को जिलेभर में पटवारियों ने संघ के अध्यक्ष हरिओम हनोतिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण नागरिकों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है और पटवारी संवर्ग योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सदैव सहयोग करता रहा है। किंतु रजिस्ट्री निष्पादन, ई-केवाईसी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे कार्यों में पटवारी को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाना उचित नहीं है, क्योंकि इन कार्यों से संबंधित प्राथमिक जानकारी एवं स्थानीय सत्यापन की जिम्मेदारी अन्य संबंधित विभागीय स्तर पर अधिक उपयुक्त रूप से निर्धारित की जा सकती है। संघ ने विशेष रूप से कहा है कि पूर्व में ग्रामीण आबादी क्षेत्र से संबंधित पट्टे, भवन निर्माण एवं नक्शा अनुमोदन आदि कार्य पंचायत स्तर से संपादित होते रहे हैं। ऐसे में स्वामित्व रजिस्ट्री के निष्पादन कार्य को भी पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संपादित किया जाना अधिक उपयुक्त होगा, जिससे पटवारी संवर्ग पर अनावश्यक कानूनी एवं व्यक्तिगत दायित्व न आए। पटवारी संघ ने कहा कि फार्मर आईडी निर्माण एक सतत प्रक्रिया है तथा इसमें तकनीकी समस्याएं भी आती रहती हैं। इसके लिए पटवारियों पर मानसिक दबाव अथवा कार्रवाई किया जाना उचित नहीं है। जब तक इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक संघ फार्मर आईडी निर्माण के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराएगा। साथ ही जियो-टैग आधारित गिरदावरी को व्यवहारिक रूप से कठिन बताते हुए इसे पटवारी कार्य से पृथक करने की मांग दोहराई है। पटवारी संघ ने शासन से मांग की है कि कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, वेतन विसंगति एवं सेवा संबंधी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।
    1
    स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए
स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य से पटवारी संवर्ग को पूर्णत पृथक रखा जाए
शाजापुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाजापुर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” के अंतर्गत पटवारी संवर्ग को रजिस्ट्री एवं उससे जुड़े निष्पादन कार्यों से पूर्णतः पृथक रखने की मांग की है। संघ का स्पष्ट मत है कि ग्रामीण आबादी भूमि से संबंधित स्वामित्व एवं स्थानीय सत्यापन की प्रकृति सामान्य कृषि भूमि के राजस्व कार्यों से अलग है और ऐसे कार्यों में पटवारियों पर अतिरिक्त एवं व्यक्तिगत कानूनी दायित्व डालना उचित नहीं है। मंगलवार को जिलेभर में पटवारियों ने संघ के अध्यक्ष हरिओम हनोतिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया कि स्वामित्व योजना ग्रामीण नागरिकों को अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है और पटवारी संवर्ग योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सदैव सहयोग करता रहा है। किंतु रजिस्ट्री निष्पादन, ई-केवाईसी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन जैसे कार्यों में पटवारी को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी बनाना उचित नहीं है, क्योंकि इन कार्यों से संबंधित प्राथमिक जानकारी एवं स्थानीय सत्यापन की जिम्मेदारी अन्य संबंधित विभागीय स्तर पर अधिक उपयुक्त रूप से निर्धारित की जा सकती है। संघ ने विशेष रूप से कहा है कि पूर्व में ग्रामीण आबादी क्षेत्र से संबंधित पट्टे, भवन निर्माण एवं नक्शा अनुमोदन आदि कार्य पंचायत स्तर से संपादित होते रहे हैं। ऐसे में स्वामित्व रजिस्ट्री के निष्पादन कार्य को भी पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संपादित किया जाना अधिक उपयुक्त होगा, जिससे पटवारी संवर्ग पर अनावश्यक कानूनी एवं व्यक्तिगत दायित्व न आए। पटवारी संघ ने कहा कि फार्मर आईडी निर्माण एक सतत प्रक्रिया है तथा इसमें तकनीकी समस्याएं भी आती रहती हैं। इसके लिए पटवारियों पर मानसिक दबाव अथवा कार्रवाई किया जाना उचित नहीं है। जब तक इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक संघ फार्मर आईडी निर्माण के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराएगा। साथ ही जियो-टैग आधारित गिरदावरी को व्यवहारिक रूप से कठिन बताते हुए इसे पटवारी कार्य से पृथक करने की मांग दोहराई है। पटवारी संघ ने शासन से मांग की है कि कैडर रिव्यू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, वेतन विसंगति एवं सेवा संबंधी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम पंचायत देहरीपाल सरपंच ने कराई श्री देवस्थान तीर्थ यात्रा, 250 यात्री हुए रवाना *ग्राम पंचायत देहरीपाल सरपंच ने कराई श्री देवस्थान तीर्थ यात्रा, 250 यात्री हुए रवाना* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    1
    ग्राम पंचायत देहरीपाल सरपंच ने कराई श्री देवस्थान तीर्थ यात्रा, 250 यात्री हुए रवाना
*ग्राम पंचायत देहरीपाल सरपंच ने कराई श्री देवस्थान तीर्थ यात्रा, 250 यात्री हुए रवाना*
📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बड़ोद 15 सितंबर 2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया। किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया। 23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे
    4
    बड़ोद 15 सितंबर 
2025 खरीफ का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग, खराब सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा देने की मांगl
बड़ौद (आगर)। भारतीय किसान संघ बड़ौद द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखा गया।
किसान संघ ने मांग की कि 2025 खरीफ फसल का बकाया भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में जमा कराया जाए। वहीं वर्तमान में सोयाबीन की फसल में फैल रहे ‘पीला मोजेक’ रोग से फसल को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए तथा पात्र किसानों को फसल बीमा एवं मुआवजे की राशि दिलाई जाए। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य स्थानीय किसान समस्याओं से भी तहसीलदार को अवगत कराया गया।
23 सितंबर को आगर मालवा में बड़ा आंदोलन किया जायेगा 
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रमसिंह आंजना ने किसानों से 23 सितंबर 2026 को  धरना-प्रदर्शन एवं महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। थाना प्रभारी रूप सिंह बेस भारतीय किसान संघ के तहसील उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह अंजना रामचंद्र उदयपुर मागु सिंह शिवनारायण जी गोवर्धन सिंह अंजना श्याम सिंह लक्ष्मण सिंह कालू सिंह नारायण सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    1
    किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज


किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मंगलवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों के निराकरण की उठाई आवाज
किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ बड़ौद इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। किसान संघ द्वारा बडौद बस स्टैंड से रैली निकाली गई जो डग मार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचीं जहां पर किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शासन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं, फसलों से जुड़े मुद्दों तथा किसानों को शासन की योजनाओं का उचित लाभ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को वर्तमान समय में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण आवश्यक है।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाते हुए शासन से किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूप सिंह बेस,कृषि विभाग के अधिकारी,किसान संघ के तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना,लक्ष्मण सिंह, श्याम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    user_मोहम्मद आरिफ
    मोहम्मद आरिफ
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर। आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर।
आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाजापुर में व्यापारी के साढ़े पांच लाख रुपये की मूंगफली गायब, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार शाजापुर में व्यापारी के साढ़े पांच लाख रुपये की मूंगफली गायब, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार शाजापुर। शहर के महुपुरा निवासी व्यापारी सोहेल खान ने ट्रांसपोर्टर द्वारा लाखों रुपये मूल्य का माल गायब करने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक (SP) शाजापुर को आवेदन देकर उचित वैधानिक कार्रवाई करने और अपना माल वापस दिलवाने की मांग की है। क्या है पूरा मामला? आवेदन के अनुसार, महुपुरा निवासी सोहेल खान (पिता सरदार खान) ने न्यू जनता रोड लाईंस नामक ट्रांसपोर्ट (मालिक शोएब), जो एचपी पेट्रोल पंप बायपास रोड शाजापुर (थाना कोतवाली) पर स्थित है, के माध्यम से राजकोट से मूंगफली मंगवाने का सौदा किया था। * माल का विवरण: राजकोट से मूंगफली के 254 कट्टे (अनुमानित कीमत ₹5,45,000/-) लाने के लिए ट्रांसपोर्टर को अधिकृत किया गया था। * भाड़ा व एडवांस: कुल भाड़ा ₹34,000/- तय हुआ था, जिसमें से ₹10,000/- का भुगतान PhonePe द्वारा एडवांस में किया गया था। * लापरवाही/धोखाधड़ी: 21 अगस्त 2026 को राजकोट में ट्रांसपोर्टर को माल सुपुर्द कर दिया गया था। आरोप है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी व्यापारी को उनका माल नहीं सौंपा गया और ट्रांसपोर्टर द्वारा टालमटोल की जा रही है। थाने में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, SP की शरण में पहुंचे पीड़ित पीड़ित व्यापारी का कहना है कि जब वे इस मामले की शिकायत करने स्थानीय थाने पहुंचे, तो पुलिस द्वारा घटना स्थल का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का तर्क है कि ट्रांसपोर्ट की बुकिंग शाजापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कार्यालय से हुई थी और एडवांस राशि भी वहीं दी गई थी, इसलिए घटना स्थल शाजापुर ही बनता है। थाने से राहत न मिलने पर व्यापारी ने SP कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर ट्रांसपोर्ट बिल्टी संलग्न की है और निष्पक्ष जांच कर माल वापस दिलाने की मांग की है।
    4
    शाजापुर में व्यापारी के साढ़े पांच लाख रुपये की मूंगफली गायब, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
शाजापुर में व्यापारी के साढ़े पांच लाख रुपये की मूंगफली गायब, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
शाजापुर। शहर के महुपुरा निवासी व्यापारी सोहेल खान ने ट्रांसपोर्टर द्वारा लाखों रुपये मूल्य का माल गायब करने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक (SP) शाजापुर को आवेदन देकर उचित वैधानिक कार्रवाई करने और अपना माल वापस दिलवाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
आवेदन के अनुसार, महुपुरा निवासी सोहेल खान (पिता सरदार खान) ने न्यू जनता रोड लाईंस नामक ट्रांसपोर्ट (मालिक शोएब), जो एचपी पेट्रोल पंप बायपास रोड शाजापुर (थाना कोतवाली) पर स्थित है, के माध्यम से राजकोट से मूंगफली मंगवाने का सौदा किया था।
* माल का विवरण: राजकोट से मूंगफली के 254 कट्टे (अनुमानित कीमत ₹5,45,000/-) लाने के लिए ट्रांसपोर्टर को अधिकृत किया गया था।
* भाड़ा व एडवांस: कुल भाड़ा ₹34,000/- तय हुआ था, जिसमें से ₹10,000/- का भुगतान PhonePe द्वारा एडवांस में किया गया था।
* लापरवाही/धोखाधड़ी: 21 अगस्त 2026 को राजकोट में ट्रांसपोर्टर को माल सुपुर्द कर दिया गया था। आरोप है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी व्यापारी को उनका माल नहीं सौंपा गया और ट्रांसपोर्टर द्वारा टालमटोल की जा रही है।
थाने में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट, SP की शरण में पहुंचे पीड़ित
पीड़ित व्यापारी का कहना है कि जब वे इस मामले की शिकायत करने स्थानीय थाने पहुंचे, तो पुलिस द्वारा घटना स्थल का हवाला देकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का तर्क है कि ट्रांसपोर्ट की बुकिंग शाजापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कार्यालय से हुई थी और एडवांस राशि भी वहीं दी गई थी, इसलिए घटना स्थल शाजापुर ही बनता है। थाने से राहत न मिलने पर व्यापारी ने SP कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर ट्रांसपोर्ट बिल्टी संलग्न की है और निष्पक्ष जांच कर माल वापस दिलाने की मांग की है।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाजापुर: मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 3.02 लाख रुपये का सामान और बाइक जब्त; तीन संदिग्ध फरार​ शाजापुर: मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 3.02 लाख रुपये का सामान और बाइक जब्त; तीन संदिग्ध फरार ​घटना का स्थान: मक्सी-जलालपुरा बायपास हाईवे, रेलवे ओवरब्रिज के पास, मक्सी (शाजापुर जिला). ​दिनांक व समय: 14 सितंबर की रात, लगभग 7:20 बजे. ​अधिकारियों का मार्गदर्शन: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी बेरछा नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मदन इवणे के नेतृत्व में की गई. ​मुख्य विवरण: ​चेकिंग के दौरान भगाए संदिग्ध: मक्सी-जलालपुरा बायपास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर, बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा यूनिकॉर्न बाइक पर सवार तीन संदिग्ध अचानक वाहन मोड़कर भागे. ​अंधेरे का फायदा उठाकर भागे: पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वे मक्सी हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक छोड़कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए. ​बरामद सामान और जेवरात: लावारिस छोड़ी गई बाइक के हैंडल पर टंगे झोले से चोरी के औजार और भारी मात्रा में संदिग्ध चांदी के जेवरात मिले. ​जेवरात की मात्रा: कुल वजन लगभग 800 से 900 ग्राम (कीमत करीब 2 लाख रुपये), जिसमें 28 बिछिया, 17 पायल, एक छोटी चूड़ी और एक चांदी का नारियल शामिल है. ​अन्य सामान: एक कटर, बड़ा स्क्रूड्राइवर, लोहे का एडजेस्टेबल पाना (कीमत करीब 2,000 रुपये) और एक होंडा यूनिकॉर्न बाइक (कीमत करीब 1 लाख रुपये). ​कुल जब्ती: लगभग 3 लाख 2 हजार रुपये का कुल सामान जब्त किया गया है. ​पुलिस की कार्रवाई: ​पुलिस ने इस मामले में धारा 106 BNSS और धारा 305(C) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ​फरार चल रहे तीनों संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आगे की जांच जारी है.
    1
    शाजापुर: मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 3.02 लाख रुपये का सामान और बाइक जब्त; तीन संदिग्ध फरार​ 
शाजापुर: मक्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के संदेह में 3.02 लाख रुपये का सामान और बाइक जब्त; तीन संदिग्ध फरार
​घटना का स्थान: मक्सी-जलालपुरा बायपास हाईवे, रेलवे ओवरब्रिज के पास, मक्सी (शाजापुर जिला).
​दिनांक व समय: 14 सितंबर की रात, लगभग 7:20 बजे.
​अधिकारियों का मार्गदर्शन: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी बेरछा नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मदन इवणे के नेतृत्व में की गई.
​मुख्य विवरण:
​चेकिंग के दौरान भगाए संदिग्ध: मक्सी-जलालपुरा बायपास हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर, बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा यूनिकॉर्न बाइक पर सवार तीन संदिग्ध अचानक वाहन मोड़कर भागे.
​अंधेरे का फायदा उठाकर भागे: पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वे मक्सी हाईवे स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक छोड़कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए.
​बरामद सामान और जेवरात: लावारिस छोड़ी गई बाइक के हैंडल पर टंगे झोले से चोरी के औजार और भारी मात्रा में संदिग्ध चांदी के जेवरात मिले.
​जेवरात की मात्रा: कुल वजन लगभग 800 से 900 ग्राम (कीमत करीब 2 लाख रुपये), जिसमें 28 बिछिया, 17 पायल, एक छोटी चूड़ी और एक चांदी का नारियल शामिल है.
​अन्य सामान: एक कटर, बड़ा स्क्रूड्राइवर, लोहे का एडजेस्टेबल पाना (कीमत करीब 2,000 रुपये) और एक होंडा यूनिकॉर्न बाइक (कीमत करीब 1 लाख रुपये).
​कुल जब्ती: लगभग 3 लाख 2 हजार रुपये का कुल सामान जब्त किया गया है.
​पुलिस की कार्रवाई:
​पुलिस ने इस मामले में धारा 106 BNSS और धारा 305(C) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
​फरार चल रहे तीनों संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश के लिए आगे की जांच जारी है.
    user_मंगल भिलाला
    मंगल भिलाला
    Court reporter शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.