logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिसे दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, उसे इंसानियत ने दी आखिरी विदाई! 72 घंटे बाद भी नहीं हुई लावारिस शव की शिनाख्त धौलपुर ज़िले के बाड़ी। विशनगिरी मंदिर परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से शव का तुलसीवन मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान अपना घर सेवा समिति के संरक्षक विष्णु महेरे और पूरी टीम ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बिना किसी पहचान और स्वार्थ के एक अनजान व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाकर टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाया।गौरतलब है कि अपना घर सेवा समिति बाड़ी लगातार लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग करती आ रही है। इसी वर्ष अप्रैल में एक लावारिस पुरुष और मई में एक महिला के शव का भी संस्था के संरक्षक विष्णु महेरे द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था। जिसे दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, उसे इंसानियत ने दी आखिरी विदाई! 72 घंटे बाद भी नहीं हुई लावारिस शव की शिनाख्त धौलपुर ज़िले के बाड़ी। विशनगिरी मंदिर परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से शव का तुलसीवन मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान अपना घर सेवा समिति के संरक्षक विष्णु महेरे और पूरी टीम ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बिना किसी पहचान और स्वार्थ के एक अनजान व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाकर टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाया।गौरतलब है कि अपना घर सेवा समिति बाड़ी लगातार लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग करती आ रही है। इसी वर्ष अप्रैल में एक लावारिस पुरुष और मई में एक महिला के शव का भी संस्था के संरक्षक विष्णु महेरे द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था।

14 hrs ago
user_Deepu Verma
Deepu Verma
धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
14 hrs ago

जिसे दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, उसे इंसानियत ने दी आखिरी विदाई! 72 घंटे बाद भी नहीं हुई लावारिस शव की शिनाख्त धौलपुर ज़िले के बाड़ी। विशनगिरी मंदिर परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से शव का तुलसीवन मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान अपना घर सेवा समिति के संरक्षक विष्णु महेरे और पूरी टीम ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बिना किसी पहचान और स्वार्थ के एक अनजान व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाकर टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाया।गौरतलब है कि अपना घर सेवा समिति बाड़ी लगातार लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग करती आ रही है। इसी वर्ष अप्रैल में एक लावारिस पुरुष और मई में एक महिला के शव का भी संस्था के संरक्षक विष्णु महेरे द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था। जिसे दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, उसे इंसानियत ने दी आखिरी विदाई! 72 घंटे बाद भी नहीं हुई लावारिस शव की शिनाख्त धौलपुर ज़िले के बाड़ी। विशनगिरी मंदिर परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से शव का तुलसीवन मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान अपना घर सेवा समिति के संरक्षक विष्णु महेरे और पूरी टीम ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बिना किसी पहचान और स्वार्थ के एक अनजान व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाकर टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाया।गौरतलब है कि अपना घर सेवा समिति बाड़ी लगातार लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग करती आ रही है। इसी वर्ष अप्रैल में एक लावारिस पुरुष और मई में एक महिला के शव का भी संस्था के संरक्षक विष्णु महेरे द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *थाने के बाहर विरोध से समझौते तक… राखी सिकरवार के मामले में नया मोड़!* *किसके कहने पर किया राखी सिकरवार ने थाना प्रभारी का विरोध* मुरैना अंबाह। सोशल मीडिया पर राखी सिकरवार का वीडियो सामने आया, जिसमें वह अंबाह थाने के बाहर पुलिस से आवेदन लेने और सुनवाई की मांग करती नजर आईं। मामले में अंबाह थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिकायतकर्ता थाने के अंदर आकर विधिवत आवेदन प्रस्तुत करें, नियमानुसार उसकी सुनवाई और कार्रवाई की जाएगी। *कुछ घंटों बाद बदला घटनाक्रम!* पहले वीडियो में विरोध, वहीं बाद में सामने आए दूसरे वीडियो में राखी सिकरवार और थाना प्रभारी के बीच बातचीत/समझौते जैसी स्थिति दिखाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। *राखी सिकरवार के साथ कौन और क्यों बिरोध किया थाना प्रभारी का?* सोशल मीडिया पर राखी सिकरवार के समर्थन को लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। हालांकि किस व्यक्ति ने वास्तव में समर्थन किया, यह स्पष्ट प्रमाण या संबंधित व्यक्ति के बयान के आधार पर ही कहा जाना उचित होगा। *पुलिस का पक्ष भी जरूरी* पूरे मामले में सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय दोनों पक्षों की बात सामने आना जरूरी है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने आवेदन की प्रक्रिया FIR को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया
    1
    *थाने के बाहर विरोध से समझौते तक… राखी सिकरवार के मामले में नया मोड़!*
*किसके कहने पर किया राखी सिकरवार ने थाना प्रभारी का विरोध*
मुरैना अंबाह। सोशल मीडिया पर राखी सिकरवार का वीडियो सामने आया, जिसमें वह अंबाह थाने के बाहर पुलिस से आवेदन लेने और सुनवाई की मांग करती नजर आईं।
मामले में अंबाह थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिकायतकर्ता थाने के अंदर आकर विधिवत आवेदन प्रस्तुत करें, नियमानुसार उसकी सुनवाई और कार्रवाई की जाएगी।
*कुछ घंटों बाद बदला घटनाक्रम!*
पहले वीडियो में विरोध, वहीं बाद में सामने आए दूसरे वीडियो में राखी सिकरवार और थाना प्रभारी के बीच बातचीत/समझौते जैसी स्थिति दिखाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
*राखी सिकरवार के साथ कौन और क्यों बिरोध किया थाना प्रभारी का?*
सोशल मीडिया पर राखी सिकरवार के समर्थन को लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। हालांकि किस व्यक्ति ने वास्तव में समर्थन किया, यह स्पष्ट प्रमाण या संबंधित व्यक्ति के बयान के आधार पर ही कहा जाना उचित होगा।
*पुलिस का पक्ष भी जरूरी* 
पूरे मामले में सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय दोनों पक्षों की बात सामने आना जरूरी है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने आवेदन की प्रक्रिया FIR को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शिक्षण कार्य के साथ साथ स्वच्छता का भी संदेश,हर रोज सफाई हेतु श्री दंदरौआ धाम पहुंचते हैं शिक्षक गण अंबाह। शिक्षण कार्य के साथ साथ अवकाश के दिन स्वच्छता का संदेश देने, धार्मिक स्थल श्री दंदरौआ धाम परिसर में साफ़ सफाई करने अंबाह पोरसा के स्थानीय शिक्षकों का एक जत्था व आम धर्म प्रेमी व श्रद्धालु सप्रेम दंदरौआ धाम पहुंचते हैं वहां परिसर की सफाई में योगदान करते। इस धर्म प्रेमी व शिक्षक जत्थे में हरिओम थापक, हरिशंकर तोमर, सहित लगभग एक दर्जन भर लोग हर रविवार को श्री दंदरौआ धाम पहुंचते हैं।
    1
    शिक्षण कार्य के साथ साथ स्वच्छता का भी संदेश,हर रोज सफाई हेतु श्री दंदरौआ धाम पहुंचते हैं शिक्षक गण 
अंबाह।
शिक्षण कार्य के साथ साथ अवकाश के दिन स्वच्छता का संदेश देने, धार्मिक स्थल श्री दंदरौआ धाम परिसर में साफ़ सफाई करने अंबाह पोरसा के स्थानीय शिक्षकों का एक जत्था व आम धर्म प्रेमी व श्रद्धालु सप्रेम दंदरौआ धाम पहुंचते हैं वहां परिसर की सफाई में योगदान करते। इस धर्म प्रेमी व शिक्षक जत्थे में हरिओम थापक, हरिशंकर तोमर, सहित लगभग एक दर्जन भर लोग हर रविवार को श्री दंदरौआ धाम पहुंचते हैं।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिलेंडर में पानी निकलने का दावा, बदलने को लेकर विवाद; वीडियो वायरल गैस सिलेंडर में पानी निकलने के दावे से विवाद, वीडियो वायरल मुरैना। शहर में बृजेश्वरी गैस एजेंसी से लिए गए गैस सिलेंडर को लेकर एक उपभोक्ता और दूसरे पक्ष के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपभोक्ता ने सिलेंडर से पानी निकलने का दावा करते हुए उसे बदलने की मांग की है। वायरल वीडियो में उपभोक्ता सिलेंडर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराता दिखाई दे रहा है। उपभोक्ता का आरोप है कि सिलेंडर बदलने की बात कहने पर एजेंसी से जुड़े व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा सिलेंडर बदलने के लिए पैसे मांगे गए। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सिलेंडर में वास्तव में पानी था या नहीं और सिलेंडर बदलने के लिए पैसे मांगे जाने का आरोप कितना सही है। मामले में संबंधित गैस एजेंसी का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। यदि उपभोक्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले में जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्ष के स्पष्टीकरण और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    सिलेंडर में पानी निकलने का दावा, बदलने को लेकर विवाद; वीडियो वायरल
गैस सिलेंडर में पानी निकलने के दावे से विवाद, वीडियो वायरल
मुरैना। शहर में बृजेश्वरी गैस एजेंसी से लिए गए गैस सिलेंडर को लेकर एक उपभोक्ता और दूसरे पक्ष के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपभोक्ता ने सिलेंडर से पानी निकलने का दावा करते हुए उसे बदलने की मांग की है।
वायरल वीडियो में उपभोक्ता सिलेंडर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराता दिखाई दे रहा है। उपभोक्ता का आरोप है कि सिलेंडर बदलने की बात कहने पर एजेंसी से जुड़े व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा सिलेंडर बदलने के लिए पैसे मांगे गए।
हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सिलेंडर में वास्तव में पानी था या नहीं और सिलेंडर बदलने के लिए पैसे मांगे जाने का आरोप कितना सही है।
मामले में संबंधित गैस एजेंसी का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। यदि उपभोक्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले में जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ सकती है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्ष के स्पष्टीकरण और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Dharmendra argal
    Dharmendra argal
    पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रूपवास: गड्ढों में तब्दील घाटोली-इब्राहिमपुर-मिलसवां सड़क, ग्रामीणों ने 'विकसित भारत जनसेवा अभियान शिविर' में सौंपा ज्ञापन... रूपवास उपखंड के घाटोली गांव से इब्राहिमपुर-मिलसवां सड़क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर श्री राधारानी विकास सेवा समिति इब्राहिमपुर के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने पंचायत स्तर पर आयोजित 'विकसित भारत जनसेवा अभियान शिविर' में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने विधायक, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और तहसीलदार के नाम ज्ञापन देकर सड़क की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की। समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर और खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल बसें और अन्य वाहन गुजरते हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में है। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है। आपातकाल में मरीज को रूपवास अस्पताल पहुंचाने में सड़क की खराब हालत के कारण काफी समय बर्बाद होता है। ग्रामीणों ने जनहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटोली-इब्राहिमपुर-मिलसवां सड़क मार्ग का तत्काल निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत/पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग की है। इस मौके पर मोहर सिंह प्रशासक, पी.एस. राजावत, आर.एस. राजावत, ऋषि राजावत, जीतू सिकरवार, प्रेमनारायण, अमर सिंह, लखन अवतार, संगीता, वीरेंद्र, सुरेश वर्मा, भारत कुमार, योगेश, हरीशंकर, नितिन, महताब सिंह, जीतू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    रूपवास: गड्ढों में तब्दील घाटोली-इब्राहिमपुर-मिलसवां सड़क, ग्रामीणों ने 'विकसित भारत जनसेवा अभियान शिविर' में सौंपा ज्ञापन...
रूपवास उपखंड के घाटोली गांव से इब्राहिमपुर-मिलसवां सड़क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर श्री राधारानी विकास सेवा समिति इब्राहिमपुर के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने पंचायत स्तर पर आयोजित 'विकसित भारत जनसेवा अभियान शिविर' में ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने विधायक, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और तहसीलदार के नाम ज्ञापन देकर सड़क की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की।
समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर और खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल बसें और अन्य वाहन गुजरते हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में है। साथ ही बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती है। आपातकाल में मरीज को रूपवास अस्पताल पहुंचाने में सड़क की खराब हालत के कारण काफी समय बर्बाद होता है।
ग्रामीणों ने जनहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटोली-इब्राहिमपुर-मिलसवां सड़क मार्ग का तत्काल निरीक्षण करवाकर आवश्यक मरम्मत/पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग की है।
इस मौके पर मोहर सिंह प्रशासक, पी.एस. राजावत, आर.एस. राजावत, ऋषि राजावत, जीतू सिकरवार, प्रेमनारायण, अमर सिंह, लखन अवतार, संगीता, वीरेंद्र, सुरेश वर्मा, भारत कुमार, योगेश, हरीशंकर, नितिन, महताब सिंह, जीतू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कैलारस में 400 क्वार्टर अवैध शराब जब्त दुकान से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार मुरैना/कैलारस। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कैलारस थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई में कैलारस थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह कुशवाह सहित पुलिस बल शामिल रहा।
    1
    कैलारस में 400 क्वार्टर अवैध शराब जब्त
दुकान से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
मुरैना/कैलारस। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कैलारस थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई में कैलारस थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह कुशवाह सहित पुलिस बल शामिल रहा।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भगत सिंह जयंती पर अमर शहीद को सत्-सत् नमन पुणे। महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक सत्-सत् नमन किया गया। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से उन्होंने भारतीय युवाओं के मन में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित की। भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस, विचारों की दृढ़ता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी विचारधारा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को देशहित एवं समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “इंकलाब जिंदाबाद” — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    1
    भगत सिंह जयंती पर अमर शहीद को सत्-सत् नमन
पुणे। महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक सत्-सत् नमन किया गया। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से उन्होंने भारतीय युवाओं के मन में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित की।
भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस, विचारों की दृढ़ता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी विचारधारा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को देशहित एवं समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
“इंकलाब जिंदाबाद”
— सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Fatehabad, Agra•
    2 hrs ago
  • विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह आयोजित रंगोली प्रतियोगिता व पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को दी पोषण संबंधी जानकारी धौलपुर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामधन का पुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व सरपंच रामगोपाल कुशवाह, रामदयाल सिंह एवं सोबरन सिंह के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता के साथ पोषण भोजन के विभिन्न अवयवों से सब्जियों, दालों एवं फलों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं को कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण एवं जल सहित आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर शिक्षक ललित कुशवाह ने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ जीवन के लिए पोषणयुक्त भोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्याप्त ऊर्जा एवं संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। परिवार के सदस्यों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए नियमित रूप से संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश, सहायिका राजकुमारी, आशा सहयोगिनी सरोज सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
    2
    विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह आयोजित
रंगोली प्रतियोगिता व पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को दी पोषण संबंधी जानकारी
धौलपुर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामधन का पुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व सरपंच रामगोपाल कुशवाह, रामदयाल सिंह एवं सोबरन सिंह के सानिध्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता के साथ पोषण भोजन के विभिन्न अवयवों से सब्जियों, दालों एवं फलों आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। महिलाओं को कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण एवं जल सहित आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर शिक्षक ललित कुशवाह ने कहा कि स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ जीवन के लिए पोषणयुक्त भोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्याप्त ऊर्जा एवं संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। परिवार के सदस्यों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए नियमित रूप से संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश, सहायिका राजकुमारी, आशा सहयोगिनी सरोज सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • *अंबाह में मिलावटी कारोबार पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा*श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा, श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा, मुरैना -अंबाह दो गोदाम सील; दूध व अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाने वाली सामग्री ग्लूकोज व संदिग्ध केमिकल सहित सामग्री बरामद मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई में अंबाह में एक व्यापारिक फर्म के दो गोदाम जांच के दायरे में आए। एसडीएम प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। पहले गोदाम में रिफाइंड तेल की जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर गोदाम को सील किया गया। दूसरे गोदाम में ग्लूकोज और केमिकल का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट के बाद फर्म मालिक पर सख्त कार्रवाई होगी।
    1
    *अंबाह में मिलावटी कारोबार पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा*श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा,

श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा,
मुरैना -अंबाह
दो गोदाम सील; दूध व अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाने वाली सामग्री ग्लूकोज व संदिग्ध केमिकल सहित सामग्री बरामद
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई में अंबाह में एक व्यापारिक फर्म के दो गोदाम जांच के दायरे में आए। एसडीएम प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के गोदामों पर छापामार कार्रवाई की।
पहले गोदाम में रिफाइंड तेल की जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर गोदाम को सील किया गया। दूसरे गोदाम में ग्लूकोज और केमिकल का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट के बाद फर्म मालिक पर सख्त कार्रवाई होगी।
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 50 मीटर तक कार को घसीटता रहा ट्रैक्टर... सीसीटीवी ने खोला रेत के खेल का खौफनाक चेहरा! मुरैना। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में रेत से भरे ट्रैक्टर ने सड़क पर ऐसा तांडव मचाया कि एक कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आगे बढ़ता है और इसी दौरान कार उसकी चपेट में आ जाती है। टक्कर के बाद भी ट्रैक्टर चालक वाहन रोकने के बजाय कार को घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहता है। कुछ सेकंड तक कार ट्रैक्टर के साथ सड़क पर घिसटती नजर आती है। गनीमत रही कि कार सवारों की जान बच गई। लेकिन वायरल सीसीटीवी ने अवैध रेत परिवहन में लगे वाहनों के दुस्साहस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सवाल सिर्फ रेत के अवैध परिवहन का नहीं, बल्कि सड़क पर दौड़ते इन वाहनों से आम लोगों की सुरक्षा का भी है। सीसीटीवी में कैद यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    50 मीटर तक कार को घसीटता रहा ट्रैक्टर... सीसीटीवी ने खोला रेत के खेल का खौफनाक चेहरा!
मुरैना। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में रेत से भरे ट्रैक्टर ने सड़क पर ऐसा तांडव मचाया कि एक कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आगे बढ़ता है और इसी दौरान कार उसकी चपेट में आ जाती है। टक्कर के बाद भी ट्रैक्टर चालक वाहन रोकने के बजाय कार को घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहता है। कुछ सेकंड तक कार ट्रैक्टर के साथ सड़क पर घिसटती नजर आती है।
गनीमत रही कि कार सवारों की जान बच गई। लेकिन वायरल सीसीटीवी ने अवैध रेत परिवहन में लगे वाहनों के दुस्साहस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब सवाल सिर्फ रेत के अवैध परिवहन का नहीं, बल्कि सड़क पर दौड़ते इन वाहनों से आम लोगों की सुरक्षा का भी है।
सीसीटीवी में कैद यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.