*अंबाह में मिलावटी कारोबार पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा*श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा, श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा, मुरैना -अंबाह दो गोदाम सील; दूध व अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाने वाली सामग्री ग्लूकोज व संदिग्ध केमिकल सहित सामग्री बरामद मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई में अंबाह में एक व्यापारिक फर्म के दो गोदाम जांच के दायरे में आए। एसडीएम प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। पहले गोदाम में रिफाइंड तेल की जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर गोदाम को सील किया गया। दूसरे गोदाम में ग्लूकोज और केमिकल का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट के बाद फर्म मालिक पर सख्त कार्रवाई होगी।
*अंबाह में मिलावटी कारोबार पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा*श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा, श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा, मुरैना -अंबाह दो गोदाम सील; दूध व अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाने वाली सामग्री ग्लूकोज व संदिग्ध केमिकल सहित सामग्री बरामद मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई में अंबाह में एक व्यापारिक फर्म के दो गोदाम जांच के दायरे में आए। एसडीएम प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। पहले गोदाम में रिफाइंड तेल की जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर गोदाम को सील किया गया। दूसरे गोदाम में ग्लूकोज और केमिकल का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट के बाद फर्म मालिक पर सख्त कार्रवाई होगी।
- पूर्व सैनिक LD यशपाल सिंह पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान एवं सिखधर्म के रीत-रिवाज के साथ दी गई अंतिम विदाई* लुधियाना(पंजाब) अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि भारतीय सेना के पूर्व सैनिक *LD यशपाल सिंह (ESM - 57 AR)* का 26 सितंबर 2026 को हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और चाहने वालों को विलखता छोड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यशपाल सिंह को अचानक हृदयाघात आया, जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सैनिक होने के नाते उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ सिखधर्म की रीत-रिवाज के साथ किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी और अंतिम विदाई दी।अंतिम विदाई के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और पूर्व सैनिक साथी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। यशपाल सिंह अपने मिलनसार स्वभाव और अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे समाज सेवा और सैनिक संगठनों से जुड़े रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। *विनम्र श्रद्धांजलि, शत-शत नमन।*4
- *थाने के बाहर विरोध से समझौते तक… राखी सिकरवार के मामले में नया मोड़!* *किसके कहने पर किया राखी सिकरवार ने थाना प्रभारी का विरोध* मुरैना अंबाह। सोशल मीडिया पर राखी सिकरवार का वीडियो सामने आया, जिसमें वह अंबाह थाने के बाहर पुलिस से आवेदन लेने और सुनवाई की मांग करती नजर आईं। मामले में अंबाह थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिकायतकर्ता थाने के अंदर आकर विधिवत आवेदन प्रस्तुत करें, नियमानुसार उसकी सुनवाई और कार्रवाई की जाएगी। *कुछ घंटों बाद बदला घटनाक्रम!* पहले वीडियो में विरोध, वहीं बाद में सामने आए दूसरे वीडियो में राखी सिकरवार और थाना प्रभारी के बीच बातचीत/समझौते जैसी स्थिति दिखाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। *राखी सिकरवार के साथ कौन और क्यों बिरोध किया थाना प्रभारी का?* सोशल मीडिया पर राखी सिकरवार के समर्थन को लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। हालांकि किस व्यक्ति ने वास्तव में समर्थन किया, यह स्पष्ट प्रमाण या संबंधित व्यक्ति के बयान के आधार पर ही कहा जाना उचित होगा। *पुलिस का पक्ष भी जरूरी* पूरे मामले में सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय दोनों पक्षों की बात सामने आना जरूरी है। थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा ने आवेदन की प्रक्रिया FIR को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया1
- शिक्षण कार्य के साथ साथ स्वच्छता का भी संदेश,हर रोज सफाई हेतु श्री दंदरौआ धाम पहुंचते हैं शिक्षक गण अंबाह। शिक्षण कार्य के साथ साथ अवकाश के दिन स्वच्छता का संदेश देने, धार्मिक स्थल श्री दंदरौआ धाम परिसर में साफ़ सफाई करने अंबाह पोरसा के स्थानीय शिक्षकों का एक जत्था व आम धर्म प्रेमी व श्रद्धालु सप्रेम दंदरौआ धाम पहुंचते हैं वहां परिसर की सफाई में योगदान करते। इस धर्म प्रेमी व शिक्षक जत्थे में हरिओम थापक, हरिशंकर तोमर, सहित लगभग एक दर्जन भर लोग हर रविवार को श्री दंदरौआ धाम पहुंचते हैं।1
- सिलेंडर में पानी निकलने का दावा, बदलने को लेकर विवाद; वीडियो वायरल गैस सिलेंडर में पानी निकलने के दावे से विवाद, वीडियो वायरल मुरैना। शहर में बृजेश्वरी गैस एजेंसी से लिए गए गैस सिलेंडर को लेकर एक उपभोक्ता और दूसरे पक्ष के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपभोक्ता ने सिलेंडर से पानी निकलने का दावा करते हुए उसे बदलने की मांग की है। वायरल वीडियो में उपभोक्ता सिलेंडर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराता दिखाई दे रहा है। उपभोक्ता का आरोप है कि सिलेंडर बदलने की बात कहने पर एजेंसी से जुड़े व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा सिलेंडर बदलने के लिए पैसे मांगे गए। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि सिलेंडर में वास्तव में पानी था या नहीं और सिलेंडर बदलने के लिए पैसे मांगे जाने का आरोप कितना सही है। मामले में संबंधित गैस एजेंसी का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। यदि उपभोक्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले में जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पक्ष के स्पष्टीकरण और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- कैलारस में 400 क्वार्टर अवैध शराब जब्त दुकान से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार मुरैना/कैलारस। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत कैलारस थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 क्वार्टर अवैध देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई में कैलारस थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह कुशवाह सहित पुलिस बल शामिल रहा।1
- भगत सिंह जयंती पर अमर शहीद को सत्-सत् नमन पुणे। महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक सत्-सत् नमन किया गया। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से उन्होंने भारतीय युवाओं के मन में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित की। भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस, विचारों की दृढ़ता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी विचारधारा और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को देशहित एवं समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “इंकलाब जिंदाबाद” — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- नमकीन व्यवसायी पर रीको एरिया में जानलेवा हमला करने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर रीको एरिया में नमकीन व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था निहालगढ़ थाना पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए पाँच पाँच हजार रुपए के दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है2
- *अंबाह में मिलावटी कारोबार पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा*श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा, श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के दो गोदामों पर SDM के नेतृत्व में छापा, मुरैना -अंबाह दो गोदाम सील; दूध व अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाने वाली सामग्री ग्लूकोज व संदिग्ध केमिकल सहित सामग्री बरामद मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई में अंबाह में एक व्यापारिक फर्म के दो गोदाम जांच के दायरे में आए। एसडीएम प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने श्री बागेश्वर बालाजी ट्रेडर्स के गोदामों पर छापामार कार्रवाई की। पहले गोदाम में रिफाइंड तेल की जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर गोदाम को सील किया गया। दूसरे गोदाम में ग्लूकोज और केमिकल का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, रिपोर्ट के बाद फर्म मालिक पर सख्त कार्रवाई होगी।1