Shuru
Apke Nagar Ki App…
नमकीन व्यवसायी पर रीको एरिया में जानलेवा हमला करने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर रीको एरिया में नमकीन व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था निहालगढ़ थाना पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए पाँच पाँच हजार रुपए के दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है
पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
नमकीन व्यवसायी पर रीको एरिया में जानलेवा हमला करने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर रीको एरिया में नमकीन व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था निहालगढ़ थाना पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए पाँच पाँच हजार रुपए के दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है
More news from राजस्थान and nearby areas
- नमकीन व्यवसायी पर रीको एरिया में जानलेवा हमला करने वाले दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर रीको एरिया में नमकीन व्यवसायी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था निहालगढ़ थाना पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए पाँच पाँच हजार रुपए के दो आरोपियों को और गिरफ्तार किया है2
- रीको में फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला: 5-5 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, रीको में फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला: 5-5 हजार के दो इनामी गिरफ्तार, अल्टो कार, अपाची बाइक और हमले में प्रयुक्त डंडे जब्त; मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके, धौलपुर। न्यूज। निहालगंज थाना पुलिस ने रीको क्षेत्र में नमकीन फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपए के इनामी आरोपी रजना और ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, अपाची मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल डंडे जब्त किए हैं। निहालगंज थाना धौलपुर प्रभारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार 21 अगस्त को फैक्ट्री में घुसकर संचालक और उसके भाई के साथ गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट पर निहालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 26 सितंबर को दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दीपक और देवेन्द्र उर्फ देवा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व सीओ सिटी प्रदीप कुमार के सुपरविजन तथा थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में एसआई सत्यप्रकाश सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।1
- नगर पालिका बसेड़ी में भाजपा पदाधिकारियों ने किया ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण बसेड़ी। नगर पालिका बसेड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण का भाजपा बसेड़ी मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, नगर पालिका बसेड़ी के चेयरमैन राघवेन्द्र सिंह जाटव, पूर्व विधायक सुखराम कोली सहित भाजपा पदाधिकारी एवं नगर पालिका पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विभिन्न विषयों एवं विचारों पर उपस्थित लोगों ने चर्चा की तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, भानुप्रताप सिंह, ब्रजराज सिंह, महामंत्री कवेन्द्र सिंह परमार, सुरेश शर्मा, निरंजन सिंह, अश्वनी परमार, जगदीश गिरी, लोकेश सोनी, बलवीर सेन, लोकेंद्र सिंह, नितिन कुशवाह, श्योदान गुर्जर, मुकेश कौशिक, प्रदीप महेरे, हेमंत चौधरी, रितेश सोनी, आकाश सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।4
- जिसे दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, उसे इंसानियत ने दी आखिरी विदाई! 72 घंटे बाद भी नहीं हुई लावारिस शव की शिनाख्त धौलपुर ज़िले के बाड़ी। विशनगिरी मंदिर परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से शव का तुलसीवन मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान अपना घर सेवा समिति के संरक्षक विष्णु महेरे और पूरी टीम ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बिना किसी पहचान और स्वार्थ के एक अनजान व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाकर टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाया।गौरतलब है कि अपना घर सेवा समिति बाड़ी लगातार लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग करती आ रही है। इसी वर्ष अप्रैल में एक लावारिस पुरुष और मई में एक महिला के शव का भी संस्था के संरक्षक विष्णु महेरे द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था। जिसे दुनिया में कोई अपना नहीं मिला, उसे इंसानियत ने दी आखिरी विदाई! 72 घंटे बाद भी नहीं हुई लावारिस शव की शिनाख्त धौलपुर ज़िले के बाड़ी। विशनगिरी मंदिर परिसर में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। परिजनों का कोई पता नहीं चलने पर बाड़ी सदर थाना पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपना घर सेवा समिति बाड़ी के सहयोग से शव का तुलसीवन मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।इस दौरान अपना घर सेवा समिति के संरक्षक विष्णु महेरे और पूरी टीम ने आगे बढ़कर मानवता की मिसाल पेश की। बिना किसी पहचान और स्वार्थ के एक अनजान व्यक्ति के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाकर टीम ने इंसानियत का फर्ज निभाया।गौरतलब है कि अपना घर सेवा समिति बाड़ी लगातार लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग करती आ रही है। इसी वर्ष अप्रैल में एक लावारिस पुरुष और मई में एक महिला के शव का भी संस्था के संरक्षक विष्णु महेरे द्वारा अंतिम संस्कार कराया गया था।1
- निहालगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार धौलपुर के निहालगंज थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे थे। कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त अल्टो कार और एक अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वीओ: निहालगंज थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी रजना पुत्र श्री रामजीलाal, उम्र 29 वर्ष, जाति गुर्जर, निवासी चपरौली थाना मनियां, और ऑफिसर पुत्र विजय सिंह, उम्र 25 वर्ष, जाति गुर्जर, निवासी चपरौली थाना मनियां, हाल निवासी संगम विहार कॉलोनी, अंडेला रोड, रीको धौलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को परिवादी देवेंद्र कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला किया। मामले में निहालगंज थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना में प्रयुक्त अल्टो कार और अपाची मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी दीपक और देवेंद्र उर्फ देवा पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। निहालगंज थाना पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की जांच और आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ जारी है।3
- बाड़ी कंचनपुर के कांसपुरा में बिजलीं करंट से युवक की मौत, बिजलीं पोल पर मरम्मत का काम करते समय हादसा, बाड़ी कंचनपुर के कांसपुरा में बिजलीं करंट से युवक की मौत, बिजलीं पोल पर मरम्मत का काम करते समय हादसा, ग्रामीणों का आरोप,शिट-डाउन के बावजूद दौड़ा करंट, करंट लगने के बाद बाड़ी अस्पताल पहुंचा युवक, चिकित्सकों ने किया युवक को मृत घोषित, मृतक 28 वर्षीय महेश पुत्र रामस्वरूप कुशवाहा, कंचनपुर थाना पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिजनों की तहरीर पर की जाएगी मामले की जांच और कार्यवाही, कंचनपुर थाना एएसआई फतेह सिंह कर रहे हैं मामले की जांच।2
- पूर्व सैनिक LD यशपाल सिंह पंचतत्व में विलीन, सैन्य सम्मान एवं सिखधर्म के रीत-रिवाज के साथ दी गई अंतिम विदाई* लुधियाना(पंजाब) अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि भारतीय सेना के पूर्व सैनिक *LD यशपाल सिंह (ESM - 57 AR)* का 26 सितंबर 2026 को हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और चाहने वालों को विलखता छोड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यशपाल सिंह को अचानक हृदयाघात आया, जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सैनिक होने के नाते उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ सिखधर्म की रीत-रिवाज के साथ किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर सलामी दी और अंतिम विदाई दी।अंतिम विदाई के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और पूर्व सैनिक साथी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। यशपाल सिंह अपने मिलनसार स्वभाव और अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे समाज सेवा और सैनिक संगठनों से जुड़े रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। *विनम्र श्रद्धांजलि, शत-शत नमन।*4
- रीको एरिया में नमकीन फैक्ट्री संचालकों पर जानलेवा हमले के मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार दोनों पर था 5-5 हजार रुपये का इनाम, घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार व अपाचे बाइक सहित डंडे जब्त; दो आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार धौलपुर। रीको क्षेत्र में नमकीन फैक्ट्री संचालकों के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5-5 हजार रुपये के इनामी दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार और अपाचे मोटरसाइकिल सहित वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे भी जब्त किए हैं। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर प्रीति चंद्रा आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान आईपीएस के निर्देश पर वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी शहर धौलपुर प्रदीप कुमार आरपीएस के निकट पर्यवेक्षण तथा निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। फैक्ट्री में घुसकर की थी मारपीट पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को देवेन्द्र कुमार शर्मा निवासी शिव नगर पोखरा, मानसरोवर कॉलोनी, नाले वाला रोड ने निहालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे उनके पिता और भाई फैक्ट्री में मौजूद थे। इसी दौरान सफेद रंग की ऑल्टो कार, काली थार और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आरोपियों ने फैक्ट्री का गेट खटखटाकर उन्हें बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने बेसबॉल बैट एवं लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उनके पिता को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने फैक्ट्री के अंदर घुसकर उनके भाई मदन के साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गया। इस संबंध में निहालगंज थाने में मुकदमा नंबर 285/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। दो इनामी आरोपियों को दबोचा पुलिस ने 26 सितंबर को कार्रवाई करते हुए रजना पुत्र रामजीलाल (29) निवासी चपरौली, थाना मनियां, हाल निवासी संगम विहार कॉलोनी, ओंडेला रोड रीको धौलपुर तथा ऑफिसर पुत्र विजय सिंह (25) निवासी चपरौली, थाना मनियां, हाल निवासी संगम विहार कॉलोनी, ओंडेला रोड रीको धौलपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार नंबर RJ11TA1595 एवं अपाचे मोटरसाइकिल नंबर HR26FV1312 जब्त की गई। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश की अहम भूमिका रही। मामले में दीपक पुत्र महेश कुमार निवासी तिघरा, हाल अशोक विहार गुरुद्वारा, धौलपुर तथा देवा उर्फ देवेन्द्र कुमार पुत्र मुकट उर्फ राममुकट निवासी बसई डांग, हाल राजाखेड़ा बाइपास, धौलपुर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।1