Shuru
Apke Nagar Ki App…
sdjdy so😄djtufydla cndos. vie guwkc bkid firb hai chd ka db
Arshu
sdjdy so😄djtufydla cndos. vie guwkc bkid firb hai chd ka db
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- sdjdy so😄djtufydla cndos. vie guwkc bkid firb hai chd ka db1
- विदिशा जिले में यात्री बसों की सुरक्षा जांच के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। हाल की दुर्घटनाओं के बाद इमरजेंसी गेट, फिटनेस व अन्य सुरक्षा मानकों की सघन जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर बस चालकों और संचालकों पर सख्त कार्रवाई होगी।4
- विदिशा के मुगलसराय थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को शिकायत मिलने के महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 23 वर्षीय भानू अहिरवार को पकड़ा और न्यायालय में पेश किया। इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।1
- विदिशा के शमशाबाद में अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज करने से आम जनता परेशान है। इस अनदेखी के खिलाफ पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह को विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा।1
- सागर के गोपालगंज में आगामी बकरा ईद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने और स्वच्छता नियमों का पालन करने की अपील की। क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।1
- सागर जिले के आगासौद में पड़ोसियों ने एक परिवार की महिलाओं और बच्चों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिनका बीना अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, क्योंकि शिकायत के बावजूद आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।1
- कामचोर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा जिन्होंने काम नहीं किया, उन पर तुरंत करें सख्त कार्रवाई पेयजल योजनाओं की समीक्षा में दिए निर्देश,रिवाइज्ड योजनाओं के काम तुरंत पूरे करें, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता सागर,दिनांक 23 मई 2026। जनता को पानी देने के मामले में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। अधिकारी और इंजीनियर दफ्तरों से बाहर निकलें और खुद मौके पर जाकर ठेकेदारों से काम कराएं। यह सख्त निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मंत्री श्री राजपूत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम के अंतर्गत एक-एक परियोजना की योजनावार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही कई जटिल मुद्दों का निपटारा किया और घर-घर नल से जल पहुंचाने के रास्ते सुगम किए। बैठक की खास बात यह रही कि मंत्री श्री राजपूत ने केवल अधिकारियों के से नहीं बल्कि बैठक में मौजूद संबंधित जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर हर क्षेत्र की वास्तविक वस्तुस्थिति जानी। जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं जैसे पाइपलाइन का न बिछना और ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री जी ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को ऑन-स्पॉट सुधार के निर्देश दिए। मंत्री श्री राजपूत ने बिजली विभाग और पी एच ई के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि बिजली के अभाव या तकनीकी खराबी के कारण कोई भी नल-जल योजना बंद नहीं होनी चाहिए। जहां भी बिजली कनेक्शन की समस्या है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दूर किया जाए ताकि जलापूर्ति प्रभावित न हो। स्वच्छता और रखरखाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी पानी की टंकियों में वाटर प्रूफिंगी और सफाई का कार्य कराया जाए, ताकि पानी की शुद्धता और टंकियों का रखरखाव बेहतर बना रहे। जो योजनाएं तकनीकी कारणों से रिवाइज्ड (संशोधित) की गई हैं, उनके बजट और तकनीकी पेचों को सुलझाते हुए रिवाइज्ड योजना के कार्यों को भी अतिशीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। श्री राजपूत ने एनएचएआई रोड निर्माण करने वाले ठेकेदार और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि लापरवाही पूर्ण रोड निर्माण के कारण लगभग 40-50 ग्रामवासी पानी के लिए परेशान है जिन पाइप लाइनों को रोड निर्माण के कारण क्षति पहुंची है उनके सुधार एक सप्ताह में किए जाएं ताकि राहतगढ़ विकासखंड के इन ग्राम वासियों को पानी मिल सके। पाइपलाइन मरम्मत का कार्य तत्काल हो भीषण गर्मी के इस दौर में जहां भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त या लीकेज है, वहां युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तुरंत मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए ताकि पानी की बर्बादी रुके। वॉल्व ऑपरेटर्स को दें ट्रेनिंग ग्राम पंचायतों को सुपुर्द हो चुकी योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए स्थानीय वॉल्व ऑपरेटर्स को तकनीकी ट्रेनिंग दी जाए, एवं जलप्रदाय हेतु समय निर्धारित कर पेयजल का प्रदाय सुनिश्चित करें जिससे ग्रामीण स्तर पर पानी का वितरण सही तरीके से हो सके। ऐसे ठेकेदार जिन्होंने समय पर काम शुरू नहीं किया या काम अधूरा छोड़ दिया है, उनके खिलाफ पेनाल्टी लगाने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में विभागीय समन्वय की कमी के कारण जो प्रोजेक्ट महीनों से अटके थे, उन्हें मंत्री श्री राजपूत ने आपसी तालमेल बिठाकर मौके पर ही सुलझा दिया। इसके साथ ही हर घर तक नल का पानी बिना किसी बाधा के पहुंचे, इसके लिए हर काम की एक निश्चित समयसीमा तय कर दी गई है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। अधिकारी कागजी घोड़े दौड़ाना बंद करें। जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के आधार पर यदि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं होता है, तो ठेकेदारों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वे 15 दिवस बाद पुनः बैठक लेंगे और कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। जिन अधिकारियों, ठेकेदारों द्वारा समय सीमा में प्रगति नहीं लाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, एसडीएम श्री अमन मिश्रा, श्री रोहित वर्मा सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल निगम के विभागीय अधिकारी, इंजीनियर, ठेकेदार, नगर परिषद अध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।4
- शमशाबाद में पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह ने जब फाइलों की जानकारी मांगी, तो पता चला कि नगर परिषद की सरकारी फाइलें अध्यक्ष के घर रखी हैं। इसे गंभीर कानूनी अपराध बताते हुए सीएमओ और अध्यक्ष पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है। अब वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई का इंतजार है।4