कोंच,लगातार बारिश होने से किसानों की तीली की फसल बर्बाद होने की कगार पर किसान परेशान जालौन के कोंच क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कोंच तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तिल की फसल पानी में डूब गई है। दिन गुरुवार की दोपहर 2 बजे किसानों ने बताया लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण सैकड़ों बीघा तिल की फसल प्रभावित होने का अनुमान है। किसानों को फसल खराब होने के साथ ही लागत डूबने की भी चिंता सताने लगी है। कोंच क्षेत्र के मंगरा, ढाड़ी, परैथा, इमलौरी, सेता, उमरी, घमूरी, चांदनी, बसोब, नरी, सुनाया, पहाड़गांव, देवगांव, फुलेला, बरोदा बोहरा, चंदुर्रा और पिंडारी सहित गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर तिल की फसल बोई है। किसानों के अनुसार इन गांवों में करीब एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्र में तिल की फसल खड़ी है। बारिश के कारण अधिकांश खेतों में पानी भर गया है। इसी तरह नदीगांव क्षेत्र के बरहा, सिबनी बुजुर्ग, सिबनी खुर्द, तजपुरा, कनासी, अकनीबा, पजौनियां कनरी और रानीपुरा सहित गांवों में भी तिल की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि तिल की फसल तैयार होने के दौरान खेतों में पानी भरने से पौधों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। बरहा गांव निवासी किसान अनिरुद्ध कुमार, राजकुमार, अनिल पटेल, शिवम पटेल और बबलू प्रजापति ने बताया कि तिल की फसल में करीब एक हजार रुपये प्रति बीघा तक खर्च आता है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा होने के कारण अब किसानों के सामने लागत निकलने का संकट खड़ा हो गया है। परेथा निवासी किसान कैलाश साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 बीघा भूमि में तिल की फसल बोई थी, लेकिन लगातार बारिश से पूरा खेत पानी में डूब गया है। इसी गांव के अरविंद ने 15 बीघा और मंगरा निवासी हरिसिंह ने 15 बीघा में तिल की फसल बोई है। राकेश कुमार समेत अन्य किसानों की फसल भी बारिश की चपेट में है। किसानों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

- जालौन.. सहावनाका के प्रदीप कांड के आरोपी राज बहादुर यादव (मामा ) को जालौन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.. विधायक गौरी शंकर वर्मा के मृतक के घर आने के बाद पुलिस ने आखिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया1
- प्रदीप आत्महत्या कांड में चार दिन बाद आरोपी गिरफ्तार सदर विधायक के आश्वासन के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय में पेश होगा आरोपी जालौन। प्रदीप आत्महत्या कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के चार दिन बाद मामले में वांछित आरोपी राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों को न्याय की उम्मीद जगी है। बताया गया कि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने मृतक प्रदीप के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो दिन की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 के तहत धारा 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(va) एससी-एसटी एक्ट में आरोपी राजबहादुर यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव, निवासी मोहल्ला धुँवाताल, जालौन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- 2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या जालौन: 2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन, 20 अगस्त 2026*। गोहन थाना पुलिस ने ग्राम पृथ्वीपुरा में हुए हत्या के अंधे कत्ल का सफल अनावरण कर दिया है। 22 जून 2026 को वादी राकेश तिवारी पुत्र स्व0 गिरजाशंकर निवासी पृथ्वीपुरा ने अज्ञात के खिलाफ पिता की डंडे से पीटकर हत्या करने की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना गोहन में मु0अ0सं0 51/26 धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ व थानाध्यक्ष गोहन की टीम ने इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर ग्राम बिठौली थाना बिठौली जनपद इटावा निवासी राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को उसकी भांजी रूपाली की शादी थी। तेल की रस्म के दिन शराब के नशे में होने के कारण मृतक गिरजाशंकर ने उसे थप्पड़ों से पीटा और बेइज्जत कर घर से भगा दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने बदला लेने की ठान ली। 21 जून की रात उसने खेत पर सो रहे गिरजाशंकर के सिर पर लकड़ी के डंडे से कई बार वार कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।2
- जालौन में कुठोंद पुलिस ने पकड़ा एक टाप टेन अपराधी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने एक टाप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं1
- लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल जालौन में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद हाथापाई होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रही घटना कब और कहां की है, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर है। आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।1
- कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है2
- कोंच,प्राथमिक शिक्षकों को एफएलएन प्रशिक्षण में कराया गया शैक्षिक गतिविधियों का अभ्यास जालौन के कोंच में गुरुवार को सुबह 11 बजे खंड शिक्षा अधिकारी सुनील के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र कोंच में एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तकों एवं एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान विकसित करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सीखने की नींव मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसके लिए शिक्षकों को बच्चों की उम्र एवं कक्षा के अनुरूप गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को भाषा एवं गणित विषयों को सरल और रुचिकर तरीके से पढ़ाने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण दाताओं ने कहा कि एफएलएन का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्याज्ञान को मजबूत करना है, ताकि बच्चे पढ़ने, लिखने और संख्याओं को समझने में सक्षम बन सकें। उन्होंने सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इससे बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इस दौरान प्रशिक्षक एवं एनआरपी त्रिभुवन पटेल, रविंद्र, रजनीकांत, शैलेंद्र कुमार और रुचिर नायक ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की समझ का आकलन और शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लक्ष्मी पटेल, आरती मिश्रा, पूजा कुशवाहा, ज्योति, सुशील पटेल, मृगेंद्र सराफ, अंकुर वर्मा सहित बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रशिक्षण से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं।1
- जालौन.. जालौन ऐट थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार महंत को टक्कर हुये घायल पहुंचाया गया मेडिकल कॉलेज उरई इलाज जारी1
- जालौन में मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के एट कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां देर शाम नरछा मंदिर के महंत की मोटरसाइकिल में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महंत श्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया है1