कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और
कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
- जालौन में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अभिजीत ने पुलिस को बताया कि बीती 15 अगस्त की दोपहर वह बाइक लेकर घर से बाजार गए थे। बाजार से वापस आकर उन्होंने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।2
- कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।1
- तीन घंटे की बारिश ने कालपी के कई मोहल्लों को बनाया टापू, रामगंज में बाढ़ जैसे हालात कालपी (जालौन)। कालपी नगर में बुधवार को हुई करीब तीन घंटे की तेज बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि मोहल्ला रामगंज में हालात बेहद खराब नजर आए। यहां सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगंज मोहल्ले में बारिश का पानी जमा होने से पूरा इलाका टापू जैसा नजर आया। कई रास्तों पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार इसी तरह की समस्या सामने आती है। कालपी में पहले भी बाढ़ और जलभराव के दौरान रामगंज समेत कई मोहल्लों में पानी पहुंचने की स्थिति सामने आ चुकी है। मौसम विभाग ने भी 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में आने वाले दिनों में नगर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव वाले इलाकों में तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।3
- 🎤आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक व दो अन्य लोग🖥️ जनपद औरैया से बड़ी खबर अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या के मामले मे पूर्व MLC कमलेश पाठक आज आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक के साथ दो अन्य लोग भी उनके साथ औरैया कोर्ट लाये गये है अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन के हत्या के मामले में कोर्ट में आज आना है फैसला । भारी सुरक्षा के साथ औरैया न्यायालय में पहुंचे कमलेश पाठक। 15 मार्च 2020 को शहर के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर में गोली मारकर की गई थी अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या । औरैया कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर का मामला रिपोर्ट -जनपद औरैया से soninews के लिये रामजी व्यास औरैया2
- यमुना के बढ़ते जलस्तर से कालपी में अलर्ट, 13 गांवों पर पैनी नजर प्रशासन ने कसी कमर: फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है नदी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ अलर्ट पर कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। किसी भी संभावित आपदा से निपटने और तटीय इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नदी के बहाव पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील 13 गांवों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि वर्तमान में यमुना का जलस्तर खतरे के बिंदु से नीचे है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इसके बावजूद, जलस्तर में अचानक उछाल की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता, जिसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, भोजन व राहत सामग्री वितरित करने तथा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए खाका तैयार है। किसी भी आपात स्थिति के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बैकअप पर रखा गया है। तटीय 13 गांवों में स्थिति, आवागमन और जलस्तर की पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल शासन-प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।1
- जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट!! कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच सड़क पर लात-घूसे चले और एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF तैयार; 13 गांवों पर खास नजर खतरे के निशान से नीचे नदी का जलस्तर, संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने कसी कमर; ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कालपी (जालौन) यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कालपी क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जबकि संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, नदी के जलस्तर में किसी भी अचानक बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, संभावित बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत सामग्री उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर बचाव अभियान चलाने की तैयारी की गई है। NDRF और SDRF की टीमें भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखी गई हैं। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। 13 गांवों पर विशेष निगरानी यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों को विशेष निगरानी में रखा है। इन क्षेत्रों में जलस्तर की स्थिति, आवागमन और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि यदि जलस्तर अचानक बढ़ता है तो समय रहते प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। ग्रामीणों से अफवाहों से बचने की अपील प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करने तथा अधिकारियों को तत्काल सूचना देने को कहा गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। बावजूद इसके प्रशासन संभावित बाढ़ को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता। जलस्तर की लगातार निगरानी के साथ राहत एवं बचाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा गया है। प्रशासन की तैयारियों पर टिकी निगाहें यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच प्रशासन की तैयारियां अब लगातार निगरानी में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी तरह की परेशानी सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही गई है। प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव अभियान को तुरंत सक्रिय किया जाएगा। फिलहाल कालपी क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और ग्रामीण दोनों सतर्क हैं। आने वाले समय में जलस्तर में होने वाले बदलाव पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।3
- कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।1
- कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!! जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!1