logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अभिजीत ने पुलिस को बताया कि बीती 15 अगस्त की दोपहर वह बाइक लेकर घर से बाजार गए थे। बाजार से वापस आकर उन्होंने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

10 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

जालौन में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अभिजीत ने पुलिस को बताया कि बीती 15 अगस्त की दोपहर वह बाइक लेकर घर से बाजार गए थे। बाजार से वापस आकर उन्होंने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अभिजीत ने पुलिस को बताया कि बीती 15 अगस्त की दोपहर वह बाइक लेकर घर से बाजार गए थे। बाजार से वापस आकर उन्होंने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
    2
    जालौन में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला 
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी 
जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अभिजीत ने पुलिस को बताया कि बीती 15 अगस्त की दोपहर वह बाइक लेकर घर से बाजार गए थे। बाजार से वापस आकर उन्होंने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा* *इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा* *इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित* जनपद जालौन उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत के बाद सोमवार देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित की गई मामला कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परोसा का है गांव निवासी संतराम कुशवाहा 50 करीब डेढ़ माह पूर्व एक हादसे में घायल हो गए थे हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था परिजनों के मुताबिक उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उनके पैर का ऑपरेशन कर उसमें छड़ डाली थी उपचार के बाद जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था आप को बता दें छड़ निकलवाने दोबारा अस्पताल पहुंचे थे संतराम मृतक के बेटे आलोक सिंह के अनुसार 17 अगस्त को वह अपने पिता संतराम को पैर में पड़ी छड़ निकलवाने के लिए दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे परिजनों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने छड़ निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका इसके बाद दोबारा पट्टी बांधकर उन्हें घर भेज दिया गया परिजनों के मुताबिक देर रात घर पहुंचने के बाद संतराम की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी उनकी हालत लगातार खराब होती देख परिजन उन्हें आनन फानन में दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने का आरोप आलोक सिंह का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज की गंभीर हालत के बावजूद चिकित्सकों ने समुचित ध्यान नहीं दिया परिजनों का दावा है कि इस दौरान एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद संतराम की हालत और बिगड़ गई कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में चिकित्सकों से सवाल किए तो मौके पर मौजूद डॉक्टर वहां से चले गए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिया संज्ञान मामला बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी प्रशासन की ओर से तीन वरिष्ठ चिकित्सकों तथा उनके साथ कार्यरत कनिष्ठ चिकित्सकों से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया इसके साथ ही घटनाक्रम की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए दो वरिष्ठ आचार्य स्तर के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की गई समिति में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष वर्मा और फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.पुनीत अवस्थी को शामिल किया गया दो दिन में आएगी जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार जांच समिति पूरे घटनाक्रम मरीज के उपचार चिकित्सकीय प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी समिति को दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए रिपोर्ट में यदि किसी चिकित्सक या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके आधार पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की बात प्रशासन ने कही है बता दें फिलहाल संतराम की मौत को लेकर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें चिकित्सकीय लापरवाही की कोई भूमिका थी या नहीं
    4
    *ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा*

*इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित*


सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा*
*इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित*
जनपद जालौन उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत के बाद सोमवार देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित की गई मामला कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परोसा का है गांव निवासी संतराम कुशवाहा 50 करीब डेढ़ माह पूर्व एक हादसे में घायल हो गए थे हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था परिजनों के मुताबिक उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उनके पैर का ऑपरेशन कर उसमें छड़ डाली थी उपचार के बाद जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था
आप को बता दें छड़ निकलवाने दोबारा अस्पताल पहुंचे थे संतराम मृतक के बेटे आलोक सिंह के अनुसार 17 अगस्त को वह अपने पिता संतराम को पैर में पड़ी छड़ निकलवाने के लिए दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे परिजनों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने छड़ निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका इसके बाद दोबारा पट्टी बांधकर उन्हें घर भेज दिया गया
परिजनों के मुताबिक देर रात घर पहुंचने के बाद संतराम की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी उनकी हालत लगातार खराब होती देख परिजन उन्हें आनन फानन में दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने का आरोप आलोक सिंह का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज की गंभीर हालत के बावजूद चिकित्सकों ने समुचित ध्यान नहीं दिया परिजनों का दावा है कि इस दौरान एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद संतराम की हालत और बिगड़ गई कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में चिकित्सकों से सवाल किए तो मौके पर मौजूद डॉक्टर वहां से चले गए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिया संज्ञान मामला बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी प्रशासन की ओर से तीन वरिष्ठ चिकित्सकों तथा उनके साथ कार्यरत कनिष्ठ चिकित्सकों से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया इसके साथ ही घटनाक्रम की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए दो वरिष्ठ आचार्य स्तर के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की गई समिति में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष वर्मा और फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.पुनीत अवस्थी को शामिल किया गया दो दिन में आएगी जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार जांच समिति पूरे घटनाक्रम मरीज के उपचार चिकित्सकीय प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी समिति को दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए रिपोर्ट में यदि किसी चिकित्सक या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके आधार पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की बात प्रशासन ने कही है 
बता दें फिलहाल संतराम की मौत को लेकर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें चिकित्सकीय लापरवाही की कोई भूमिका थी या नहीं
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन में 2.1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जालौन। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करने का दावा किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती उर्फ वफाती, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा व थाना जालौन, हाल पता आराजी लाइन कसाई मंडी, थाना कोंच, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया है। मामले में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 12 मुकदमों का आपराधि�
    1
    जालौन में 2.1 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
जालौन। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करने का दावा किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने राजू उर्फ रफीक पुत्र बाती उर्फ बफाती उर्फ वफाती, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी मोहल्ला खटीकान, कस्बा व थाना जालौन, हाल पता आराजी लाइन कसाई मंडी, थाना कोंच, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया है। मामले में कोतवाली जालौन में मु0अ0सं0 184/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
12 मुकदमों का आपराधि�
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट!! कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच सड़क पर लात-घूसे चले और एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट!!
कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच सड़क पर लात-घूसे चले और एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF तैयार—13 गांवों पर खास नजर कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन ने संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों को लेकर भी राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और अभी किसी तरह की चिंता वाली स्थिति नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अचानक जलस्तर बढ़ता है या बाढ़ की स्थिति बनती है, तो प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। NDRF और SDRF की टीमें, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग आपात स्थिति में ग्रामीणों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 13 गांवों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे होने के चलते स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। बाढ़ आए या हालात बिगड़ें—प्रशासन राहत और बचाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बाइट __SDM विनय कुमार मौर्य कालपी (जालौन)
    4
    यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF तैयार—13 गांवों पर खास नजर
कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन ने संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों को लेकर भी राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और अभी किसी तरह की चिंता वाली स्थिति नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि अचानक जलस्तर बढ़ता है या बाढ़ की स्थिति बनती है, तो प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। NDRF और SDRF की टीमें, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग आपात स्थिति में ग्रामीणों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
13 गांवों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे होने के चलते स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। बाढ़ आए या हालात बिगड़ें—प्रशासन राहत और बचाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
बाइट __SDM विनय कुमार मौर्य कालपी (जालौन)
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर माता प्रसाद उर्फ पलु यादव, रानू यादव और राहुल यादव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों आए दिन पीड़िता और उसकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी, जिसका उसने छिपकर वीडियो भी बनाया है। तहरीर में बताया गया कि 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि करीब तीन बजे आरोपी कथित तौर पर दीवार कूदकर घर में घुस आए और दीवार पर जबरन काम करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और पुलिस के सामने भी मारपीट करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर माता प्रसाद उर्फ पलु यादव, रानू यादव और राहुल यादव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों आए दिन पीड़िता और उसकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी, जिसका उसने छिपकर वीडियो भी बनाया है।
तहरीर में बताया गया कि 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि करीब तीन बजे आरोपी कथित तौर पर दीवार कूदकर घर में घुस आए और दीवार पर जबरन काम करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और पुलिस के सामने भी मारपीट करने की धमकी देने का आरोप है।
पीड़िता ने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • जालौन.. जालौन तक न्यूज़ की खबर का असर अभिनन्दन गेस्ट हाउस वाली गली के कटीले पेड़ कटने लगे राघव गुर्जर ने की थी शिकायत.. राहगीर बच्चो को मिलेगी राहत #vairal #new #jalaun #letest #2026
    1
    जालौन.. जालौन तक न्यूज़ की  खबर  का असर 
अभिनन्दन गेस्ट हाउस वाली गली के कटीले पेड़ कटने लगे राघव गुर्जर ने की थी शिकायत.. राहगीर बच्चो को मिलेगी राहत #vairal #new #jalaun #letest #2026
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन जालौन। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अगस्त 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मुवीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की। बैठक में एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं एआरपी दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे। नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे के संयोजन में आयोजित बैठक में न्याय पंचायत कुसमरा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय स्तर पर बनाई जाने वाली कार्ययोजना एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं एआरपी सत्येंद्र मिश्रा ने बाल वाटिका के अंतर्गत बिग बुक, लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षक संकुल प्रज्ञा राठौर ने टीएलएम के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूजा चौधरी ने नवाचारों की जानकारी दी, जबकि संकुल शिक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सहायक अध्यापक मनीष पटेल ने स्मार्ट क्लास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव बताए। नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे ने को-लोकेटेड आंगनवाड़ी के बच्चों के समग्र प्रगति पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से चर्चा की। सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार ने विद्यालय को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यशैली पर विचार रखे। बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद मुवीन की ओर से स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई। बैठक में शिवानंद गुर्जर, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह, सुनीता देवी, रिचा गौर, स्वाति पुरवार, सुनीता, कृष्ण पाल सिंह, कुंवर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अमित सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, नित्यानंद सहित न्याय पंचायत कुसमरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    1
    शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन
जालौन। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अगस्त 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मुवीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की। बैठक में एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं एआरपी दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे के संयोजन में आयोजित बैठक में न्याय पंचायत कुसमरा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय स्तर पर बनाई जाने वाली कार्ययोजना एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं एआरपी सत्येंद्र मिश्रा ने बाल वाटिका के अंतर्गत बिग बुक, लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
शिक्षक संकुल प्रज्ञा राठौर ने टीएलएम के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूजा चौधरी ने नवाचारों की जानकारी दी, जबकि संकुल शिक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सहायक अध्यापक मनीष पटेल ने स्मार्ट क्लास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव बताए।
नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे ने को-लोकेटेड आंगनवाड़ी के बच्चों के समग्र प्रगति पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से चर्चा की। सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार ने विद्यालय को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यशैली पर विचार रखे।
बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद मुवीन की ओर से स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई। बैठक में शिवानंद गुर्जर, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह, सुनीता देवी, रिचा गौर, स्वाति पुरवार, सुनीता, कृष्ण पाल सिंह, कुंवर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अमित सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, नित्यानंद सहित न्याय पंचायत कुसमरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!! जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!
    1
    कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!!
जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.