Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट!! कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच सड़क पर लात-घूसे चले और एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Harsh Samvad
जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट!! कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच सड़क पर लात-घूसे चले और एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिरसा दो गढ़ी में बन रहे सरकारी स्कूल में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया, ठेकेदार मौके से भाग निकला *114.59 लाख के विद्यालय निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल* *सिरसा दो गढ़ी में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, जांच की मांग* राम चन्द्र राजपूत जालौन *माधौगढ़।* विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम *सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब *114.59 लाख रुपये* की लागत से चल रहे इस निर्माण को यूपीएसआईडीसी की निर्माण इकाई उरई करा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और *घटिया सामग्री* इस्तेमाल की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप फर्श निर्माण को लेकर है। आरोप है कि फर्श डालने से पहले जमीन की भराई, पानी का छिड़काव और कॉम्पैक्शन किए बिना ही *कच्ची मिट्टी के ऊपर सीधे फर्श* डाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार काम को रुकवा दिया गया है और आगे संबंधित अधिकारी को शिकायत की गई है । ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेस तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में फर्श में *दरार, धंसाव और असमानता* की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही निर्माण में लग रही *ईंट, सीमेंट और सरिया* की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर *ईंट, सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच* कराई जाए। साथ ही फर्श के नीचे हुए बेस और मिट्टी के कॉम्पैक्शन की *तकनीकी जांच* भी हो। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जांच में निर्माण मानकों के विपरीत पाया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए। लोगों ने निर्माण पूरा होने से पहले *विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थलीय जांच* कराने की मांग की है ताकि सरकारी धन से बन रहे विद्यालय की गुणवत्ता से समझौता न हो।2
- जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट!! कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच सड़क पर लात-घूसे चले और एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF तैयार—13 गांवों पर खास नजर कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन ने संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों को लेकर भी राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और अभी किसी तरह की चिंता वाली स्थिति नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अचानक जलस्तर बढ़ता है या बाढ़ की स्थिति बनती है, तो प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। NDRF और SDRF की टीमें, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग आपात स्थिति में ग्रामीणों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 13 गांवों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे होने के चलते स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। बाढ़ आए या हालात बिगड़ें—प्रशासन राहत और बचाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बाइट __SDM विनय कुमार मौर्य कालपी (जालौन)4
- यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है" यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है"1
- जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश गोरखपुर। जनसेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।1
- 🎤jalaun : दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी की 15 दो पहिया वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार🖥️ 📍झांसी के आसपास के जिलों दतिया, शिवपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन जिलों से मोटरसाइकिलों की रैकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोडकर करते थे चोरी जनपद जालौन के कोतवाली उरई पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस लाईन उरई मे खुलासा किया गया है जिसमे 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी के 15 अदद दो पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस पूरी कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18.08.2026 को कोतवाली उरई पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त आनंद पुत्र चन्द्रशेखर थाना समथर जनपद झांसी व मोनू यादव पुत्र रहीश नि० राजापुर थाना रक्शा जनपद झांसी को चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 14 अदद मोटरसाइकिल व 1 अदद स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिलों में 13 मोटरसाइकिलें जनपद जालौन व विभिन्न जनपदों में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित है।जो कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 481/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4) BNS पंजीकृत कर अभि०गणो को जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम लोग झांसी के आसपास के जिलों दतिया, शिवपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन जिलों से मोटरसाइकिलों की रैकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोडकर चोरी कर लेते हैं और उन गाडियों को फैक्ट्री एरिया उरई में छिपाकर रख देते हैं। फिर उन गाडियों को 20,000-25,000/- रुपये में सौदा तय करते हैं और आधे रूपये करीब 10,000-15,000/- रुपये एडवान्स के रूप में उसी समय लेकर गाडी ग्राहक को दे देते हैं। बाकी रुपये गाडी के कागज देने के समय लेने का वायदा कर देते हैं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई4
- *➡️थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या की घटना में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 18.08.2026 को थाना राजपुर पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि वादी की पुत्री की शादी में दिये गये दहेज से उसकी पुत्री के ससुरालीजन का संतुष्ट नहीं होना, अतिरिक्त दहेज की मांग करना, मांग पूरी न होने पर वादी की पुत्री को विपक्षीगणों द्वारा दिनांक 14/15.08.2026 की रात्रि को गला दबाकर जान से मारकर फाँसी पर लटका देने के संबंध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1.विशाल पुत्र अमर सिह, 2.अमर सिह पुत्र मातादीन निवासीगण कस्बा व थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात व 02 अन्य अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दौरानें विवेचना साक्ष्य के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 238 ख बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. विशाल पुत्र अमर सिह 2. अमर सिह पुत्र मातादीन निवासीगण कस्बा व थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात को उसके घर कस्बा राजपुर थाना क्षेत्र राजपुर से दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण-* 1. विशाल पुत्र अमर सिह उम्र 21 वर्ष निवासी कस्बा व थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। 2. अमर सिह पुत्र मातादीन उम्र 45 बर्ष निवासी कस्बा व थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। *अभियुक्त विशाल व अमर सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0 92/2026 धारा 85/80(2)/238 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तार करने वाली थाना राजपुर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 नीरज कुमार 2. हे0का0 विवेक कुमार 3. रि0का0 राजा1
- कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!! जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!1