Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!! जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!
Harsh Samvad
कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!! जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!
More news from Jalaun and nearby areas
- कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।1
- थाना कुठौन्द पुलिस द्वारा लकडी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 शातिर चोरो को एक अदद तमन्चा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।##news #new #jalaun #letest #20261
- जालौन जिले के कुठोंद थाना पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, भेजा गया जेल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं1
- थाना गजनेर पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चैंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर सरवनखेडा रनिया मार्ग ग्राम पामा से चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तगण विमल कुमार पुत्र सरवन सिह उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम चिराना थाना रनियां जनपद कानपुर देहात हाल पता (गरीबदास के मकान में किराये पर) मोहल्ला शेरपुर थाना रनिया जनपद कानपुर देहात, सन्तोष पासी उर्फ प्रधान पुत्र मान सिह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बसोंदी थाना राजपुर हाल पता ग्राम चिराना थाना रनियां जनपद कानपुर देहात, मुनीष पुत्र छोटे लाल उम्र 35 वर्ष निवासी बसेही थाना शिवली जनपद कानपुर देहात हाल पता कुरियन पुरवा थाना रनिया जनपद कानपुर देहात व गोलू शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी मानसिंह का पुरवा थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 एलईडी टीवी, 1 सीपी प्लस का डीवीआर, व घटना में प्रयुक्त 1 ऑटो एवं 1 इन्वर्टर तथा ₹ 3,200/- नगद (चोरी की बैट्री बेचने से प्राप्त) को बरामद किया गया। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- हनुमान मंदिर सैनी खेड़ा रास्ता जो है बहुत खराब है इसे भगवानों की कोशिश करें कृपया यह रास्ता बनवाने की कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा क्योंकि मंदिर जाने में बहुत कष्ट होती है यहां पर दो व्यक्ति गिर चुके हैं उनके पैर हाथ टूट चुके हैं1
- जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाला जाम, बारिश में घरों में घुस रहा पानी जालौन। ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने के चलते बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी नहीं लगाई जा रही है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर नाले की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की है। कब होगी नाले की सफाई और कब मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात? यह सवाल इन दिनों ग्राम सारंगपुर के ग्रामीणों की जुबान पर है।#upnews #vayral #jalaun #india #letestnews #dmjalaun #bdojalaun #grampanchatat #upsarkar जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाला जाम, बारिश में घरों में घुस रहा पानी जालौन। ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने के चलते बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी नहीं लगाई जा रही है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर नाले की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की है। कब होगी नाले की सफाई और कब मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात? यह सवाल इन दिनों ग्राम सारंगपुर के ग्रामीणों की जुबान पर है।#upnews #vayral #jalaun #india #letestnews #dmjalaun #bdojalaun #grampanchatat #upsarkar4
- माती कोर्ट ने हत्या करने के मामले में अभियुक्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और ₹11,000 के अर्थदंड से किया दंडित मिट्टी का तेल डालकर कर जलाकर हत्या करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय एडीजे 4 ने अभियुक्ता ममता पत्नी भैरव सिंह निवासिनी ग्राम धारमपुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 11,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।1
- कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर माता प्रसाद उर्फ पलु यादव, रानू यादव और राहुल यादव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों आए दिन पीड़िता और उसकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी, जिसका उसने छिपकर वीडियो भी बनाया है। तहरीर में बताया गया कि 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि करीब तीन बजे आरोपी कथित तौर पर दीवार कूदकर घर में घुस आए और दीवार पर जबरन काम करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और पुलिस के सामने भी मारपीट करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे, जालौन जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे, दोनों युवकों ने एक-दूसरे की जमीन पर पटक-पटककर की पिटाई, युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में हुई कहासुनी के बाद बताया जा रहा मारपीट का मामला, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने की घटना।2