logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना कुठौन्द पुलिस द्वारा लकडी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 शातिर चोरो को एक अदद तमन्चा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।##news #new #jalaun #letest #2026

3 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

थाना कुठौन्द पुलिस द्वारा लकडी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 शातिर चोरो को एक अदद तमन्चा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।##news #new #jalaun #letest #2026

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना कुठौन्द पुलिस द्वारा लकडी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 शातिर चोरो को एक अदद तमन्चा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।##news #new #jalaun #letest #2026
    1
    थाना कुठौन्द पुलिस द्वारा लकडी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 शातिर चोरो को एक अदद तमन्चा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।##news #new #jalaun #letest #2026
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन जिले के कुठोंद थाना पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, भेजा गया जेल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं
    1
    जालौन जिले के कुठोंद थाना पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, भेजा गया जेल 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम* जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलें जालौन समेत विभिन्न जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित बताई गई हैं पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है आप को बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे इसी अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस ने 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया वहीं पूछताछ और पुलिस की जांच में दोनों की पहचान आनंद (27) पुत्र चंद्रशेखर निवासी महुआखेड़ा थाना समथर जनपद झांसी तथा मोनू यादव 32 पुत्र रहीश निवासी राजापुर थाना रक्सा जनपद झांसी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर वाहन चोर हैं और अंतरराज्यीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे वहीं रेकी के बाद मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी करने के तरीके का खुलासा किया आरोपितों के अनुसार वे झांसी के आसपास के क्षेत्रों के अलावा दतिया शिवपुरी ललितपुर हमीरपुर जालौन और अन्य जनपदों में जाकर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे सुनसान स्थान अथवा ऐसी जगह खड़े वाहनों को निशाना बनाया जाता था जहां चोरी करते समय पकड़े जाने का खतरा कम हो मौका मिलने पर आरोपित मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे चोरी किए गए वाहनों को तत्काल बेचने के बजाय उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाकर रखा जाता था। इसके बाद ग्राहक तलाशकर चोरी के वाहनों का सौदा किया जाता था इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें 20 से 25 हजार रुपये में होता था चोरी की बाइक का सौदा पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को वह करीब 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे ग्राहक से सौदा तय होने के बाद पहले 10 से 15 हजार रुपये एडवांस लिया जाता था वाहन ग्राहक को देने के बाद शेष रकम कागजात सौंपते समय ली जाती थी पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इन वाहनों को खरीदने वाले लोग कौन कौन हैं और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं 15 वाहन बरामद होने से खुलीं कई घटनाएं पुलिस के मुताबिक आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए इनमें 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलों का संबंध जालौन सहित अलग-अलग जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से सामने आया है पुलिस बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर अन्य घटनाओं से भी उनका संबंध तलाश रही है वहीं इस बरामदगी के बाद वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का रास्ता साफ हुआ पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास और उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले में कोतवाली उरई में मुकदमा अपराध संख्या 481/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 303(2) 317(2) और 317(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही की पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 15 दोपहिया वाहन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की एसपी ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका आरोपितों को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहनों की बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाल उरई प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह डिप्टी गंज चौकी प्रभारी संदीप सिंह एसओजी सिपाही अंकुश शांखबार और हरिओम सिंह शामिल रहे बता दें पुलिस टीम की सक्रियता के चलते अंतरराज्यीय वाहन चोरी के नेटवर्क का खुलासा हो सका और बड़ी संख्या में चोरी के वाहन बरामद किए गए
    4
    वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार*

*मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार*
*मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम*
जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए  बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलें जालौन समेत विभिन्न जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित बताई गई हैं पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है
आप को बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे इसी अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस ने 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया वहीं पूछताछ और पुलिस की जांच में दोनों की पहचान आनंद (27) पुत्र चंद्रशेखर निवासी महुआखेड़ा थाना समथर जनपद झांसी तथा मोनू यादव 32 पुत्र रहीश निवासी राजापुर थाना रक्सा जनपद झांसी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर वाहन चोर हैं और अंतरराज्यीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे वहीं रेकी के बाद मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी करने के तरीके का खुलासा किया आरोपितों के अनुसार वे झांसी के आसपास के क्षेत्रों के अलावा दतिया शिवपुरी ललितपुर हमीरपुर जालौन और अन्य जनपदों में जाकर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे सुनसान स्थान अथवा ऐसी जगह खड़े वाहनों को निशाना बनाया जाता था जहां चोरी करते समय पकड़े जाने का खतरा कम हो मौका मिलने पर आरोपित मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे चोरी किए गए वाहनों को तत्काल बेचने के बजाय उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाकर रखा जाता था। इसके बाद ग्राहक तलाशकर चोरी के वाहनों का सौदा किया जाता था
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें 20 से 25 हजार रुपये में होता था चोरी की बाइक का सौदा पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को वह करीब 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे ग्राहक से सौदा तय होने के बाद पहले 10 से 15 हजार रुपये एडवांस लिया जाता था वाहन ग्राहक को देने के बाद शेष रकम कागजात सौंपते समय ली जाती थी पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इन वाहनों को खरीदने वाले लोग कौन कौन हैं और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं 15 वाहन बरामद होने से खुलीं कई घटनाएं पुलिस के मुताबिक आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए इनमें 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलों का संबंध जालौन सहित अलग-अलग जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से सामने आया है पुलिस बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर अन्य घटनाओं से भी उनका संबंध तलाश रही है वहीं इस बरामदगी के बाद वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का रास्ता साफ हुआ पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास और उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले में कोतवाली उरई में मुकदमा अपराध संख्या 481/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 303(2) 317(2) और 317(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही की पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है
पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 15 दोपहिया वाहन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की एसपी ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
आरोपितों को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहनों की बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाल उरई प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह डिप्टी गंज चौकी प्रभारी संदीप सिंह एसओजी सिपाही अंकुश शांखबार और हरिओम सिंह शामिल रहे 
बता दें पुलिस टीम की सक्रियता के चलते अंतरराज्यीय वाहन चोरी के नेटवर्क का खुलासा हो सका और बड़ी संख्या में चोरी के वाहन बरामद किए गए
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। आखिर कब होगी गिरफ्तारी? मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय? इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा। नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो
जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।
आखिर कब होगी गिरफ्तारी?
मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय?
इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन जालौन। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अगस्त 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मुवीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की। बैठक में एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं एआरपी दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे। नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे के संयोजन में आयोजित बैठक में न्याय पंचायत कुसमरा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय स्तर पर बनाई जाने वाली कार्ययोजना एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं एआरपी सत्येंद्र मिश्रा ने बाल वाटिका के अंतर्गत बिग बुक, लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षक संकुल प्रज्ञा राठौर ने टीएलएम के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूजा चौधरी ने नवाचारों की जानकारी दी, जबकि संकुल शिक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सहायक अध्यापक मनीष पटेल ने स्मार्ट क्लास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव बताए। नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे ने को-लोकेटेड आंगनवाड़ी के बच्चों के समग्र प्रगति पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से चर्चा की। सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार ने विद्यालय को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यशैली पर विचार रखे। बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद मुवीन की ओर से स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई। बैठक में शिवानंद गुर्जर, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह, सुनीता देवी, रिचा गौर, स्वाति पुरवार, सुनीता, कृष्ण पाल सिंह, कुंवर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अमित सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, नित्यानंद सहित न्याय पंचायत कुसमरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    1
    शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन

शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, टीएलएम और छात्र उपस्थिति पर हुआ मंथन
जालौन। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार अगस्त 2026 की शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद मुवीन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने की। बैठक में एआरपी सत्येंद्र मिश्रा एवं एआरपी दीपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे के संयोजन में आयोजित बैठक में न्याय पंचायत कुसमरा के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। एआरपी दीपेंद्र कुमार ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यालय स्तर पर बनाई जाने वाली कार्ययोजना एवं प्रभावी शिक्षण गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। वहीं एआरपी सत्येंद्र मिश्रा ने बाल वाटिका के अंतर्गत बिग बुक, लर्निंग कॉर्नर सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
शिक्षक संकुल प्रज्ञा राठौर ने टीएलएम के उपयोग एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूजा चौधरी ने नवाचारों की जानकारी दी, जबकि संकुल शिक्षक गजेंद्र सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। सहायक अध्यापक मनीष पटेल ने स्मार्ट क्लास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने अनुभव बताए।
नोडल शिक्षक संकुल आलोक खरे ने को-लोकेटेड आंगनवाड़ी के बच्चों के समग्र प्रगति पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों से चर्चा की। सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार ने विद्यालय को अनुशासित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यशैली पर विचार रखे।
बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद मुवीन की ओर से स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की गई। बैठक में शिवानंद गुर्जर, सूर्यकांत चतुर्वेदी, विजय सिंह, सुनीता देवी, रिचा गौर, स्वाति पुरवार, सुनीता, कृष्ण पाल सिंह, कुंवर सिंह, कृष्ण गोपाल, महेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अमित सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह, नित्यानंद सहित न्याय पंचायत कुसमरा के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिरसा दो गढ़ी में बन रहे सरकारी स्कूल में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया, ठेकेदार मौके से भाग निकला *114.59 लाख के विद्यालय निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल* *सिरसा दो गढ़ी में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, जांच की मांग* राम चन्द्र राजपूत जालौन *माधौगढ़।* विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम *सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब *114.59 लाख रुपये* की लागत से चल रहे इस निर्माण को यूपीएसआईडीसी की निर्माण इकाई उरई करा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और *घटिया सामग्री* इस्तेमाल की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप फर्श निर्माण को लेकर है। आरोप है कि फर्श डालने से पहले जमीन की भराई, पानी का छिड़काव और कॉम्पैक्शन किए बिना ही *कच्ची मिट्टी के ऊपर सीधे फर्श* डाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार काम को रुकवा दिया गया है और आगे संबंधित अधिकारी को शिकायत की गई है । ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेस तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में फर्श में *दरार, धंसाव और असमानता* की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही निर्माण में लग रही *ईंट, सीमेंट और सरिया* की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर *ईंट, सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच* कराई जाए। साथ ही फर्श के नीचे हुए बेस और मिट्टी के कॉम्पैक्शन की *तकनीकी जांच* भी हो। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जांच में निर्माण मानकों के विपरीत पाया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए। लोगों ने निर्माण पूरा होने से पहले *विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थलीय जांच* कराने की मांग की है ताकि सरकारी धन से बन रहे विद्यालय की गुणवत्ता से समझौता न हो।
    2
    सिरसा दो गढ़ी में बन रहे सरकारी स्कूल में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया, ठेकेदार मौके से भाग निकला 
*114.59 लाख के विद्यालय निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल*  
*सिरसा दो गढ़ी में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, जांच की मांग*
राम चन्द्र राजपूत जालौन 
*माधौगढ़।* विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम *सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब *114.59 लाख रुपये* की लागत से चल रहे इस निर्माण को यूपीएसआईडीसी की निर्माण इकाई उरई करा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और *घटिया सामग्री* इस्तेमाल की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप फर्श निर्माण को लेकर है। आरोप है कि फर्श डालने से पहले जमीन की भराई, पानी का छिड़काव और कॉम्पैक्शन किए बिना ही *कच्ची मिट्टी के ऊपर सीधे फर्श* डाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार काम को रुकवा दिया गया है और आगे संबंधित अधिकारी को शिकायत की गई है ।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेस तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में फर्श में *दरार, धंसाव और असमानता* की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही निर्माण में लग रही *ईंट, सीमेंट और सरिया* की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर *ईंट, सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच* कराई जाए। साथ ही फर्श के नीचे हुए बेस और मिट्टी के कॉम्पैक्शन की *तकनीकी जांच* भी हो।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जांच में निर्माण मानकों के विपरीत पाया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए। लोगों ने निर्माण पूरा होने से पहले *विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थलीय जांच* कराने की मांग की है ताकि सरकारी धन से बन रहे विद्यालय की गुणवत्ता से समझौता न हो।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाला जाम, बारिश में घरों में घुस रहा पानी जालौन। ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने के चलते बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी नहीं लगाई जा रही है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर नाले की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की है। कब होगी नाले की सफाई और कब मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात? यह सवाल इन दिनों ग्राम सारंगपुर के ग्रामीणों की जुबान पर है।#upnews #vayral #jalaun #india #letestnews #dmjalaun #bdojalaun #grampanchatat #upsarkar जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाला जाम, बारिश में घरों में घुस रहा पानी जालौन। ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने के चलते बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी नहीं लगाई जा रही है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर नाले की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की है। कब होगी नाले की सफाई और कब मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात? यह सवाल इन दिनों ग्राम सारंगपुर के ग्रामीणों की जुबान पर है।#upnews #vayral #jalaun #india #letestnews #dmjalaun #bdojalaun #grampanchatat #upsarkar
    4
    जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाला जाम, बारिश में घरों में घुस रहा पानी
जालौन। ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने के चलते बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी नहीं लगाई जा रही है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि आखिर नाले की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की है।
कब होगी नाले की सफाई और कब मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात? यह सवाल इन दिनों ग्राम सारंगपुर के ग्रामीणों की जुबान पर है।#upnews #vayral #jalaun #india #letestnews #dmjalaun #bdojalaun #grampanchatat #upsarkar
जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाला जाम, बारिश में घरों में घुस रहा पानी
जालौन। ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने के चलते बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी नहीं लगाई जा रही है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि आखिर नाले की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की है।
कब होगी नाले की सफाई और कब मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात? यह सवाल इन दिनों ग्राम सारंगपुर के ग्रामीणों की जुबान पर है।#upnews #vayral #jalaun #india #letestnews #dmjalaun #bdojalaun #grampanchatat #upsarkar
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एक बार फिर गरमाया मृतक प्रदीप वर्मा का मामला दो दिन का आश्वासन, फिर भी गिरफ्तारी नहीं… प्रदीप के परिवार के आत्महत्या प्रयास किया खबर से मचा हड़कंप, कटघरे में पुलिस की कार्यशैली जालौन। प्रदीप वर्मा की मौत के मामले में एक बार फिर जालौन पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से मृतक का परिवार बेहद आहत और आक्रोशित है। इसी बीच परिवार द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। प्रदीप की मौत से पहले सामने आए वीडियो में उसने कथित उत्पीड़न की बात कहते हुए कुछ लोगों के नाम बताए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव जालौन पहुंचने पर परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। उस दौरान पुलिस ने परिवार को दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन दो दिन गुजर गए और गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मृतक की पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिवार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है। ‘अगर गिरफ्तारी नहीं करनी थी तो आश्वासन क्यों?’ अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करनी ही नहीं थी तो परिजनों को दो दिन का आश्वासन क्यों दिया गया? क्या यह आश्वासन सिर्फ सड़क पर लगा जाम खुलवाने तक सीमित था? एक तरफ सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। क्या आरोपी खुलेआम घूमते रहेंगे और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता रहेगा? जालौन में सामने आए इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कथित आरोपियों तक कब पहुंचती है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है। फिलहाल प्रदीप के परिवार का दर्द, रात में वायरल हुआ वीडियो और गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवाल पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना रहे हैं। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    एक बार फिर गरमाया मृतक प्रदीप वर्मा का मामला दो दिन का आश्वासन, फिर भी गिरफ्तारी नहीं… प्रदीप के परिवार के आत्महत्या प्रयास किया खबर से मचा हड़कंप, कटघरे में पुलिस की कार्यशैली
जालौन। प्रदीप वर्मा की मौत के मामले में एक बार फिर जालौन पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से मृतक का परिवार बेहद आहत और आक्रोशित है। इसी बीच परिवार द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है।
प्रदीप की मौत से पहले सामने आए वीडियो में उसने कथित उत्पीड़न की बात कहते हुए कुछ लोगों के नाम बताए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव जालौन पहुंचने पर परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। उस दौरान पुलिस ने परिवार को दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
लेकिन दो दिन गुजर गए और गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मृतक की पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिवार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है।
‘अगर गिरफ्तारी नहीं करनी थी तो आश्वासन क्यों?’
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करनी ही नहीं थी तो परिजनों को दो दिन का आश्वासन क्यों दिया गया? क्या यह आश्वासन सिर्फ सड़क पर लगा जाम खुलवाने तक सीमित था?
एक तरफ सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या आरोपी खुलेआम घूमते रहेंगे और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता रहेगा?
जालौन में सामने आए इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कथित आरोपियों तक कब पहुंचती है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।
फिलहाल प्रदीप के परिवार का दर्द, रात में वायरल हुआ वीडियो और गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवाल पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना रहे हैं। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.