कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।
कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।
- कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।1
- सिरसा दो गढ़ी में बन रहे सरकारी स्कूल में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया, ठेकेदार मौके से भाग निकला *114.59 लाख के विद्यालय निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल* *सिरसा दो गढ़ी में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का आरोप, जांच की मांग* राम चन्द्र राजपूत जालौन *माधौगढ़।* विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम *सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब *114.59 लाख रुपये* की लागत से चल रहे इस निर्माण को यूपीएसआईडीसी की निर्माण इकाई उरई करा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और *घटिया सामग्री* इस्तेमाल की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप फर्श निर्माण को लेकर है। आरोप है कि फर्श डालने से पहले जमीन की भराई, पानी का छिड़काव और कॉम्पैक्शन किए बिना ही *कच्ची मिट्टी के ऊपर सीधे फर्श* डाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार काम को रुकवा दिया गया है और आगे संबंधित अधिकारी को शिकायत की गई है । ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेस तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में फर्श में *दरार, धंसाव और असमानता* की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही निर्माण में लग रही *ईंट, सीमेंट और सरिया* की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर *ईंट, सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच* कराई जाए। साथ ही फर्श के नीचे हुए बेस और मिट्टी के कॉम्पैक्शन की *तकनीकी जांच* भी हो। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जांच में निर्माण मानकों के विपरीत पाया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए। लोगों ने निर्माण पूरा होने से पहले *विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थलीय जांच* कराने की मांग की है ताकि सरकारी धन से बन रहे विद्यालय की गुणवत्ता से समझौता न हो।2
- थाना कुठौन्द पुलिस द्वारा लकडी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 03 शातिर चोरो को एक अदद तमन्चा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन व चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।##news #new #jalaun #letest #20261
- जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट!! कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों के बीच सड़क पर लात-घूसे चले और एक-दूसरे को जमीन पर पटककर पीटा गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- जालौन जिले के कुठोंद थाना पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, भेजा गया जेल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं1
- यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF तैयार—13 गांवों पर खास नजर कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन ने संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों को लेकर भी राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और अभी किसी तरह की चिंता वाली स्थिति नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अचानक जलस्तर बढ़ता है या बाढ़ की स्थिति बनती है, तो प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। NDRF और SDRF की टीमें, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग आपात स्थिति में ग्रामीणों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 13 गांवों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे होने के चलते स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। बाढ़ आए या हालात बिगड़ें—प्रशासन राहत और बचाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बाइट __SDM विनय कुमार मौर्य कालपी (जालौन)4
- वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम* जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलें जालौन समेत विभिन्न जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित बताई गई हैं पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है आप को बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे इसी अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस ने 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया वहीं पूछताछ और पुलिस की जांच में दोनों की पहचान आनंद (27) पुत्र चंद्रशेखर निवासी महुआखेड़ा थाना समथर जनपद झांसी तथा मोनू यादव 32 पुत्र रहीश निवासी राजापुर थाना रक्सा जनपद झांसी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर वाहन चोर हैं और अंतरराज्यीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे वहीं रेकी के बाद मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी करने के तरीके का खुलासा किया आरोपितों के अनुसार वे झांसी के आसपास के क्षेत्रों के अलावा दतिया शिवपुरी ललितपुर हमीरपुर जालौन और अन्य जनपदों में जाकर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे सुनसान स्थान अथवा ऐसी जगह खड़े वाहनों को निशाना बनाया जाता था जहां चोरी करते समय पकड़े जाने का खतरा कम हो मौका मिलने पर आरोपित मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे चोरी किए गए वाहनों को तत्काल बेचने के बजाय उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाकर रखा जाता था। इसके बाद ग्राहक तलाशकर चोरी के वाहनों का सौदा किया जाता था इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें 20 से 25 हजार रुपये में होता था चोरी की बाइक का सौदा पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को वह करीब 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे ग्राहक से सौदा तय होने के बाद पहले 10 से 15 हजार रुपये एडवांस लिया जाता था वाहन ग्राहक को देने के बाद शेष रकम कागजात सौंपते समय ली जाती थी पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इन वाहनों को खरीदने वाले लोग कौन कौन हैं और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं 15 वाहन बरामद होने से खुलीं कई घटनाएं पुलिस के मुताबिक आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए इनमें 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलों का संबंध जालौन सहित अलग-अलग जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से सामने आया है पुलिस बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर अन्य घटनाओं से भी उनका संबंध तलाश रही है वहीं इस बरामदगी के बाद वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का रास्ता साफ हुआ पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास और उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले में कोतवाली उरई में मुकदमा अपराध संख्या 481/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 303(2) 317(2) और 317(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही की पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 15 दोपहिया वाहन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की एसपी ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका आरोपितों को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहनों की बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाल उरई प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह डिप्टी गंज चौकी प्रभारी संदीप सिंह एसओजी सिपाही अंकुश शांखबार और हरिओम सिंह शामिल रहे बता दें पुलिस टीम की सक्रियता के चलते अंतरराज्यीय वाहन चोरी के नेटवर्क का खुलासा हो सका और बड़ी संख्या में चोरी के वाहन बरामद किए गए4
- कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर माता प्रसाद उर्फ पलु यादव, रानू यादव और राहुल यादव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों आए दिन पीड़िता और उसकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी, जिसका उसने छिपकर वीडियो भी बनाया है। तहरीर में बताया गया कि 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि करीब तीन बजे आरोपी कथित तौर पर दीवार कूदकर घर में घुस आए और दीवार पर जबरन काम करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और पुलिस के सामने भी मारपीट करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1