कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर माता प्रसाद उर्फ पलु यादव, रानू यादव और राहुल यादव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों आए दिन पीड़िता और उसकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी, जिसका उसने छिपकर वीडियो भी बनाया है। तहरीर में बताया गया कि 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि करीब तीन बजे आरोपी कथित तौर पर दीवार कूदकर घर में घुस आए और दीवार पर जबरन काम करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और पुलिस के सामने भी मारपीट करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर माता प्रसाद उर्फ पलु यादव, रानू यादव और राहुल यादव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों आए दिन पीड़िता और उसकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी, जिसका उसने छिपकर वीडियो भी बनाया है। तहरीर में बताया गया कि 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि करीब तीन बजे आरोपी कथित तौर पर दीवार कूदकर घर में घुस आए और दीवार पर जबरन काम करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और पुलिस के सामने भी मारपीट करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!! जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!1
- जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाला जाम, बारिश में घरों में घुस रहा पानी जालौन। ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने के चलते बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी नहीं लगाई जा रही है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर नाले की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की है। कब होगी नाले की सफाई और कब मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात? यह सवाल इन दिनों ग्राम सारंगपुर के ग्रामीणों की जुबान पर है।#upnews #vayral #jalaun #india #letestnews #dmjalaun #bdojalaun #grampanchatat #upsarkar जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाला जाम, बारिश में घरों में घुस रहा पानी जालौन। ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने के चलते बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी नहीं लगाई जा रही है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर नाले की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है और सफाई कर्मियों की ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाले की सफाई कराने की मांग की है। कब होगी नाले की सफाई और कब मिलेगी जलभराव की समस्या से निजात? यह सवाल इन दिनों ग्राम सारंगपुर के ग्रामीणों की जुबान पर है।#upnews #vayral #jalaun #india #letestnews #dmjalaun #bdojalaun #grampanchatat #upsarkar4
- जालौन में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अभिजीत ने पुलिस को बताया कि बीती 15 अगस्त की दोपहर वह बाइक लेकर घर से बाजार गए थे। बाजार से वापस आकर उन्होंने बाइक को घर के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।2
- *ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा* *इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *ऑपरेशन के बाद छड़ निकलवाने पहुंचे मरीज की मौत /मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा* *इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत /परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप /मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित* जनपद जालौन उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान 50 वर्षीय मरीज की मौत के बाद सोमवार देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित की गई मामला कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परोसा का है गांव निवासी संतराम कुशवाहा 50 करीब डेढ़ माह पूर्व एक हादसे में घायल हो गए थे हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था परिजनों के मुताबिक उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उनके पैर का ऑपरेशन कर उसमें छड़ डाली थी उपचार के बाद जब उनकी हालत में सुधार हुआ तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था आप को बता दें छड़ निकलवाने दोबारा अस्पताल पहुंचे थे संतराम मृतक के बेटे आलोक सिंह के अनुसार 17 अगस्त को वह अपने पिता संतराम को पैर में पड़ी छड़ निकलवाने के लिए दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे परिजनों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने छड़ निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका इसके बाद दोबारा पट्टी बांधकर उन्हें घर भेज दिया गया परिजनों के मुताबिक देर रात घर पहुंचने के बाद संतराम की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी उनकी हालत लगातार खराब होती देख परिजन उन्हें आनन फानन में दोबारा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने का आरोप आलोक सिंह का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज की गंभीर हालत के बावजूद चिकित्सकों ने समुचित ध्यान नहीं दिया परिजनों का दावा है कि इस दौरान एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद संतराम की हालत और बिगड़ गई कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में चिकित्सकों से सवाल किए तो मौके पर मौजूद डॉक्टर वहां से चले गए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिया संज्ञान मामला बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी प्रशासन की ओर से तीन वरिष्ठ चिकित्सकों तथा उनके साथ कार्यरत कनिष्ठ चिकित्सकों से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया इसके साथ ही घटनाक्रम की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए दो वरिष्ठ आचार्य स्तर के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की गई समिति में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष वर्मा और फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ.पुनीत अवस्थी को शामिल किया गया दो दिन में आएगी जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार जांच समिति पूरे घटनाक्रम मरीज के उपचार चिकित्सकीय प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी समिति को दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए रिपोर्ट में यदि किसी चिकित्सक या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके आधार पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की बात प्रशासन ने कही है बता दें फिलहाल संतराम की मौत को लेकर परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच जारी है जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें चिकित्सकीय लापरवाही की कोई भूमिका थी या नहीं4
- यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है" यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है"1
- कोंच में चंदकुआ पर नाले को साफ सफाई व नाले हुए अतिक्रमण को हटाने लाव लश्कर के साथ पहुची नगरपालिका की टीम व साथ मे तहसीलदार जितेंद्र पटेल जालौन के कोंच नगर में बुधवार दोपहर नगरपालिका प्रशासन ने नाले की सफाई और उस पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। दोपहर करीब 1:30 बजे चंदकुआ क्षेत्र में नगरपालिका की टीम लाव-लश्कर के साथ पहुंची। अभियान के दौरान इओ पालिका मोनिका उमराव,नायब तहसीलदार जितेंद्र गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे और प्रशासन की निगरानी में नाले पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। नगरपालिका की टीम ने नाले के आसपास जमा गंदगी और अतिक्रमण को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु करने की दिशा में कार्रवाई की। बुलडोजर के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालों और रास्तों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी। अभियान के दौरान सफाई नायक विक्की, सतीश, अमित, सुनील और मंगल सिंह समेत नगरपालिका कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने सफाई कार्य में भी सहयोग किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और नाले की सफाई को लेकर लोगों में चर्चा रही। अधिकारियों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित सफाई पर जोर दिया।1
- जालौन.. जालौन तक न्यूज़ की खबर का असर अभिनन्दन गेस्ट हाउस वाली गली के कटीले पेड़ कटने लगे राघव गुर्जर ने की थी शिकायत.. राहगीर बच्चो को मिलेगी राहत #vairal #new #jalaun #letest #20261
- प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। आखिर कब होगी गिरफ्तारी? मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय? इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा। नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।1
- जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे, जालौन जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे, दोनों युवकों ने एक-दूसरे की जमीन पर पटक-पटककर की पिटाई, युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में हुई कहासुनी के बाद बताया जा रहा मारपीट का मामला, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने की घटना।2