logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

57 min ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
57 min ago

कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
    1
    कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील
कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील
जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है।
पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    57 min ago
  • अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
    1
    अतिक्रमण हटाया, अवैध होर्डिंग-पोल पर कार्रवाई न होने से उठे सवाल


उरई, जालौन। शहर में बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेडकर चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई शहीद भगत सिंह चौराहे की ओर बढ़ी। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील की मौजूदगी में सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर रखा लोहे का ढाल समेत अन्य सामान हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सड़क किनारे खड़े कुछ पेड़ों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक गणेश गौतम समेत नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    39 min ago
  • शायद अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ? . अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ? . सड़के बदहाल है,लोग सरकार को वोट देकर खुशहाल है। शायद अब सारंगपुर जालौन नगर की देखरेख में नहीं आता। शायद इसीलिए इसकी कोई खैर खबर नहीं है दशहरे ओर दिवाली पर होती है सिर्फ सफाई.... पूरी खबर देखिए.....
    1
    शायद अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ?
.
अब सारंगपुर गांव जिला जालौन का हिस्सा नहीं रहा ?
.
सड़के बदहाल है,लोग सरकार को वोट देकर खुशहाल है।
शायद अब सारंगपुर जालौन नगर की देखरेख में नहीं आता।
शायद इसीलिए इसकी कोई खैर खबर नहीं है
दशहरे ओर दिवाली पर होती है सिर्फ सफाई....
पूरी खबर देखिए.....
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • तीन घंटे की बारिश ने कालपी के कई मोहल्लों को बनाया टापू, रामगंज में बाढ़ जैसे हालात कालपी (जालौन)। कालपी नगर में बुधवार को हुई करीब तीन घंटे की तेज बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि मोहल्ला रामगंज में हालात बेहद खराब नजर आए। यहां सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगंज मोहल्ले में बारिश का पानी जमा होने से पूरा इलाका टापू जैसा नजर आया। कई रास्तों पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार इसी तरह की समस्या सामने आती है। कालपी में पहले भी बाढ़ और जलभराव के दौरान रामगंज समेत कई मोहल्लों में पानी पहुंचने की स्थिति सामने आ चुकी है। मौसम विभाग ने भी 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में आने वाले दिनों में नगर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव वाले इलाकों में तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।
    3
    तीन घंटे की बारिश ने कालपी के कई मोहल्लों को बनाया टापू, रामगंज में बाढ़ जैसे हालात
कालपी (जालौन)। कालपी नगर में बुधवार को हुई करीब तीन घंटे की तेज बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि मोहल्ला रामगंज में हालात बेहद खराब नजर आए। यहां सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
रामगंज मोहल्ले में बारिश का पानी जमा होने से पूरा इलाका टापू जैसा नजर आया। कई रास्तों पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार इसी तरह की समस्या सामने आती है।
कालपी में पहले भी बाढ़ और जलभराव के दौरान रामगंज समेत कई मोहल्लों में पानी पहुंचने की स्थिति सामने आ चुकी है।
मौसम विभाग ने भी 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में आने वाले दिनों में नगर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव वाले इलाकों में तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन सिरसा दो गढ़ी मे कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का विडिओ वायरल पंचायत सहायक ने रुकवाया कार्य ठेकदार भाग गया JE ने किया बचाओ ग्रामीणो ने की जाँच की मांग सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    जालौन सिरसा दो गढ़ी मे कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का विडिओ वायरल पंचायत सहायक ने रुकवाया कार्य ठेकदार भाग गया JE ने किया बचाओ ग्रामीणो ने की जाँच की मांग सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🎤आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक व दो अन्य लोग🖥️ जनपद औरैया से बड़ी खबर अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या के मामले मे पूर्व MLC कमलेश पाठक आज आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक के साथ दो अन्य लोग भी उनके साथ औरैया कोर्ट लाये गये है अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन के हत्या के मामले में कोर्ट में आज आना है फैसला । भारी सुरक्षा के साथ औरैया न्यायालय में पहुंचे कमलेश पाठक। 15 मार्च 2020 को शहर के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर में गोली मारकर की गई थी अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या । औरैया कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर का मामला रिपोर्ट -जनपद औरैया से soninews के लिये रामजी व्यास औरैया
    2
    🎤आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक व दो अन्य लोग🖥️
जनपद औरैया से बड़ी खबर
अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या के मामले मे पूर्व MLC कमलेश पाठक आज आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक के साथ दो अन्य लोग भी उनके साथ औरैया कोर्ट लाये गये है 
अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन के हत्या के मामले में कोर्ट में आज आना है फैसला ।
भारी सुरक्षा  के साथ औरैया न्यायालय में पहुंचे कमलेश पाठक।
15 मार्च 2020 को शहर के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर में गोली मारकर की गई थी अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या ।
औरैया कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर का मामला
रिपोर्ट -जनपद औरैया से soninews के लिये रामजी व्यास औरैया
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।
    1
    कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश
कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई।
कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.