logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।

1 hr ago
user_Sanjay kumar Pattakar
Sanjay kumar Pattakar
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन सिरसा दो गढ़ी मे कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का विडिओ वायरल पंचायत सहायक ने रुकवाया कार्य ठेकदार भाग गया JE ने किया बचाओ ग्रामीणो ने की जाँच की मांग सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    जालौन सिरसा दो गढ़ी मे कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का विडिओ वायरल पंचायत सहायक ने रुकवाया कार्य ठेकदार भाग गया JE ने किया बचाओ ग्रामीणो ने की जाँच की मांग सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।
    1
    जालौन में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर रिक्शों का जमावड़ा, राहगीर परेशानबीच सड़क खड़े रिक्शों से जाम की स्थिति, बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद; ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

जालौन। नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होने वाले रिक्शे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का आरोप है कि रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।
बुधवार को भी सड़क पर खड़े रिक्शे के कारण एक बाइक सवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था, जबकि दूसरा युवक अपनी माता जी को लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच सड़क खड़े रिक्शे के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से रिक्शे खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। व्यस्त समय में सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाए गए स्थान पर भी नियमित रूप से पुलिसकर्मी या होमगार्ड नजर नहीं आते, जिससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर रिक्शों के खड़े होने की व्यवस्था निर्धारित कराने और चौराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाले विवादों पर अंकुश लगाया जा सके।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जिले के कुठोंद थाना पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, भेजा गया जेल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं
    1
    जालौन जिले के कुठोंद थाना पुलिस ने पकड़े तीन बदमाश, भेजा गया जेल 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम* जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलें जालौन समेत विभिन्न जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित बताई गई हैं पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है आप को बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे इसी अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस ने 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया वहीं पूछताछ और पुलिस की जांच में दोनों की पहचान आनंद (27) पुत्र चंद्रशेखर निवासी महुआखेड़ा थाना समथर जनपद झांसी तथा मोनू यादव 32 पुत्र रहीश निवासी राजापुर थाना रक्सा जनपद झांसी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर वाहन चोर हैं और अंतरराज्यीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे वहीं रेकी के बाद मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी करने के तरीके का खुलासा किया आरोपितों के अनुसार वे झांसी के आसपास के क्षेत्रों के अलावा दतिया शिवपुरी ललितपुर हमीरपुर जालौन और अन्य जनपदों में जाकर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे सुनसान स्थान अथवा ऐसी जगह खड़े वाहनों को निशाना बनाया जाता था जहां चोरी करते समय पकड़े जाने का खतरा कम हो मौका मिलने पर आरोपित मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे चोरी किए गए वाहनों को तत्काल बेचने के बजाय उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाकर रखा जाता था। इसके बाद ग्राहक तलाशकर चोरी के वाहनों का सौदा किया जाता था इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें 20 से 25 हजार रुपये में होता था चोरी की बाइक का सौदा पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को वह करीब 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे ग्राहक से सौदा तय होने के बाद पहले 10 से 15 हजार रुपये एडवांस लिया जाता था वाहन ग्राहक को देने के बाद शेष रकम कागजात सौंपते समय ली जाती थी पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इन वाहनों को खरीदने वाले लोग कौन कौन हैं और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं 15 वाहन बरामद होने से खुलीं कई घटनाएं पुलिस के मुताबिक आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए इनमें 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलों का संबंध जालौन सहित अलग-अलग जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से सामने आया है पुलिस बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर अन्य घटनाओं से भी उनका संबंध तलाश रही है वहीं इस बरामदगी के बाद वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का रास्ता साफ हुआ पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास और उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले में कोतवाली उरई में मुकदमा अपराध संख्या 481/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 303(2) 317(2) और 317(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही की पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 15 दोपहिया वाहन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की एसपी ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका आरोपितों को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहनों की बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाल उरई प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह डिप्टी गंज चौकी प्रभारी संदीप सिंह एसओजी सिपाही अंकुश शांखबार और हरिओम सिंह शामिल रहे बता दें पुलिस टीम की सक्रियता के चलते अंतरराज्यीय वाहन चोरी के नेटवर्क का खुलासा हो सका और बड़ी संख्या में चोरी के वाहन बरामद किए गए
    4
    वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार*

*मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार*
*मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम*
जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए  बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलें जालौन समेत विभिन्न जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित बताई गई हैं पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है
आप को बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे इसी अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस ने 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया वहीं पूछताछ और पुलिस की जांच में दोनों की पहचान आनंद (27) पुत्र चंद्रशेखर निवासी महुआखेड़ा थाना समथर जनपद झांसी तथा मोनू यादव 32 पुत्र रहीश निवासी राजापुर थाना रक्सा जनपद झांसी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर वाहन चोर हैं और अंतरराज्यीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे वहीं रेकी के बाद मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी करने के तरीके का खुलासा किया आरोपितों के अनुसार वे झांसी के आसपास के क्षेत्रों के अलावा दतिया शिवपुरी ललितपुर हमीरपुर जालौन और अन्य जनपदों में जाकर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे सुनसान स्थान अथवा ऐसी जगह खड़े वाहनों को निशाना बनाया जाता था जहां चोरी करते समय पकड़े जाने का खतरा कम हो मौका मिलने पर आरोपित मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे चोरी किए गए वाहनों को तत्काल बेचने के बजाय उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाकर रखा जाता था। इसके बाद ग्राहक तलाशकर चोरी के वाहनों का सौदा किया जाता था
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें 20 से 25 हजार रुपये में होता था चोरी की बाइक का सौदा पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को वह करीब 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे ग्राहक से सौदा तय होने के बाद पहले 10 से 15 हजार रुपये एडवांस लिया जाता था वाहन ग्राहक को देने के बाद शेष रकम कागजात सौंपते समय ली जाती थी पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इन वाहनों को खरीदने वाले लोग कौन कौन हैं और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं 15 वाहन बरामद होने से खुलीं कई घटनाएं पुलिस के मुताबिक आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए इनमें 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलों का संबंध जालौन सहित अलग-अलग जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से सामने आया है पुलिस बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर अन्य घटनाओं से भी उनका संबंध तलाश रही है वहीं इस बरामदगी के बाद वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का रास्ता साफ हुआ पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास और उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले में कोतवाली उरई में मुकदमा अपराध संख्या 481/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 303(2) 317(2) और 317(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही की पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है
पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 15 दोपहिया वाहन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की एसपी ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
आरोपितों को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहनों की बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाल उरई प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह डिप्टी गंज चौकी प्रभारी संदीप सिंह एसओजी सिपाही अंकुश शांखबार और हरिओम सिंह शामिल रहे 
बता दें पुलिस टीम की सक्रियता के चलते अंतरराज्यीय वाहन चोरी के नेटवर्क का खुलासा हो सका और बड़ी संख्या में चोरी के वाहन बरामद किए गए
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। आखिर कब होगी गिरफ्तारी? मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय? इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा। नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
    1
    प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो
जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।
आखिर कब होगी गिरफ्तारी?
मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।
क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय?
इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
    1
    कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील
कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील
जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है।
पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 min ago
  • तीन घंटे की बारिश ने कालपी के कई मोहल्लों को बनाया टापू, रामगंज में बाढ़ जैसे हालात कालपी (जालौन)। कालपी नगर में बुधवार को हुई करीब तीन घंटे की तेज बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि मोहल्ला रामगंज में हालात बेहद खराब नजर आए। यहां सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगंज मोहल्ले में बारिश का पानी जमा होने से पूरा इलाका टापू जैसा नजर आया। कई रास्तों पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार इसी तरह की समस्या सामने आती है। कालपी में पहले भी बाढ़ और जलभराव के दौरान रामगंज समेत कई मोहल्लों में पानी पहुंचने की स्थिति सामने आ चुकी है। मौसम विभाग ने भी 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में आने वाले दिनों में नगर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव वाले इलाकों में तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।
    3
    तीन घंटे की बारिश ने कालपी के कई मोहल्लों को बनाया टापू, रामगंज में बाढ़ जैसे हालात
कालपी (जालौन)। कालपी नगर में बुधवार को हुई करीब तीन घंटे की तेज बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि मोहल्ला रामगंज में हालात बेहद खराब नजर आए। यहां सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
रामगंज मोहल्ले में बारिश का पानी जमा होने से पूरा इलाका टापू जैसा नजर आया। कई रास्तों पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार इसी तरह की समस्या सामने आती है।
कालपी में पहले भी बाढ़ और जलभराव के दौरान रामगंज समेत कई मोहल्लों में पानी पहुंचने की स्थिति सामने आ चुकी है।
मौसम विभाग ने भी 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में आने वाले दिनों में नगर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव वाले इलाकों में तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • आज छत्रसाल इंटर कालेज मे जालौन में NCC की फस्ट ईयर की भर्ती हुई 11 58UPBN उरई ncc कमांडिंग ऑफिसर पवन सक्सेना के निर्देशन निर्देशन में 19 अगस्त 2026 को फस्ट ईयर की भर्ती के लिये अभ्यार्थी 7:30 बजे उपस्थित हुये रनिंग देखने के नगरवासी भी आये भर्ती प्रकिया के लिये बटालियन से आये सूबेदार ब्रजेश सिंह एवम अन्य साथियो के द्वारा written मेडिकल Test हुआ। लेकिन आस पास, अलोग निराश हुये वह केवल रनिंग देखने आये थे NCC आफिसर लेफ्टिनेंट रवि प्रताप सिंह से पूछने पर पता चला कि इस साल रनिंग न कराने का लेटर जारी हुआ है। इसलिए रनिंग नहीं हुई है। जिससे लोग निराश दिखे लेकिनआदेश ऊपर से है तो क्या कर सकते हैं।लेकिन सवास में उठता है। कि बिना फिजीकल के बच्चे आर्मी या अग्निवीर या अन्य फोर्स में फिजीकल पास कर पाएंगे । खूब बच्चा फिजीकल पास नहीं कर पायेगा तो written test तक कैसे पहुंचेगा।
    1
    आज छत्रसाल इंटर कालेज मे जालौन में NCC की फस्ट ईयर की भर्ती हुई 11 58UPBN उरई ncc कमांडिंग ऑफिसर पवन सक्सेना के निर्देशन निर्देशन में 19 अगस्त 2026 को फस्ट ईयर की भर्ती के लिये अभ्यार्थी 7:30 बजे उपस्थित हुये रनिंग देखने के नगरवासी भी आये भर्ती प्रकिया के लिये बटालियन से आये सूबेदार ब्रजेश सिंह एवम अन्य साथियो के द्वारा   written मेडिकल  Test हुआ। लेकिन आस पास, अलोग निराश हुये वह केवल रनिंग देखने आये थे  NCC आफिसर लेफ्टिनेंट रवि प्रताप सिंह से पूछने पर पता चला कि इस साल रनिंग न कराने का लेटर जारी हुआ है। इसलिए रनिंग नहीं हुई है। जिससे लोग निराश दिखे लेकिनआदेश ऊपर से है तो क्या कर सकते हैं।लेकिन सवास में उठता है। कि बिना फिजीकल के बच्चे आर्मी या अग्निवीर या अन्य फोर्स में फिजीकल पास कर पाएंगे । खूब बच्चा फिजीकल पास नहीं कर पायेगा तो written test तक कैसे पहुंचेगा।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.