Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारा तहसील में समाधान दिवस का आयोजन, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण बारा तहसील परिसर में आज शनिवार सुबह 10:00 बजे से तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को जांच के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
Rohit Sharma
बारा तहसील में समाधान दिवस का आयोजन, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण बारा तहसील परिसर में आज शनिवार सुबह 10:00 बजे से तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष शिकायतों को जांच के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारा तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी समस्याओं के समाधान के बजाय केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। मौके पर मौजूद एडीएम आपूर्ति विजय कुमार ने अनुपस्थित अधिकारियों को लेकर सफाई दी, लेकिन फरियादियों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई और समाधान दिवस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।1
- मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र की ग्राम सभा रामनगर के मुजरा शिवंश राय का पूरा मैं 500 लोगों को रास्ता न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर मेजा थाने पहुंचे। जहां प्रयागराज जिलाधिकारी से लोगों ने वार्ता करना चाहा तो वार्ता ना होने के कारण आक्रोशित लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे। इस मामले को लेकर तहसील मुख्यालय पर काफी शोरगुल मचा रहा। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में1
- प्रयागराज एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा द्वारा मांडा थाना क्षेत्र में घटित घटना के बारे में दी गई बाइट। आठ टीमें लगाए गए हैं बहुत जल्द होगा खुलासा।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- अंधे मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की उठी मांग मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के खौर गांव में बने अंधे (यू-टर्न) मोड़ पर पूर्व में हो चुके हादसों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लगातार दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों ने यहां शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधे मोड़ पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहन पूरी तरह दिखाई नहीं देते। इसी कारण कई बार तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसे हैं, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा है। बताया गया कि भटौती पहाड़ी से निकलने वाले ओवरलोड डंपर दिन-रात तेज गति से गुजरते रहते हैं। सड़क के एक तरफ तालाब और दूसरी ओर रिहायशी मकान होने से स्थिति और भी खतरनाक बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीण श्रीकांत यादव, अमित सिंह, जयराम यादव, विष्णु कुमार और राजू कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से अंधे मोड़ पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा ओवरलोड वाहनों की गति पर नियंत्रण कराने की मांग की है।1
- 📍जिला मऊगंज: ग्राम कौवा डान थाना शाहपुर में अपराधियों के हौसले देखिए कैसे महिलाओं के ऊपर प्राण घातक हमला कर रहे हैं इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए मेरी सरकार से ही गुजारिश है कि उनके खिलाफ कोई सख्त कदम उठाया जाए कृपया करके।1
- Post by Amresh Singh1
- घूरपुर थाना क्षेत्र के ददूपुर गांव के पास शनिवार दोपहर रोडवेज की डीपो बस और आटा लदी पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में ही फंस गया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1