Shuru
Apke Nagar Ki App…
Address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
Rishi Kisan Machine
Address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
More news from झारखंड and nearby areas
- Address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand1
- दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत कर्रा-गोविंदपुर रोड स्थित समपार फाटक संख्या HB-17 पर मरम्मत और ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाएगा। उपरक्रॉसिंग पोल संख्या 455/8-10 के बीच स्थित यह फाटक 24 जुलाई 2026 की रात 10 बजे से 25 जुलाई 2026 की सुबह 6 बजे तक वाहनों और आम लोगों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) कार्यालय, गोविंदपुर रोड द्वारा कर्रा थाना को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। रेलवे प्रशासन ने पुलिस से इस दौरान यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। रेलवे विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। तोरपा से कर्रा व रांची आने-जाने वाले छोटे और चार-पहिया वाहन चेरवादाग मोड़ से उड़िकेल मोड़ ग्रामीण सड़क का चयन कर सकते हैं। वहीं बड़े और भारी वाहनों के आवागमन के लिए जलटंडा चौक से धनामुंजी होते हुए रिंग रोड तुपुदाना सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गई है।1
- रांची में नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के समीप कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा धांधली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने आगे बढ़े, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" और "युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो" जैसे नारे लगाए और विरोध जताते हुए केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कहा, "देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य खतरे में है। नीट परीक्षा में हुई धांधली कोई मामूली बात नहीं है। जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।" मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस उग्र प्रदर्शन के कारण काफी देर तक इलाके में हलचल और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- झारखंड मंत्रालय सभागार में बुधवार को झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह समझौता झारखंड के प्रतिभावान फिल्मकारों और कलाकारों को नई तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाएं और एक नया राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल पारंपरिक सिनेमा, बल्कि वर्तमान दौर के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन में भी युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) के माध्यम से छुपी हुई प्रतिभाओं को तराशने का काम किया जाएगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राज्य में बनी 'दिल बेचारा', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी प्रसिद्ध फिल्मों का जिक्र किया, साथ ही धनबाद में अमिताभ बच्चन की फिल्म की शूटिंग और निर्देशक प्रकाश झा की झारखंड से हुई शिक्षा-दीक्षा का उल्लेख किया। डॉ. रामदयाल मुंडा की पंक्ति "जे नाची से बाची" को उद्धृत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्था के माध्यम से राज्य के आम लोगों के भीतर छिपे कलाकारों को ढूंढकर निधारा जाएगा। कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और SRFTI कोलकाता के कुलपति समीरन दत्ता ने एमओयू के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, SRFTI के डीन सुकांते मजूमदार, सरला बिरला विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक, कुलपति डॉ. सी. जगन्नाथ और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रो. सी.बी. शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त बीजू टोप्पो, संथाली शॉर्ट फिल्म 'आंगेन' के लिए सम्मानित रविराज मुर्मू, 'एडपा काना' फिल्म के लिए पुरस्कृत अनुज कुमार और कलाकार निरंजन कुजूर को उनके उत्कृष्ट कला-सफर के लिए सम्मानित भी किया।4
- झारखंड के खूंटी जिले में स्थित अंगराबाड़ी बिचना (पिन कोड 835210) से 7.5 एचपी क्षमता वाले राटो पावर वीडर (RATO Power Weeder) का फुल डेमो प्रस्तुत किया गया है।1
- झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। घटना के दौरान दोनों ही पक्षों के कार्यकर्ताओं की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही है।1